logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ डीएम ने बोर्ड परीक्षा हेतु बनाये गये कन्ट्रोल रूम/मानीटरिंग सेल का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिये सख्त निर्देश दिनांक 18 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। जनपद में आज से प्रारंभ हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम/मॉनिटरिंग सेल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित 13 कंप्यूटर सेटों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी। कई केंद्रों पर कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए, लेकिन कुछ विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य नहीं कर रहे थे। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल सभी कैमरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर उपस्थित जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि तकनीकी खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि परीक्षा की निगरानी में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे समय से ठीक नहीं कराए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगामी बोर्ड परीक्षाओं में संबंधित विद्यालयों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है, वे समय से उपस्थित होकर लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति पाए जाने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा कक्ष में उपस्थित परीक्षार्थियों की वास्तविक उपस्थिति का सीसीटीवी फुटेज से मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि वे स्वयं भी क्षेत्र भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहें और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समय-समय पर निगरानी करते रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाकर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाए। उल्लेखनीय है कि जनपद में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। जिले में कुल 166 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर पर कुल 1,02,983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ----------------------

7 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
7a2f41dc-9ed0-4717-9ca3-89bf34f2c516

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • Evergreen Project के तहत प्रशिक्षण: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने पर जोर
    1
    Evergreen Project के तहत प्रशिक्षण: फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने पर जोर
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    6 hrs ago
  • *जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज में खुल रहा है भव्य होटल 🏨 “होटल आर०पी० ग्रैंड और रेस्टोरेंट”।* *कार्यक्रम: होटल आरपी ग्रैंड और रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन।* *स्थान: राजेंद्र नगर, लालगंज-प्रतापगढ़।* *दिनांक: 22 फरवरी, 2026* *समय: दोपहर 2:00 बजे* *उद्घाटन समारोह के अतिथि: माननीय प्रमोद तिवारी (सांसद, राज्यसभा के उपनेता)* *मुख्य अतिथि: माननीय आराधना मिश्रा 'मोना जी' (विधायक, रामपुर खास नेता, उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल)* *विशिष्ट अतिथि: माननीय उमेश द्विवेदी जी (विधान परिषद सदस्य)* *स्वागतकांक्षी :- मा० अनीता संतोष द्विवेदी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लालगंज), राकेश द्विवेदी, पारस नाथ द्विवेदी* *आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*
    1
    *जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज में खुल रहा है भव्य होटल 🏨 “होटल आर०पी० ग्रैंड और रेस्टोरेंट”।*
*कार्यक्रम: होटल आरपी ग्रैंड और रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन।*
*स्थान: राजेंद्र नगर, लालगंज-प्रतापगढ़।*
*दिनांक: 22 फरवरी, 2026*
*समय: दोपहर 2:00 बजे*
*उद्घाटन समारोह के अतिथि: माननीय प्रमोद तिवारी (सांसद, राज्यसभा के उपनेता)*
*मुख्य अतिथि: माननीय आराधना मिश्रा 'मोना जी' (विधायक, रामपुर खास नेता, उप्र कांग्रेस विधानमंडल दल)*
*विशिष्ट अतिथि: माननीय उमेश द्विवेदी जी (विधान परिषद सदस्य)*
*स्वागतकांक्षी :- मा० अनीता संतोष द्विवेदी (अध्यक्ष, नगर पंचायत लालगंज), राकेश द्विवेदी, पारस नाथ द्विवेदी*
*आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एसटीएफ व थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा “दुकान पर जबरन निर्माण एवं मारपीट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- के इनामिया 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
    1
    एसटीएफ व थाना रानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा “दुकान पर जबरन निर्माण एवं मारपीट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- के इनामिया 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रानीगंज  विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Ashok Kumar Aazad
    1
    Post by Ashok Kumar Aazad
    user_Ashok Kumar Aazad
    Ashok Kumar Aazad
    Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील मे अधिवक्ताओं का अन सन हुआ समाप्त । SDM को हटाने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे अधिवक्ता ब की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगल वार की देर रात समाप्त हो गई पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा और एडीएम प्रतापगढ़ की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाए जाने के मुद्दे पर अपनी बातों को रखा। एडीएम ने सभी को आश्वासन देकर जूस पिलाते हुए भूख हड़ताल को समाप्त कराया। अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर एक पखवारे से आंदोलित थे। दो दिन से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन समाप्त कर भूख हड़ताल शुरू कर दिया था
