राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील नई दिल्ली, 9 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नागरिकों से राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। इसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। सरकार की अपील है कि हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भावना के साथ अधिक से अधिक नागरिक अभियान का हिस्सा बनें और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं। 📍 स्थान – नई दिल्ली 📅 अभियान – 9 से 17 अगस्त 2026
राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील नई दिल्ली, 9 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नागरिकों से राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। इसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। सरकार की अपील है कि हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भावना के साथ अधिक से अधिक नागरिक अभियान का हिस्सा बनें और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं। 📍 स्थान – नई दिल्ली 📅 अभियान – 9 से 17 अगस्त 2026
- कालपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामलों का खुलासा, 2.72 लाख रुपये समेत लाखों के जेवर बरामद जालौन। कालपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख 72 हजार 20 रुपये नकद समेत भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद माल दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कालपी के निकट निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कालपी के नेतृत्व में की गई। मदारीपुर रोड से आरोपी गिरफ्तार कालपी पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे मदारीपुर रोड पर वन विभाग के वॉच टावर के पास से आरोपी शिवम पुत्र बालमुकुन्द दुबे, निवासी ग्राम पिथऊपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,72,020 रुपये नकद के अलावा बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए। लाखों के जेवरात बरामद बरामद आभूषणों में पीली धातु के 2 मंगलसूत्र, 2 अंगूठियां, 1 चैन, 2 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी झुमकी, 1 नाक की नथ, 1 जोड़ी सुई-धागा तथा सफेद धातु की 1 कमर पेटी, 3 जोड़ी पायल, 2 अलग-अलग पायल, 1 जोड़ी हथफूल, 3 जोड़ी बिछिया, 1 चांदी का नोट, 2 चांदी के गोल सिक्के और 1 चांदी की हाय बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद 1,20,000 रुपये मु0अ0सं0 43/26 से संबंधित हैं, जबकि शेष 1,52,020 रुपये और सोने-चांदी के जेवर मु0अ0सं0 180/26 से संबंधित पाए गए हैं। दो चोरी की घटनाओं से जुड़े तार आरोपी के खिलाफ कालपी थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 180/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 3 अगस्त 2026 को मोहल्ला रामगंज में हुई थी, तथा मु0अ0सं0 43/26, धारा 331(4)/305 बीएनएस, जिसकी घटना 7 मार्च 2026 को मोहल्ला हरीगंज कस्बा कालपी में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शिवम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कालपी थाने में वर्ष 2022 में धारा 363/366 भादवि एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विशाल भड़ाना, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चन्देल, कांस्टेबल 608 हनीफ शाह तथा कांस्टेबल 1868 महेन्द्र कुमार भारतीय शामिल रहे। कालपी पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं के खुलासे के साथ बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- कालपी में लगातार चोरियों से हड़कंप: उदनपुरा के बंद मकान में लाखों के जेवरात पार, पुलिस की गश्त पर उठे गंभीर सवाल कालपी (जालौन)।नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस द्वारा पुरानी चोरियों के खुलासे में देरी के बीच चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे बेखौफ होकर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला शनिवार रात मोहल्ला रामनगर-उदनपुरा (निकासा), वार्ड नंबर-5 का है, जहां एक सूने मकान के तीन ताले चटकाकर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है। उदनपुरा निवासी कमल सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं और उनका मकान बंद रहता है। रविवार सुबह जब कमल सिंह के भाई गया प्रसाद की पत्नी घर में झाड़ू लगाने पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि घर के अंदर तीन ताले टूटे पड़े थे, बक्से का कुंडा उखड़ा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित कमल सिंह के अनुसार घर के बक्से में चार चांदी की बिछिया, सोने की अंगूठी, सोने की नाक की फूल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालपी के अदलसराय, इंद्रानगर, रामगंज, हरिगंज और कांशीराम कॉलोनी में भी पूर्व में कई चोरियां हो चुकी हैं। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।3
- ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा पांच लोगों को किया गिरफ्तार कानपुर पश्चिम में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसको देखते हुए कानपुर पश्चिम पुलिस ने एक टीम का गठन किया टीम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खाने के बाद चोरों का पता लगाया गया। कानपुर पश्चिम पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।1
- मरघट में भी घोटाला कर बैठे जिम्मेदार, साहिब की मिली भगत से 24 लाख रुपए निकाले, जमीन पर सिर्फ कुछ ही खर्च मरघट में भी घोटाला कर बैठे जिम्मेदार, साहिब की मिली भगत से 24 लाख रुपए निकाले, जमीन पर सिर्फ कुछ ही खर्च दिखाईं दे रहा, सचिव से बात करने पर जानकारी हुई कि विधायक निधि से बना है, और निकाली गई राशि के बारे में गोल मोल जवाब दिया गया मौके की स्थिति के हिसाब से जमीन पर 24 लाख में हवेली बन जाती है लेकिन यहां पर 2 अधूरे कमरे और 1 कार्यालय बनाकर रुपयों का भंडार बाट करने की बात ग्रामीणों ने कही है ।2
- एट नगर पंचायत अध्यक्ष का युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल!! एट नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी निरंजन न युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की बताया जा रहा है लेनदेन को लेकर युवक और प्रतिनिधि में पहले नोक झोंक हुई उसके बाद मारपीट हुई जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया1
- शार्फदांश से महिला की हुई मौत, घर में सोते समय महिला के पैर सांप काटा ब्रेकिंग जालौन शार्फदांश से महिला की हुई मौत घर में सोते समय महिला के पैर सांप काटा आननफानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया महिला की मौत से घर में मचा कोहराम कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बावली की घटना2