मथुरा के बलदेव में अमेरिका-भारत ट्रेड डील और बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत आगामी 14 जुलाई को बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि 15 जुलाई को प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गोवर्धन तहसील से महावन तहसील तक बाइक रैली निकाली जाएगी। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बलदेव के अवैरनी कैंप कार्यालय पर राधेश्याम सिकरवार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संजय पाराशर और मंडल उपाध्यक्ष हरिपाल सिंह परिहार ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील के खिलाफ गोवर्धन और महावन तहसील तक बाइक रैली निकालकर कड़ा विरोध जताया जाएगा। प्रदेश महासचिव सतीश, प्रदेश सचिव कुंतभोज, सोनवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर और तुलसी दास ने कहा कि यह ट्रेड डील किसानों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों के साथ-साथ देश की खाद्य और आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह समझौता लागू होता है तो भारतीय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसका बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में वक्ताओं ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। मंडल प्रवक्ता गौरव तोमर और जिला उपाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं और उपभोक्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के समय पर बिजली बिल नहीं बन रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। जिला अध्यक्ष संजय पाराशर के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में योगेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, रामप्रकाश पुजारी, हरिओम सिंह परिहार, कन्हैया, पंचम सिंह, राजू, बच्चू सहित कई लोग मौजूद रहे।

- मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल लगातार जारी है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे चालकों का कहना है कि उनके ₹20,000 तक के चालान काटे जा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी कार्रवाई के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल कर दी है।1
- मथुरा के केनरा बैंक में तैनात एक सुरक्षाकर्मी अजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना आज शाम लगभग 7:40 बजे की है, जब बैंक में ही तैनात हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के मुताबिक, जब अजीत कुमार कमरे में अकेले थे, तभी अचानक वहां से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद हेड कांस्टेबल तुरंत कमरे की तरफ भागे, जहां उन्होंने अजीत कुमार को लहूलुहान और घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ पाया। घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक साक्ष्यों और फॉरेन्सिक सबूतों को इकट्ठा कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में अकेले होने के दौरान यह घटना कैसे हुई, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि यह कोई दुर्घटना थी या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।4
- मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े पर हुए विवाद के बाद अब मामला एक नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है, जहां चर्चित पहलवान देवा पहलवान के समर्थन में शहर के कई लोग सामने आए हैं। समर्थकों का दावा है कि घटना के दौरान देवा पहलवान ने केवल बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया था, लेकिन बाद में उन्हें भी इस मामले में घसीटने की कोशिश की जा रही है। समर्थकों का आरोप है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए एक सम्मानित पहलवान की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। खेल और समाज में वर्षों से सक्रिय रहे देवा पहलवान की साफ-सुथरी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसी के चलते शहर के कई नागरिकों और खेल प्रेमियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाए, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जो भी साक्ष्य एवं तथ्य उपलब्ध होंगे, उनके आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है। इस मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारू रखना प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है।1
- मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र की बाद चौकी के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला इंसाफ की मांग को लेकर अपने 2 बच्चों के साथ बीच सड़क पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला सड़क जाम कर वहीं डटी रही। महिला का कहना है कि वह पहले एसएसपी से मिलने गई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह बाद चौकी पहुंची, जहां भी सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह बीच सड़क पर बैठ गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और चौकी प्रभारी ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क से उठने को तैयार नहीं हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।1
- मथुरा के महेश्वरी चौराहे से पहले बने कट पर बारिश रुकने के बाद भी पानी भरा हुआ है। नालों की सफाई न होने और उनके पूरी तरह चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नालों की सफाई कराने और जलभराव का स्थायी समाधान करने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि नालों की सफाई होने से ही पानी की निकासी सुचारू हो सकेगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिल पाएगा।1
- मथुरा में हूटर को लेकर छिड़ा विवाद अब अखाड़े तक पहुंच गया है। इस विवाद के बाद अब वहां के हिंदूवादी संगठनों के बीच आपसी टकराहट और खींचतान लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।1
- वृन्दावन की संत कॉलोनी में ई-रिक्शा हड़ताल के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है।1