Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर स्थित विधानसभा में “17 लाख रुपये की कौनसी बाइक आती है?” — सूरजगढ़ विधायक श्री श्रवण कुमार ने सदन में उठाया सवाल
पुरुषोत्तम तिवाड़ी
जयपुर स्थित विधानसभा में “17 लाख रुपये की कौनसी बाइक आती है?” — सूरजगढ़ विधायक श्री श्रवण कुमार ने सदन में उठाया सवाल
More news from Rajasthan and nearby areas
- जयपुर में मजदूर विरोधी नीतियों और नए काले श्रम कानूनों के खिलाफ विभिन्न श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से विशाल रैली का आयोजन किया। यह रैली HMS रेलवे कार्यालय से शुरू होकर श्रम आयुक्त कार्यालय, हसनपुरा तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के तहत निकाली गई इस रैली का नेतृत्व कामरेड डी.के. छंगाणी, एम.एल. यादव, कुणाल रावत, मुकेश माथुर, नरेंद्र आचार्य, सुनीता चतुर्वेदी, निशा सिद्धू, नईमुद्दीन आकिल और विनोद कुमार ने किया। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) के नेतृत्व में जिलाधीश को सौंपे गए ज्ञापन में वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति संहिता 2020 को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में चारों श्रम संहिताओं को रद्द कर पुराने श्रम कानून लागू करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक, ठेका प्रथा समाप्त करने, न्यूनतम मजदूरी ₹26,000 प्रतिमाह तय करने, सभी मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व ईएसआई सुविधा देने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महंगाई पर नियंत्रण की मांग रखी गई। कार्यक्रम का समन्वय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, जयपुर के शहर सचिव नईमुद्दीन आकिल ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांगों को राज्य व केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की।1
- Post by Neha Chaturvedi1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- नई नाथ धाम स्थित बोड़या पर परमहंस आश्रम में विशाल भंडारा का किया आयोजन हजारों श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम स्थित बोड़या पर गुरुवार को परमहंस आश्रम में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया इससे पहले दिन भी परमहंस आश्रम में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन परमात्मा बाबा के सानिध्य में किया गया यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया जिसमें काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया यह जानकारी संयोजक रामनारायण यादव ने दी इस मौके पर रामेश्वर परेवा, गोपाल परेवा, जगदीश बैरवा,चतरु बैरवा, बद्रीनारायण मीणा, योगेश कुमार गुप्ता,अन्य काफी संख्या में भक्त गण मौजूद थे4
- सांभरलेक: कस्बे की ग्राम पंचायत काजीपुरा के एक शिक्षक ने दहेज प्रथा के खिलाफ खड़े होकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है। सरकारी स्कूल में शिक्षक अनिल कुमावत ने साफ शब्दों में तय कर लिया था कि वे बेटे नवीन कुमावत का दहेज मुक्त विवाह करेंगे। शिक्षक अनिल कुमावत ने बताया जब वे स्वयं शिक्षक हैं और बच्चों को शिक्षा देना उनका दायित्व है तो पहले उन्हें वही शिक्षा अपने जीवन में उतारनी होगी। बेटे नवीन की बारात ग्राम पंचायत बोराज पहुंची जहां बिना दहेज के सिर्फ ₹1 और नारियल लेकर शादी कर बहू को बेटी के रूप में लेकर आए। ऐसे में शिक्षक अनिल कुमावत ने भी दहेज प्रथा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और दहेज प्रथा के खिलाफ लोगों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया है ऐसे में हर कोई शिक्षक अनिल कुमावत के प्रयास की सराहना कर रहा है।1
- इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य कलश व शोभा यात्रा पर फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया और यह कलश व शोभा यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए वापस गांव में नव प्रतिष्ठित मंदिर पर पहुंची इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत की इस दौरान ग्रामीणों ने शिव परिवार व हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया इस कलश यात्रा व भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने कलश लेकर कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान सैकड़ो ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा में पहुंचे इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए भी आस्था का मुख्य केंद्र है इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया है और कल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर किशन लाल, नाथू लाल बैरवा, चंद्रमोहन बैरवा,मनोहर लाल बैरवा,दिलखुश बैरवा,हरंचदा बैरवा,लादूराम बैरवा,प्रकाश बैरवा,रामकिशन बैरवा,महेश बैरवा, कस्तूरी देवी,पर्बती देवी,गुलाब देवी,पिंकी देवी ,रीना कुंडारिया सरपंच, अनीशा देवी, सुनीता देवी सहित कई ग्रामीण व महिलाओं ने भाग लिया3
- जयपुर। शहर के MD रोड इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक युवक खुले पड़े नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह नाला पिछले सात महीनों से बिना ढक्कन और सुरक्षा के खुला पड़ा है, लेकिन नगर निगम और ठेकेदार ने अब तक कोई सुध नहीं ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा होने के कारण युवक को नाला दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक को चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खुले नाले को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन निगम और ठेकेदार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिले। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि समय रहते नाले को ढक दिया जाता, तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द नाले को ढकने और इलाके में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठाई गई है।1
- विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा सहित आस-पास की जनता के लिए वर्ष 2023-24 के बजट में स्वीकृत उपजिला एवं ट्रोमा अस्पताल का निर्माण आज भी शुरू नहीं हो पाना बेहद चिंताजनक है। लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी केवल भूमि चयन की प्रक्रिया में ही बार-बार बदलाव और निविदा निरस्तीकरण हो रहा है। हाल ही में तमिया स्टेडियम के पास आवंटित भूमि को भी पीडीकोर लिमिटेड द्वारा बहाव क्षेत्र में होने के कारण असुरक्षित व अनुपयुक्त बताया गया है। मैंने इस महत्वपूर्ण विषय को आज पुनः पर्ची के माध्यम से विधानसभा में मजबूती से उठाया है और स्पष्ट कहा है कि 40.93 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बावजूद ट्रोमा अस्पताल निर्माण में हो रही देरी सरकार की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।1
- दाखादेवी कॉलेज में रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट का समापन दाखादेवी कॉलेज में होंडा कंपनी द्वारा संचालित 42 दिवसीय रोड सेफ्टी सीआरएस प्रोजेक्ट का समापन हुआ। कार्यक्रम में श्री जोहरी होंडा के निदेशक दीपक पुरोहित व कॉलेज निदेशक नरेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को रोड सेफ्टी व जागरूकता की जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।3