Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रभारी मंत्री की सहभागिता पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन । रायपुर,झालावाड में आयोजित जिलास्तरीय अधिकारी बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम जी देवासी के साथ सहभागिता कर विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आमजन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार जनसेवा एवं सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
Mukesh Mehar
प्रभारी मंत्री की सहभागिता पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन । रायपुर,झालावाड में आयोजित जिलास्तरीय अधिकारी बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम जी देवासी के साथ सहभागिता कर विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आमजन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार जनसेवा एवं सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ जिले में ग्राम विकास रथ चौपालों में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाली राज्य सरकार की योजनाओं और 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' की जानकारी दी। मंत्री ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।1
- रक्तदान शिविर ढाबादेह मंत्री जी जन्मदिन पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल1
- झालावाड़-प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी का झालावाड़ दौरा,बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में ग्राम रथ अभियान में हुए शामिल,ग्रामीणों से संवाद कर जन समस्याओं को सुना,संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश,बाद में मिनी सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की,बोले- प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ग्रामीण तक पहुंचा रहा ग्राम रथ,पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी दी बधाई, झालावाड़ प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आज झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान मंत्री देवासी ने ग्राम अभियान के तहत जिले के बकानी क्षेत्र के नसीराबाद ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की और ग्राम रथ के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने जनसुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की बिजली व पेयजल से जुड़ी आई समस्याओं को लेकर संबंधी अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया। इसके बाद मंत्री देवासी झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, डग विधायक कालूराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन भी मौजूद रहे। बाद में मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री देवासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों व सभी विधानसभाओं में ग्राम रथ भेजे गए हैं। जिसमें एलईडी के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास इन योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति ना छूटे। ग्राम रथ के साथ ही सभी विभागीय अधिकारी भी पंचायत में पहुंचकर जनसुनवाई कर रहे हैं,जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके। अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना प्रदेश सरकार का संकल्प है, जिसे ग्राम रथ अभियान के माध्यम से पूरा किया जा रहा। बाद में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जीत का भागीदार बताया।4
- झालावाड़ जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें कुछ राजनीतिक हस्तियों का अस्पष्ट जिक्र है, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।1
- पीपल्दा गांव में बावड़ी के बालाजी मंदिर में चोरी, मोटरों की केबल और तांबे की घंटी ले गए चोर रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर और आसपास के कुओं को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से तांबे की गोटा घंटी चुरा ले गए, वहीं बावड़ी में रखी 4 से 5 पानी की मोटर पंपों की तांबे की केबलें काटकर ले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरपुरा-पीपल्दा रोड स्थित कई कुओं पर भी पानी की मोटरों से केबल काटने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है।1
- रामगंज मंडी में 'भादवा राणी' शीर्षक से एक नई कविता जारी की गई है। यह स्थानीय साहित्य जगत में चर्चा का विषय बन गई है।1
- रामगंज मंडी के मोड़क पीपल्दा में बावड़ी के बालाजी मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पानी की मोटरों के केबिल और मंदिर में रखी घंटी चुरा ले गए। सुबह दर्शन को पहुंचे ग्रामीणों को वारदात का पता चला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।2
- गर्मी कि चपेट में आने से बीमार घायल हुये नंदी महाराज🙏🏻🚩1