logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ढ़खेरवा नहर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, 2–3 दिन पुराना होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी *ढ़खेरवा नहर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, 2–3 दिन पुराना होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* ढखेरवा लखीमपुर खीरी शारदा सहायक पोषक नहर में ढखेरवा पुल से लगभग 100 मीटर आगे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, नहर के पुल के पास यह शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र लगभग 70 से 72 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं होपाई है: मृतक के गले में काला धागा बंधा हुआ है, जिसमें लकड़ी का गोल छल्ला लगा है। हाथ में कलावा बंधा हुआ है। जेब से एक तंबाकू की डिब्बी और चश्मा भी मिला है। मृतक सफेद धोती-कुर्ता पहने हुए था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। *शव 2–3 दिन पुराना होने की आशंका:* प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मौके पर मौजूद: घटना की सूचना मिलते ही ढखेरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

18 hrs ago
user_Lakhimpur Post News
Lakhimpur Post News
Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
18 hrs ago
b75b66c5-c63d-4c89-adb9-d26884134a09

ढ़खेरवा नहर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, 2–3 दिन पुराना होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी *ढ़खेरवा नहर में मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, 2–3 दिन पुराना होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* ढखेरवा लखीमपुर खीरी शारदा सहायक पोषक नहर में ढखेरवा पुल से लगभग 100 मीटर आगे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, नहर के पुल के पास यह शव बरामद हुआ है, जिसकी उम्र लगभग 70 से 72 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं होपाई है: मृतक के गले में काला धागा बंधा हुआ है, जिसमें लकड़ी का गोल छल्ला लगा है। हाथ में कलावा बंधा हुआ है। जेब से एक तंबाकू की डिब्बी और चश्मा भी मिला है। मृतक सफेद धोती-कुर्ता पहने हुए था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। *शव 2–3 दिन पुराना होने की आशंका:* प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मौके पर मौजूद: घटना की सूचना मिलते ही ढखेरवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • Post by Kailash Gupta
    1
    Post by Kailash Gupta
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों, जुआरियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मामूली विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए 30 मार्च को चारों वांछित आरोपी—दिनेश कुमार, पंकज कुमार, बसंत कुमार और मिश्री लाल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसी दिन पुलिस ने ग्राम अल्लीपुर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों—गुड्डू उर्फ प्रमोद, विकाश मिश्रा, प्रमोद, भूपेंद्र सिंह और शिव कुमार—को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से हजारों रुपये नकद, ताश के पत्ते, चिटबंदी की रकम और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस संबंध में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में ग्राम मढिया सड़क से मुनीश सिंह को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, कांस्टेबल संजीव यादव, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया तेजयान, बंटी सागर, प्रेमशंकर, विपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं क्षेत्राधिकारी गोला रमेश तिवारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
लखीमपुर खीरी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों, जुआरियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बघमरा में मामूली विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए 30 मार्च को चारों वांछित आरोपी—दिनेश कुमार, पंकज कुमार, बसंत कुमार और मिश्री लाल—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इसी दिन पुलिस ने ग्राम अल्लीपुर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों—गुड्डू उर्फ प्रमोद, विकाश मिश्रा, प्रमोद, भूपेंद्र सिंह और शिव कुमार—को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से हजारों रुपये नकद, ताश के पत्ते, चिटबंदी की रकम और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस संबंध में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में ग्राम मढिया सड़क से मुनीश सिंह को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजू वर्मा, कांस्टेबल संजीव यादव, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया तेजयान, बंटी सागर, प्रेमशंकर, विपिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं क्षेत्राधिकारी गोला रमेश तिवारी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी नगर गोला गोकर्ण नाथ का शिव मंदिर के आसपास लगातार घटनाएं हो रही हैं लोगों से मारपीट की जाती। दुकानदारों को भी धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं दुकान पर भी विक्री के लिए रक्खे प्रसाद को भी फेक दिया जाता है। एक बड़ा सवाल उठता है कि मंदिर में लोग दर्शन के लिए आते है वहीं पर दबंग स्थानीय लोगों द्वारा इस प्रकार का काम होना बाहर से दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों पर संदेश अच्छा नहीं जाएगा। अरुण कश्यप जो मंदिर में फूल माला की दुकान लगता है। उसकी दुकान पर दबंगों ने समान फेक दिया।
    1
    लखीमपुर खीरी 
