खोजाफूल गांव में बारिश का कहर: देर रात भरभराकर गिरा कच्चा मकान, भूसा समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर हुआ बर्बाद सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में शनिवार देर रात लगातार हो रही बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में रखा पशुओं का चारा, भूसा और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। तेज बारिश और हवाओं के कारण क्षेत्र में कई पेड़-पौधे भी गिर गए। जानकारी के अनुसार खोजाफूल गांव निवासी शैलेंद्र कटियार के कच्चे मकान में भूसा समेत अन्य घरेलू उपयोग का सामान रखा था। शनिवार देर रात बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शैलेंद्र कटियार ने तहसील प्रशासन को मकान गिरने की सूचना दी। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद ने बताया कि संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
खोजाफूल गांव में बारिश का कहर: देर रात भरभराकर गिरा कच्चा मकान, भूसा समेत घरेलू सामान मलबे में दबकर हुआ बर्बाद सिकंदरा तहसील क्षेत्र के खोजाफूल गांव में शनिवार देर रात लगातार हो रही बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान में रखा पशुओं का चारा, भूसा और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। तेज बारिश और हवाओं के कारण क्षेत्र में कई पेड़-पौधे भी गिर गए। जानकारी के अनुसार खोजाफूल गांव निवासी शैलेंद्र कटियार के कच्चे मकान में भूसा समेत अन्य घरेलू उपयोग का सामान रखा था। शनिवार देर रात बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शैलेंद्र कटियार ने तहसील प्रशासन को मकान गिरने की सूचना दी। इस संबंध में सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद ने बताया कि संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
- सिकंदरा पशु अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से बनी तालाब जैसी स्थिति, इलाज कराने पहुंचे पशुपालक परेशान सिकंदरा कस्बे में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनमानस के साथ सरकारी परिसरों में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण कस्बे स्थित पशु अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परिसर में तालाब जैसी स्थिति बन गई, जिससे पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पशु अस्पताल परिसर पूरी तरह पानी से जलमग्न दिखाई दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पशुओं को लेकर पहुंचने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित पशु अस्पताल परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति सामने आई है। लगातार बारिश के बीच अस्पताल परिसर में पानी भरने से पशुपालकों को अपने पशुओं का इलाज कराने में परेशानी हो रही है। जल निकासी की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।3
- रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2026 को 03 नफर अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू , विवेक कुमार व सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर को मुकदमा धारा 115 (2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया के अन्तर्गत हीरा पैलेस के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त में शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू पुत्र विश्रम सिंह नि0 ग्राम भूरेपुर खुर्द थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष, विवेक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम अयाना थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष व सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम लालपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष हैं। रंगदारी मांगने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार औरैया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2026 को 03 नफर अभियुक्त शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू , विवेक कुमार व सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर को मुकदमा धारा 115 (2)/352/351(2)/308(5) बीएनएस थाना अजीतमल जनपद औरैया के अन्तर्गत हीरा पैलेस के पास कानपुर इटावा नेशनल हाईवे के पास से समय 19.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त में शिवेन्द्र सिंह गुर्जर उर्फ सिब्बू पुत्र विश्रम सिंह नि0 ग्राम भूरेपुर खुर्द थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 29 वर्ष, विवेक कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र नि0 ग्राम अयाना थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 28 वर्ष व सौरभ सिंह गुर्जर उर्फ जगवीर पुत्र भूप सिंह निवासी ग्राम लालपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र करीब 24 वर्ष हैं।2
- थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा *आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर शांति एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में निरंतर सतर्कता, प्रभावी गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीतमल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*👇1
- स्लग - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री का औरैया में व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत ।* *ऐंकर -* औरैया में संजय गेट के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट ) के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के औरैया पहुँचने पर औरैया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। *वीओ -* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिलीप सेठ ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार यूपीआई पर एमडीआर शुल्क लगाया है, वह कतई व्यापारिक हित में नहीं है। व्यापारी पहले से ही बहुत परेशान है, क्योंकि उद्योग जगत में 50% कब्जा ऑनलाइन कंपनियों का हो चुका है। बचा हुआ व्यापार बड़े-बड़े मार्ट और शॉपिंग मॉल ने चौपट कर दिया है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अनर्गल टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए, केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है,तो फिर यह विभिन्न तरीके के टैक्स क्यों लगाये जा रहे हैं। *विओ -* दिलीप सेठ ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 400 पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यूपीआई में एमडीआर टैक्स के खिलाफ इटावा में एक विशाल सभा का आयोजन करेगा। और सरकार यदि टैक्स वापस नहीं लेती है तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला एडवोकेट, के के चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी रजत पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद। *वाइट -* दिलीप सेठ प्रदेश महा मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के जनपद आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। रविवार को संजय गेट के समीप जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वतंत्र अग्रवाल, रामकुमार विश्नोई, रवि शंकर शुक्ला, मलखान वर्मा, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, रानू अवस्थी, दीपक अग्रवाल, मयंक शुक्ला, कृष्णकांत चतुर्वेदी, रानू पांडे, दीपक पुरवार, रितेश गुप्ता, भानु राजपूत, अवधेश तिवारी, रजत पांडे, नैनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।1
- बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई बारिश का कहर: जसापुर में तीन कच्चे मकान ढहे, गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों के लिए आफत बनती जा रही है। संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसापुर में बारिश के चलते तीन कच्चे मकान अचानक ढह गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मकानों के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार जसापुर निवासी रामकुमार पुत्र अभय , आशा शर्मा पत्नी प्रेमचंद शर्मा और मनीष पुत्र राजेश दोहरे के कच्चे मकान बारिश के चलते ढह गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई कच्चे मकान पहले से ही जर्जर हालत में हैं। ऐसे में लगातार बारिश के बीच इन मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और जरूरी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं लेखपाल विशाल त्रिपाठी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मकान गिरने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है और क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। मकान गिरने की घटना में फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रुरुगंज में प्लाट विवाद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक। प्लाट पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा विवाद। विरोध जताते हुए संजीव नामक युवक टावर पर चढ़ा, मौके पर जुटी भीड़। सूचना पर पहुंची रुरुगंज चौकी पुलिस ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने पर सुरक्षित नीचे उतरा युवक। पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय के माध्यम से विवाद सुलझाने की दी हिदायत।1
- पाता गेल प्लांट के केमिकल युक्त पानी से बंबा में भड़की भीषण आग, मचा हड़कंप, 15 फीट ऊंची उठीं लपटें, फोम से बुझाई गई आग, फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढुआ बंबा के पानी में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें करीब 15 फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आस-पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से निकले खतरनाक ज्वलनशील केमिकल के कारण यह हादसा हुआ।1
- झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर झींझक में शराब के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने अपने गले पर ब्लेड से किया वार, जिला अस्पताल रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के श्रीनगर मोहल्ले में रविवार को शराब खरीदने के लिए रुपये न मिलने से नाराज एक युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। घटना में उसके गले की खाल कट गई और वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर डायल 112 को जानकारी दी गई। परिजन घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार श्रीनगर मोहल्ला निवासी अविनाश (35) पुत्र नाथूराम शराब खरीदने के लिए अपने छोटे भाई विकास से रुपये मांग रहा था। विकास ने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर अविनाश ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। गले से खून निकलता देख परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव यादव ने रविवार रात नौ बजे बताया कि युवक के गले की खाल कट गई थी। उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।1