logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। ​जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण ​में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

1 day ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। ​जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण ​में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • user_Sanu Sanu
    Sanu Sanu
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
    😤
    1 day ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सतीष पटेल है, जो महमदपुर चारपुरा का रहने वाला है। - सतीष पटेल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती और हत्या के प्रयास शामिल हैं। - वह कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन फिर से अपराध में शामिल हो गया था [1]। *पुलिस की कार्रवाई:* - पुलिस ने सतीष पटेल को पूरनपुर खजूर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान रोका, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। - पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतीष पटेल घायल हो गया। - पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, और लूट के 3830 रुपये बरामद किए हैं।
    1
    प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सतीष पटेल है, जो महमदपुर चारपुरा का रहने वाला है।
- सतीष पटेल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, छिनैती और हत्या के प्रयास शामिल हैं।
- वह कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन फिर से अपराध में शामिल हो गया था [1]।
*पुलिस की कार्रवाई:*
- पुलिस ने सतीष पटेल को पूरनपुर खजूर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान रोका, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
- पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतीष पटेल घायल हो गया।
- पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, और लूट के 3830 रुपये बरामद किए हैं।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • मिशन शक्ति अभियान के तहत आज पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दोपहिया रैली को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।
    1
    मिशन शक्ति अभियान के तहत आज पुलिस लाइन प्रतापगढ़ से महिला आरक्षियों की दोपहिया रैली को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा व जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या सीमित थी। आज उत्तर प्रदेश में गर्वमेंट के स्तर पर और निजी क्षेत्र को मिलाकर 81 मेडिकल कॉलेज हैं। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    1
    वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या सीमित थी। आज उत्तर प्रदेश में गर्वमेंट के स्तर पर और निजी क्षेत्र को मिलाकर 81 मेडिकल कॉलेज हैं।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शुभ प्रभात मित्रों
    1
    शुभ प्रभात मित्रों
    user_Shivprashadl
    Shivprashadl
    Farmer लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी में बिजली के खंभे पर बंधा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काटकर तांबे का तार ले उड़े चोर अमेठी जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का चोरी होना तो सुना था लेकिन ट्रांसफार्मर को मौके से ही टुकड़े टुकड़े काटकर उसके अंदर के तांबा के तार व उसमें भरा तेल उठा ले जाना पहली सुना है। ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे राजा गौरा गांव का है जहां सड़क किनारे लगे खंभे में बंधा 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का तार निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर के निकलते ही उसके आगे के घरों में अंधेरा हो गया। रात में तो लोग नहीं समझ पाए कि बिजली क्यों चली गई लेकिन सुबह होते हो ग्रामीणों ने खंभे के नीचे कटे पड़े ट्रांसफार्मर को देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में गांव के ट्रांसफार्मर की चोरी होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे। उधर खंभे में लगे ट्रांसफार्मर की चोरी होने की सूचना पर विद्युत विभाग और पुलिस छानबीन में लगी है। फिलहाल अबतक चोरों का सुराग नहीं लग सका है
    3
    अमेठी में बिजली के खंभे पर बंधा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर काटकर तांबे का तार ले उड़े चोर
अमेठी जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का चोरी होना तो सुना था लेकिन ट्रांसफार्मर को मौके से ही टुकड़े टुकड़े काटकर उसके अंदर के तांबा के तार व उसमें भरा तेल उठा ले जाना पहली सुना है।
ये पूरा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे राजा गौरा गांव का है जहां सड़क किनारे लगे खंभे में बंधा 25 किलोवाट के ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का तार निकाल ले गए। ट्रांसफार्मर के निकलते ही उसके आगे के घरों में अंधेरा हो गया। रात में तो लोग नहीं समझ पाए कि बिजली क्यों चली गई लेकिन सुबह होते हो ग्रामीणों ने खंभे के नीचे कटे पड़े ट्रांसफार्मर को देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में गांव के ट्रांसफार्मर की चोरी होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे।
उधर खंभे में लगे ट्रांसफार्मर की चोरी होने की सूचना पर विद्युत विभाग और पुलिस छानबीन में लगी है। फिलहाल अबतक चोरों का सुराग नहीं लग सका है
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    57 min ago
  • अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का कीमती तांबा चोरी
    1
    अमेठी में चोरों के हौसले बुलंद, सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को काटकर अंदर का कीमती तांबा चोरी
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने चलती बिजली लाइन के बीच ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना डाला। मामला जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर लगे इस ट्रांसफार्मर से करीब 10 से 12 ट्यूबवेल और कुछ घरों में बिजली सप्लाई होती थी। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और बेहद शातिर अंदाज में ट्रांसफार्मर को लाइन से अलग कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे कीमती तांबे के तार निकाल लिए और फरार हो गए। खास बात यह है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो वह कई टुकड़ों में जमीन पर बिखरा हुआ मिला। यह नजारा देखकर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांव निवासी जंग बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, बिजली विभाग जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने चलती लाइन में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
    4
    उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने चलती बिजली लाइन के बीच ट्रांसफार्मर को ही निशाना बना डाला। मामला जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है।
बताया जा रहा है कि गांव के बाहर लगे इस ट्रांसफार्मर से करीब 10 से 12 ट्यूबवेल और कुछ घरों में बिजली सप्लाई होती थी। देर रात चोर मौके पर पहुंचे और बेहद शातिर अंदाज में ट्रांसफार्मर को लाइन से अलग कर दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर को काटकर उसके अंदर लगे कीमती तांबे के तार निकाल लिए और फरार हो गए। खास बात यह है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बिजली सप्लाई चालू थी।
सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो वह कई टुकड़ों में जमीन पर बिखरा हुआ मिला। यह नजारा देखकर गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे गांव निवासी जंग बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, बिजली विभाग जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश कर रहा है।
इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने चलती लाइन में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • थाना लीलापुर क्षेत्रातंर्गत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 बदमाश के पैर में लगी गोली घायल/गिरफ्तार - इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना लीलापुर क्षेत्रातंर्गत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 01 बदमाश के पैर में लगी गोली घायल/गिरफ्तार - इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.