Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज नई दिल्ली संसद भवन के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष mananiy अखिलेश यादव जी वाह mananiy संसद आनंद भदौरिया जी mananiy Sansad धर्मेन्द्र यादव जी se mulakat karne ka saubagya prapt hua
Mandeep Singh
आज नई दिल्ली संसद भवन के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष mananiy अखिलेश यादव जी वाह mananiy संसद आनंद भदौरिया जी mananiy Sansad धर्मेन्द्र यादव जी se mulakat karne ka saubagya prapt hua
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by FH.NEWS1
- पलिया कलां खीरी। जिले के तराई क्षेत्र में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण पड़ रही गर्मी के इस मौसम में जंगल के राजा और उनका परिवार भी ठंडक की तलाश में जल स्रोतों का सहारा ले रहा है। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । हाल ही में दुधवा के घने जंगलों के बीच एक वॉटरहोल पर बाघिन के किशोर शावकों को मस्ती करते हुए देखा गया। शावक बेफिक्र होकर पानी में अठखेलियां कर रहे थे और उनकी मां यानी बाघिन पास ही ऊंची घासों के पीछे छिपकर बड़ी सतर्कता से अपने बच्चों पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि दुधवा की चिलचिलाती धूप से बचने के लिए बाघिन अपने कुनबे के साथ इस पानी के ठिकाने पर पहुंची थी। तराई के इन जंगलों में गर्मी के दिनों में अक्सर बाघ ऐसे ही प्राकृतिक जल स्रोतों के पास समय बिताते हैं। बाघिन का व्यवहार एक सुरक्षा कवच की तरह था, जो खुद को छिपाए रखते हुए अपने बच्चों की हर हरकत पर नजर रखे हुए थी ताकि उन्हें किसी भी खतरे का आभास होने पर तुरंत सुरक्षित किया जा सके। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए यह पल किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं था। दुधवा प्रशासन का कहना है कि पार्क में शावकों की इस तरह की सक्रियता जंगल की सेहत और बाघों के फलते-फूलते कुनबे का सकारात्मक संकेत है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पार्क के सभी वॉटरहोल पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वन्यजीवों को पानी की कमी न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी प्राकृतिक गतिविधियां जारी रख सकें। शावकों की यह मासूम मस्ती और मां का उनके प्रति समर्पण सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। हालांकि इस खूबसूरत पल का एक वीडियो पार्क प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है ।1
- पलिया कलां खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ तस्वीर सामने आई है,जहां एक बाघ को दो भालुओं ने पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। सोमवार शाम की सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आए पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए चालक मोनिश और गाइड राजू लेकर निकले थे। इसी दौरान जंगल के रास्ते में एक बाघ दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही पलों में झाड़ियों से दो भालू निकल आए और निडरता के साथ बाघ का पीछा करने लगे। इस रोमांचक सफारी के दौरान इस अद्भुत नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया ।आमतौर पर भालू बाघ से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन इस घटना में भालू काफी आक्रामक नजर आए और बाघ को इलाके से बाहर खदेड़ने की कोशिश करते दिखे। लखनऊ से आए सैलानियों के लिए यह अनुभव बेहद यादगार रहा, क्योंकि घने जंगलों में दो ताकतवर शिकारी जीवों के बीच ऐसी लुका-छिपी और आमना-सामना बहुत कम देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अक्सर अपने क्षेत्र या शावकों की सुरक्षा के लिए वन्यजीव इस तरह का व्यवहार दिखाते हैं। पार्क प्रशासन के अनुसार, यह वीडियो पार्क के भीतर वन्यजीवों की सक्रियता और उनके बीच होने वाले स्वाभाविक संघर्ष को दर्शाता है। वीडियो वायरल होने के बाद से दुधवा आने वाले पर्यटकों में उत्साह और बढ़ गया है। गाइड राजू और चालक मोनिश की भी सराहना की जा रही है, जिन्होंने न केवल पर्यटकों को वन्यजीवों के करीब से दर्शन कराए, बल्कि जंगल के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। तराई के इन जंगलों में बाघों और भालुओं की यह भिड़ंत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- ढाका