राजस्थान में सत्ता के अहंकार और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का एक बेहद असंवेदनशील और झकझोर देने वाला चेहरा सामने आया है। पिछले दो महीनों में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 18 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जान जा चुकी है। एक ओर जहाँ इन पीड़ित महिलाओं के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर जब प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से इस दर्दनाक घटना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेशर्मी से ठहाके लगाए और जवाबदेही से भागने की शर्मनाक कोशिश करते हुए "मिलते हैं ब्रेक के बाद..!!" कहकर चलते बने। सरकारी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन 18 गर्भवती महिलाओं की मौत कोई सामान्य आँकड़ा नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की एक बहुत बड़ी विफलता है। ऐसे में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस गंभीर मुद्दे को मजाक में उड़ा देना लोकतंत्र और मानवता, दोनों का खुला अपमान है। इस असंवेदनशील व्यवहार के बाद अब कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले आम और गरीब लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या सत्ता के नशे में बैठे मंत्री इतने बेपरवाह हो गए हैं कि उन्हें मौतों के आँकड़ों पर भी हंसी आती है और आखिर इन अस्पतालों में हो रही मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्वास्थ्य मंत्री के इस गैर-जिम्मेदाराना और बेतुके बयान के बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक आम जनता में भारी रोष फैला हुआ है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की इस बदहाली और जवाबदेही से बचने की कोशिश के खिलाफ जमीनी स्तर पर और अधिक मुखर होकर आवाज उठाना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि जब तक ऐसी संवेदनहीनता के खिलाफ कड़े सवाल नहीं किए जाएंगे, तब तक इस सोए हुए सिस्टम की नींद नहीं टूटेगी।

- राजस्थान के राजलदेशर में स्वर्ण समाज पदयात्रा के दौरान महिपाल सिंह मकराना और उनके साथियों का आगमन होने पर स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों से तन, मन, धन और समय से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया। इस दौरान एकजुटता का संदेश देते हुए कहा गया कि जो भी स्वर्ण समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ेगा, पूरा स्वर्ण समाज एकजुट होकर उसके साथ रहेगा।3
- फेसबुक पर एक लड़की को अपने जाल में फंसाकर शादी करने वाले एक फर्जी आईएएस (IAS) का बड़ा खुलासा हुआ है। इस फर्जी आईएएस ने लड़की को फेसबुक के जरिए अपने झांसे में लिया और फिर उसके साथ शादी रचा ली। अब इस पूरे धोखे और फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया है।1
- Available for Sale Locality : रींगस से खाटूश्यामजी ऑन रोड से 1km दूरी पर स्थित है 20 बीघा Area (dimensions) : 20 Property Type : Agricultural / Farm Land रींगस से खाटूश्यामजी ओन रोड़ से 1km दुरी पर स्थित है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर के समीप स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास का डिजिटल लोकार्पण कर दक्षिणी हरियाणा को एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात देने जा रहे हैं। 17 जुलाई को होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम के साथ ही क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया सवेरा शुरू होने जा रहा है। जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, स्थानीय स्तर पर कोरियावास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। लगभग 76 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज परिसर में आपातकालीन दुर्घटना सेवाएं और आईपीडी सेवाएं विधिवत रूप से शुरू होने जा रही हैं। शुरुआती चरण में इस आईपीडी को 600 बेड की विशाल क्षमता के साथ संचालित किया जाएगा। इस विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से महेंद्रगढ़ और आस-पास के जिलों के मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में जयपुर या रोहतक जैसे दूरदराज के बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही अंचल में समय पर और सर्वश्रेष्ठ इलाज मिल सकेगा। जिला प्रशासन तथा कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विधायक ओम प्रकाश यादव तथा उपायुक्त अनुपमा अंजली खुद कोरियावास पहुंचे और जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों के लिए कार्यक्रम स्थल पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा विशाल स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से हजारों लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।2
- खाटूश्याम जी में आज श्री श्याम प्रभु का भव्य और अलौकिक स्वरूप देखने को मिला है। श्याम बाबा के इस दिव्य और अलौकिक रूप के सामने आने के बाद हर तरफ 'जय श्री श्याम' की गूंज है।1
- हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव लावन में शहीद हवलदार महेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस प्रतिमा का अनावरण भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया।1
- हरियाणा के नारनौल में किसानों का जलवा देखने को मिला, जहाँ उन्होंने ट्रैक्टर और बाइक रैली निकाली।1
- झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ई-मित्र सेंटर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और संचालक के साथ मारपीट की। यह पूरी वारदात सिंघाना स्थित राव ई-मित्र एंड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मिनी ब्रांच पर हुई, जहां बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दिया। इस पूरी वारदात का वीडियो सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके बाद से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित सेंटर संचालक सोनू कुमार ने बताया कि दो-तीन युवक पहले उनके सेंटर पर आए और आरोप लगाने लगे कि दो-तीन साल पहले उनके माध्यम से खुलवाए गए बैंक खाते में पैसे नहीं आए और जमा कराने के लिए दिए गए रुपए भी जमा नहीं हुए। उस समय धमकी देकर जाने के करीब दो घंटे बाद वही युवक दोबारा सेंटर पर पहुंचे और आते ही सोनू कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने सेंटर में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, ई-मित्र मशीन सहित अन्य सामान तोड़ दिया और पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने वहां से रुपए ले जाने का भी प्रयास किया। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ित को धमकी दी कि "थाने में जाना है तो चले जाना, थाने वाला हमारा कुछ नहीं कर सकता, हम तो पूरे दिन थाने में ही रहते हैं" और "पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।" दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सिंघाना थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1