नगर गोला गोकर्ण नाथ का शिव मंदिर के आसपास लगातार घटनाएं हो रही हैं लोगों से मारपीट की जाती। दुकानदारों को भी धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं दुकान पर भी विक्री के लिए रक्खे प्रसाद को भी फेक दिया जाता है। एक बड़ा सवाल उठता है कि मंदिर में लोग दर्शन के लिए आते है वहीं पर दबंग स्थानीय लोगों द्वारा इस प्रकार का काम होना बाहर से दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों पर संदेश अच्छा नहीं जाएगा। अरुण कश्यप जो मंदिर में फूल माला की दुकान लगता है। उसकी दुकान पर दबंगों ने समान फेक दिया।
    user_Lakhimpur Post News
    Lakhimpur Post News
    Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    20 hrs ago
  • आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अंतर्गत तहसील गोला गोकरननाथ में मैलानी रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले एक ऐतिहासिक धर्मस्थल जिसे मडहा बाबा के नाम से जाना जाता है जहां पर श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बनती है उस स्थान पर आज बांकेगंज के प्रमुख व्यवसायी सोनू अग्रवाल ज्ञानचंद अग्रवाल के द्वारा आज भंडारा का आयोजन सुनहरा भूड़ के निकट स्थान पर किया गया जहां पर बांकेगंज क्षेत्र के बहुत सारे व्यवसायी और दुकानदार भाई जनता के लोग और बहुत सारे श्रद्धालु जन जो मड़हा बाबा में श्रद्धा रखते हैं और उनके आशीर्वाद के स्वरूप सभी लोग मढ़हा बाबा के स्थान पर पहुंचे और वहां भंडारा का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रूप से हरिकिशन अग्रवाल मनोज कुमार महेश्वरी रमेश चंद्र अग्रवाल राहुल महेश्वरी नौबत सिंह चंदेल लक्ष्मी नारायण जिंदल उर्फ बिट्टू ईश्वर प्रसाद अग्रवाल राहुल महेश्वरी और उनके साथ में वीरेंद्र चंदेल रामनिवास गुप्ता आदि लोग जिसमें गोला कारीगर रामू गुप्ता जिनके द्वारा प्रसाद बनाया गया और प्रमुख व्यवसायी के द्वारा मड़हा बाबा को भोग लगाते हुए सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और बहुत सुंदर रमणीय स्थान लगता है वहां पर हमेशा भंडारे होते ही रहते हैं श्रद्धा की कमी यहां देखने को नहीं मिलती है अधिक से अधिक श्रद्धा यहां दिखाई पड़ती है मडहा बाबा के स्थान से रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अंतर्गत तहसील गोला गोकरननाथ में मैलानी रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले एक ऐतिहासिक धर्मस्थल जिसे मडहा बाबा के नाम से जाना जाता है जहां पर श्रद्धालुओं की श्रद्धा देखते ही बनती है उस स्थान पर आज बांकेगंज के प्रमुख व्यवसायी सोनू अग्रवाल ज्ञानचंद अग्रवाल के द्वारा आज भंडारा का आयोजन सुनहरा भूड़ के निकट स्थान पर किया गया जहां पर बांकेगंज क्षेत्र के बहुत सारे व्यवसायी और दुकानदार भाई जनता के लोग और बहुत सारे श्रद्धालु जन जो मड़हा बाबा में श्रद्धा रखते हैं और उनके आशीर्वाद के स्वरूप सभी लोग मढ़हा बाबा के स्थान पर पहुंचे और वहां भंडारा का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रूप से हरिकिशन अग्रवाल मनोज कुमार महेश्वरी रमेश चंद्र अग्रवाल राहुल महेश्वरी नौबत सिंह चंदेल लक्ष्मी नारायण जिंदल उर्फ बिट्टू ईश्वर प्रसाद अग्रवाल राहुल महेश्वरी और उनके साथ में वीरेंद्र चंदेल रामनिवास गुप्ता आदि लोग जिसमें गोला कारीगर रामू गुप्ता जिनके द्वारा प्रसाद बनाया गया और प्रमुख व्यवसायी के द्वारा मड़हा बाबा को भोग लगाते हुए सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और बहुत सुंदर रमणीय स्थान लगता है वहां पर हमेशा भंडारे होते ही रहते हैं श्रद्धा की कमी यहां देखने को नहीं मिलती है अधिक से अधिक श्रद्धा यहां दिखाई पड़ती है 
मडहा बाबा के स्थान से रामनिवास गुप्ता की रिपोर्ट
    user_RAM NIWAS GUPTA
    RAM NIWAS GUPTA
    Insurance Agent गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मेरठ (उत्तर प्रदेश) - सीसीएस यूनिवर्सिटी के आरके हॉस्टल में छात्रों को घटिया और अस्वच्छ भोजन दिए जाने का आरोप, सड़ी सब्जियों और खराब आटे के इस्तेमाल की शिकायत सामने आई मामले को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
    1
    मेरठ (उत्तर प्रदेश) - सीसीएस यूनिवर्सिटी के आरके हॉस्टल में छात्रों को घटिया और अस्वच्छ भोजन दिए जाने का आरोप, सड़ी सब्जियों और खराब आटे के इस्तेमाल की शिकायत सामने आई
मामले को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Jagtar singh
    1
    Post by Jagtar singh
    user_Jagtar singh
    Jagtar singh
    Media company मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • "दुनिया केवल चढ़ते सूरज को सलाम करती है! 🌅 हल्क की ये प्रेरणादायक कहानी हमें सिखाती है कि चाहे दुनिया कितना भी मजाक उड़ाए, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो। आज गरीब है, कल का बादशाह होगा! 👑 आपको हल्क का ये कमबैक कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में बताएं! 👇 🚀 अगर वीडियो पसंद आया तो: ✅ Like करें (हमारा हौसला बढ़ाने के लिए) 💬 Comment करें (अपनी राय दें) 📢 Share करें (अपने दोस्तों को प्रेरित करने के लिए) 🔔 Follow & Subscribe करें ताकि ऐसी ही और धमाकेदार वीडियो मिस न हों! ❤️
    1
    "दुनिया केवल चढ़ते सूरज को सलाम करती है! 🌅 हल्क की ये प्रेरणादायक कहानी हमें सिखाती है कि चाहे दुनिया कितना भी मजाक उड़ाए, अपनी मेहनत पर भरोसा रखो। आज गरीब है, कल का बादशाह होगा! 👑
आपको हल्क का ये कमबैक कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में बताएं! 👇
🚀 अगर वीडियो पसंद आया तो:
✅ Like करें (हमारा हौसला बढ़ाने के लिए)
💬 Comment करें (अपनी राय दें)
📢 Share करें (अपने दोस्तों को प्रेरित करने के लिए)
🔔 Follow & Subscribe करें ताकि ऐसी ही और धमाकेदार वीडियो मिस न हों! ❤️
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Kailash Gupta
    1
    Post by Kailash Gupta
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.