    1
    प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील मे अधिवक्ताओं का अन सन हुआ समाप्त ।         
SDM को हटाने  को  लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे अधिवक्ता ब की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगल वार की देर रात  समाप्त हो गई पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा और एडीएम प्रतापगढ़ की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाए जाने के मुद्दे पर अपनी बातों को रखा।  एडीएम ने सभी को आश्वासन देकर जूस पिलाते हुए भूख हड़ताल को समाप्त कराया। अधिवक्ता एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर  एक पखवारे से आंदोलित थे। दो दिन से अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन समाप्त कर भूख हड़ताल शुरू कर दिया था
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रायबरेली जिले में राजश्री कमला पसंद सनकी के बढ़ते दामों से और डीलरों की कालाबाजारी से आम जनता जहां बेहाल है वहीं पर दुकानदारों द्वारा बताया गया की एमआरपी से बढ़कर डीलर जहां मार्केट में गुटखा बेच रहे हैं वहीं प्रशासन द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
    4
    रायबरेली जिले में राजश्री कमला पसंद सनकी के बढ़ते दामों से और डीलरों की कालाबाजारी से आम जनता जहां बेहाल है वहीं पर दुकानदारों द्वारा बताया गया की एमआरपी से बढ़कर डीलर जहां मार्केट में गुटखा बेच रहे हैं वहीं प्रशासन द्वारा इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
    user_Radha Krishna
    Radha Krishna
    Voice of people Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • Post by Mohit Mishra
    1
    Post by Mohit Mishra
    user_Mohit Mishra
    Mohit Mishra
    Fitness Trainer Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *जनरक्षक यानी पुलिस पर चलाओगे गोली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी* *जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पुलिस का एक्शन लगातार है अपराधियों पर जारी* *थाना देहात कोतवाली पुलिस और50,000/- के इनामी अंन्तर्जनपदीय गैंगस्टर हुई मुठभेड़* *आपको बता दे एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल एवं सीओ सिटी शिव नारायण वैश के निर्देश पर* *थाना अध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में* *बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे* *उसी समय थानेदार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुए के क्षेत्र का सबसे बड़ा अपराधी चेकिंग पॉइंट एटीएल ग्राउंड के पास पहुंचने वाला है* *जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो अपराधी अतुल गौड़ उर्फ राजा ने पुलिस को जान से मार देने के लिए से पुलिस पर झोंक दिया फायरिंग* *पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे* *गिरफ्तार किए गए इनामी गैंगस्टर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 38 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं पहले से* *आपको बता दे खूंखार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने₹50,000/ का इनाम घोषित किया था* *थानाध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार करके पुलिस विभाग के आला अफसरों का नाम रोशन किया है* *घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है* *योगी सरकार के मिशन को साकार करते हुए नजर आ रही है प्रतापगढ़ की पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
    1
    *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*
*जनरक्षक यानी पुलिस पर चलाओगे गोली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी*
*जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के पुलिस का एक्शन लगातार है अपराधियों पर जारी*
*थाना देहात कोतवाली पुलिस और50,000/- के इनामी अंन्तर्जनपदीय गैंगस्टर हुई मुठभेड़*
*आपको बता दे एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल एवं सीओ सिटी शिव नारायण वैश के निर्देश पर*
*थाना अध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में* 
*बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे*
*उसी समय थानेदार को मुखबिर  द्वारा सूचना प्राप्त हुए के क्षेत्र का सबसे बड़ा अपराधी चेकिंग पॉइंट एटीएल ग्राउंड के पास पहुंचने वाला है*
*जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो अपराधी अतुल गौड़ उर्फ राजा ने पुलिस को जान से मार देने के लिए से पुलिस पर झोंक दिया फायरिंग*
*पुलिस ने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे*
*गिरफ्तार किए गए इनामी गैंगस्टर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 38 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं पहले से*
*आपको बता दे खूंखार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने₹50,000/ का इनाम घोषित किया था*
*थानाध्यक्ष देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार करके पुलिस विभाग के आला अफसरों का नाम रोशन किया है*
*घटना में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है* 
*योगी सरकार के मिशन को साकार करते हुए नजर आ रही है प्रतापगढ़ की पुलिस अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.