logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन अपराजिता" जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन अपराजिता" जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल के प्रभावी संचालन की विद्यार्थियों को दी गई जानकारी।* • *विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।* • *साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, साइबर बुलिंग एवं फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचाव के उपाय बताए गए।* • *नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।* • *विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया एवं नशामुक्ति से जुड़े सवाल पूछे।* • *विद्यार्थियों को सजग, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।* मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अपराजिता” के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। *“ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल के प्रभावी संचालन की दी गई जानकारी:* विद्यार्थियों को नरसिंहपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित “ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि निर्भया मोबाइल टीम द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाती है। साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है तथा असामाजिक तत्वों एवं मनचलों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाती है। *महिला सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक :* पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असहजता, छेड़छाड़, धमकी अथवा संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में चुप न रहें तथा तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। *साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय :* संवाद के दौरान विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, OTP, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं देने की समझाइश दी। *नशे से दूर रहने का दिया संदेश :* विद्यार्थियों को मादक पदार्थों एवं नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को अपने साथियों एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। *अधिकारियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता :* कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उनि सरोज रामसखा, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_News Chandra Shekher Sonu
News Chandra Shekher Sonu
नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago
dc1c4a77-c7b5-418b-ba43-37fb26bf0a30

ऑपरेशन अपराजिता" जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन अपराजिता" जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल के प्रभावी संचालन की विद्यार्थियों को दी गई जानकारी।* • *विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।* • *साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP, साइबर बुलिंग एवं फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचाव के उपाय बताए गए।* • *नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।* • *विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया एवं नशामुक्ति से जुड़े सवाल पूछे।* • *विद्यार्थियों को सजग, सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।* मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अपराजिता” के अंतर्गत चावरा विद्यापीठ, नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा,

feab036d-d644-47d0-8f6f-9b537aadd045

साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। *“ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल के प्रभावी संचालन की दी गई जानकारी:* विद्यार्थियों को नरसिंहपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित “ऑपरेशन अपराजिता” एवं निर्भया मोबाइल सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि निर्भया मोबाइल टीम द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाती है। साथ ही छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है तथा असामाजिक तत्वों एवं मनचलों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाती है। *महिला सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक :* पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असहजता, छेड़छाड़, धमकी अथवा संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में चुप न रहें तथा तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। *साइबर अपराध से

c9d4575d-896e-40c7-b643-2ef742bd3a88

बचाव के बताए उपाय :* संवाद के दौरान विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, OTP, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं देने की समझाइश दी। *नशे से दूर रहने का दिया संदेश :* विद्यार्थियों को मादक पदार्थों एवं नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को अपने साथियों एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। *अधिकारियों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता :* कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उनि सरोज रामसखा, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा
    1
    शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा
शासन एवं प्रशासन दोनों ध्यान देंजंगली सूअर की गन्ना प्राइस चालू हो गई अगर आपको देश में चीनी ज्यादा चाहिए शासन एवं प्रशासन को किसानों के खेत में जो जंगली सूअर हैं खेतमें उनको आपको ले जाना पड़ेगा
    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • नरसिंहपुर - नगर में सजा राखियों का बाजार, स्टोन, ज़री और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियों की भारी डिमांड भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्तको मनाया जा रहा हैं।त्यौहार को लेकर नरसिंहपुर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चारों तरफ रौनक छाई हुई है। इस वर्ष बाजार में पसंद के अनुसार राखियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।राखी दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए स्टोन वाली राखियां, ज़री वाली राखियां, और पारंपरिक भैया-भाभी राखियां भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। माताएं और बहनें इस बार विशेष रूप से स्टोन वर्क वाली राखियां और भैया-भाभी (जोड़ी) राखियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। ​छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, पोकेमॉन, और मोटू-पतलू जैसे कार्टून किरदारों वाली फैंसी राखियां बच्चों को बेहद आकर्षित कर रही हैं।
    1
    नरसिंहपुर - नगर में सजा राखियों का बाजार, स्टोन, ज़री और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियों की भारी डिमांड
भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्तको मनाया जा रहा हैं।त्यौहार को लेकर नरसिंहपुर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चारों तरफ रौनक छाई हुई है। इस वर्ष बाजार में पसंद के अनुसार राखियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।राखी दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए स्टोन वाली राखियां, ज़री वाली राखियां, और पारंपरिक भैया-भाभी राखियां भारी मात्रा में उपलब्ध हैं।  माताएं और बहनें इस बार विशेष रूप से स्टोन वर्क वाली राखियां और भैया-भाभी (जोड़ी) राखियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। ​छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, पोकेमॉन, और मोटू-पतलू जैसे कार्टून किरदारों वाली फैंसी राखियां बच्चों को बेहद आकर्षित कर रही हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • तिल्दा, नेवरा-लखना में पार्थिव शिवलिंग का रुद्र अभिषेक किया गया
    1
    तिल्दा, नेवरा-लखना में पार्थिव शिवलिंग का रुद्र अभिषेक किया गया
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले में दो राशन दुकानो मे हंगामा, प्रशासन ने बैठाई जांच! अंगूठा लगवाया, राशन गायब? गरीबों की थाली पर बड़ा सवाल
    1
    नरसिंहपुर जिले में दो राशन दुकानो मे  हंगामा, प्रशासन ने बैठाई जांच! अंगूठा लगवाया, राशन गायब? गरीबों की थाली पर बड़ा सवाल
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल। सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट  स्काई इंडिया टीवी चैनल।                           सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।
    1
    नरसिंहपुर में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर की कार्यवाही
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । स्थानीय लोगों के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की गई । लेकिन पहचान ना हो सकी जिसके बाद रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने आंगे की कार्यवाही शुरू की ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से
    1
    यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से
यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से
    user_Bablu Choudhary.
    Bablu Choudhary.
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत साईंखेड़ा। बुधवार रात करीब 1 बजे सेठान चौराहे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर मौजूद 8 गौमाताओं को कुचल दिया, जिसमें 6 गौमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पती मिलीं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौभक्तों और स्वयंसेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेठान चौराहे पर करीब 50–60 डंपर खड़े हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवागमन के कारण इस मार्ग पर पशुओं के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की गति व आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। समाचार लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।
    1
    सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत
सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत
साईंखेड़ा। बुधवार रात करीब 1 बजे सेठान चौराहे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर मौजूद 8 गौमाताओं को कुचल दिया, जिसमें 6 गौमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पती मिलीं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौभक्तों और स्वयंसेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेठान चौराहे पर करीब 50–60 डंपर खड़े हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवागमन के कारण इस मार्ग पर पशुओं के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की गति व आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए।
समाचार लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.