मध्य प्रदेश के इंदौर में कॉर्पोरेट जगत का एक काला चेहरा सामने आया है, जहां एक्सिस बैंक की चोइथराम मंडी शाखा में 'ऑपरेशन हेड' रहीं एक महिला अधिकारी ने सीनियर मैनेजमेंट पर शारीरिक और मानसिक शोषण के संगीन आरोप लगाए हैं। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें कार्यस्थल पर अश्लील इशारों से लेकर पीरियड्स के दौरान घंटों खड़ा रखकर प्रताड़ित करने तक की दर्दनाक दास्तां शामिल है। शानदार परफॉर्मेंस और कई अवॉर्ड्स जीतने के बावजूद महिला को इस कदर मजबूर किया गया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस्तीफा देने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ा गया। उनके हक का 2 लाख रुपये का बोनस रोक लिया गया और जब उन्होंने लेबर ऑफिस में इसकी शिकायत की, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें खुलेआम बर्बाद कर देने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें भोपाल और जबलपुर के चक्कर लगवाकर मानसिक रूप से और तोड़ा जा रहा है। एचआर हेड और डिप्टी एचआर पर भी इस प्रताड़ना को नजरअंदाज करने और धमकाने के आरोप लगे हैं। हालांकि, बैंक के डिप्टी एचआर ने शोषण के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि बोनस न देना केवल बैंक की पॉलिसी का हिस्सा है। दूसरी ओर, पीड़िता ने अब सरकार के 'शी-बॉक्स' पोर्टल और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- खड़ी ट्रेन पर चढ़ना पड़ा भारी: हाई टेंशन तार छूते ही युवक की दर्दनाक मौत एक दर्दनाक हादसे में खड़ी ट्रेन पर चढ़ा एक युवक अपनी जान गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार, युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। इसी दौरान उसने ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को छू लिया। करंट इतना तेज था कि युवक तुरंत उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया। घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऊपर मौजूद तार में कितनी खतरनाक वोल्टेज होती है। यह हादसा एक बार फिर साफ करता है कि चाहे ट्रेन खड़ी हो या चल रही हो, उसकी छत पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।1
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसमें लिखा है- 'राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है।1
- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं एन एच आई के अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को धरहरा चौक बनमनखी में साइट विजिट के क्रम में एक सब्जी विक्रेता द्वारा भिंडी को केमिकल से कलर करते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई हेतु थाना अध्यक्ष बनमनखी एवं जिला खाद्य पदाधिकारी के हवाले किया गया है। ज्ञातव्य हो कि खाद्य पदार्थों में मिलावटी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वैसे विक्रेता जो खाद्य पदार्थों में मिलावटी करते हैं। उनके विरुद्ध विधि संबंध कार्रवाई की जा रही है।1
- केरल के त्रिशूर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 13 मजदूरों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई लोगों के घायल होने और कुछ मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Jitubhai barot1
- भाजपा नेता जगमोहन मीणा गिरधारीपुरा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान विधायक विक्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस दौरान भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने बड़ी बात कही जो आप भी सुनिए,,,,1
- 20 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के साथ नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक पौधा लगाया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान हुआ। इसे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत हो रही दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। #India #SouthKorea #PMModi #LeeJaeMyung #HyderabadHouse #Diplomacy #BilateralRelations1