ग्राम पंचायत में निकले दो काले सांप, एक पकड़ा गया,दूसरे की तलाश जारी पब्लिक एशिया न्यूज आनंद गोस्वामी फ़ोटो, संलग्न पलिया कलां खीरी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाका में उस समय हड़कंप मच गया जब अंकित कुमार के घर में दो काले सांप निकल आए। जहरीले सांपों को देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद एक सांप को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि घर में दो सांप देखे गए थे, जिनमें से एक तो गिरफ्त में आ गया है, लेकिन दूसरा अभी भी घर या आसपास कहीं छिपा हुआ है। रेस्क्यू टीम दूसरे सांप की तलाश में जुटी हुई है।घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग सावधानी बरत रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि सांप दिखने पर उसे मारने के बजाय तुरंत सूचना दें।टीम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूसरे सांप को भी खोज निकाला जाएगा ताकि ग्रामीणों का डर दूर हो सके।3
- विद्यालय मे पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे चलती बाइक पर कर रहें स्टेंटबाजी जनपद लखीमपूर के निघासन क्षेत्र से होश उड़ा देने वाली खबर आयी सामने स्कूली नाबालिक बच्चे सड़क पर चलती बाइक से कर रहें इस्टंट सड़क दुर्घटनाओं को दे रहें दावत जबकि प्रशाशन नाबालिक बच्चों को गाड़ी चलाने पर पूरी तरह रोक लगाता हैं बाइक पर पीछे बैठा नाबालिक विद्यार्थी कर रहा चलती बाइक पर कर रहा स्टंटबाजी एक तरफ विद्यालय के अध्यापक बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने मे तात्पर्य हैं वही दुसरी तरफ छोटे छोटे नाबालिक बच्चे अपना भविष्य डुबाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहें चिंता का विषय बना हुआ हैं अभिभावक अपने बच्चे पढ़ने को स्कूल भेजते हैं पर बच्चे शरारत करते फिरते हैं चलती बाईक पर ऐसे बच्चों के अभिभावकों पर पुलिस प्रशाशन द्वारा तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य मे चलती गाड़ियों पर स्टेंटबाजी ना हो और सड़क पर चलने वाले लोगों का एक्सीडेंट ना हो ऐसे शरारती बच्चों की वजह से किसी भी व्यक्ति की जान जाने का खतरा बना हुआ हैं ऐसे बच्चों को अध्यापकों द्वारा तत्काल विद्यालय से एडमीशन ख़ारिज कर देना चाहिए बाइक नंबर U P 31 A P 1513 निघासन चौराहे से सिसैया चौराहा की तरफ ये बच्चे स्टेंटबाजी करते हुए एवं बाइक ओवर स्पीड मे चलाते हुए आ रहें थे ऐसे बच्चों के अभिभावकों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही नाबालिक बच्चों से गाड़ी चलवाने वाले अभिभावकों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य मे ऐसी गलती ना करे!1
- *विद्यालय मे पढ़ने वाले नाबालिक बच्चे चलती बाइक पर कर रहें स्टेंटबाजी* *ब्यूरो रिपोर्ट रमाकांत दीक्षित*✍️ जनपद लखीमपूर के निघासन क्षेत्र से होश उड़ा देने वाली खबर आयी सामने स्कूली नाबालिक बच्चे सड़क पर चलती बाइक से कर रहें इस्टंट सड़क दुर्घटनाओं को दे रहें दावत जबकि प्रशाशन नाबालिक बच्चों को गाड़ी चलाने पर पूरी तरह रोक लगाता हैं बाइक पर पीछे बैठा नाबालिक विद्यार्थी कर रहा चलती बाइक पर कर रहा स्टंटबाजी एक तरफ विद्यालय के अध्यापक बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने मे तात्पर्य हैं वही दुसरी तरफ छोटे छोटे नाबालिक बच्चे अपना भविष्य डुबाने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहें चिंता का विषय बना हुआ हैं अभिभावक अपने बच्चे पढ़ने को स्कूल भेजते हैं पर बच्चे शरारत करते फिरते हैं चलती बाईक पर ऐसे बच्चों के अभिभावकों पर पुलिस प्रशाशन द्वारा तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य मे चलती गाड़ियों पर स्टेंटबाजी ना हो और सड़क पर चलने वाले लोगों का एक्सीडेंट ना हो ऐसे शरारती बच्चों की वजह से किसी भी व्यक्ति की जान जाने का खतरा बना हुआ हैं ऐसे बच्चों को अध्यापकों द्वारा तत्काल विद्यालय से एडमीशन ख़ारिज कर देना चाहिए बाइक नंबर U P 31 A P 1513 निघासन चौराहे से सिसैया चौराहा की तरफ ये बच्चे स्टेंटबाजी करते हुए एवं बाइक ओवर स्पीड मे चलाते हुए आ रहें थे ऐसे बच्चों के अभिभावकों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए साथ ही नाबालिक बच्चों से गाड़ी चलवाने वाले अभिभावकों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य मे ऐसी गलती ना करे!1
- Post by Kailash Gupta1
- Post by FH.NEWS1