राखी के धागे में बंधेगा भाई-बहन का प्यार, रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक बिल्हौर। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजार रंग-बिरंगी राखियों और उपहारों से सज गए हैं। दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियां खरीद रही हैं, तो भाई भी बहनों के लिए पसंदीदा उपहार और मिठाइयां लेने में जुटे हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ डिजाइनर, मोती, रुद्राक्ष, चंदन, बच्चों के कार्टून और आकर्षक फैंसी राखियों की खूब मांग है। कई दुकानों पर भाई-बहन के नाम वाली विशेष राखियां भी उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों में कार्टून और खिलौने वाली राखियों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। दूरियों पर भारी पड़ रहा रिश्तों का प्यार रक्षाबंधन को लेकर दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहनों के घर लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वर्षों से दूर रह रहे भाई-बहन त्योहार के बहाने एक-दूसरे से मिलने की तैयारी में हैं। बहनों के लिए यह पर्व केवल राखी बांधने का दिन नहीं, बल्कि बचपन की यादों और भाई के साथ बिताए पलों को फिर से जीने का अवसर भी है। राखी के साथ उपहारों की भी बढ़ी मांग राखियों के साथ मिठाई, कपड़े, घड़ी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक, चॉकलेट और अन्य उपहारों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार त्योहार को लेकर खरीदारी में तेजी आई है और आने वाले दिनों में बाजार में और अधिक भीड़ रहने की उम्मीद है। *भाई की कलाई पर सजेगी बहन की दुआ* रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। भाई भी बहन की हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने और उसकी रक्षा का संकल्प लेंगे। बदलते दौर में भले ही त्योहार मनाने के तरीके बदल गए हों, लेकिन राखी का वह छोटा सा धागा आज भी भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास की सबसे मजबूत डोर बना हुआ है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर गांवों से लेकर कस्बों तक घर-घर तैयारियां तेज हो गई हैं। मिठाइयों की खुशबू और राखियों की चमक के बीच पूरा क्षेत्र भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के इस त्योहार के रंग में रंगता नजर आ रहा है।

- **उन्नाव: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर बड़ी छापेमारी, प्रशासन सख्त** उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में रक्षाबंधन के त्योहार से एक दिन पहले पुलिस-प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के मकसद से पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की कई मिठाई दुकानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई की अगुवाई SDM बृज मोहन शुक्ला और CO हर्ष मोदी ने की। मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने सबसे पहले नानामऊ तिराहे स्थित नीलम स्वीट्स पर पहुंचकर वहां रखी मिठाइयों और खाद्य सामग्री की जांच की। इसके बाद माढ़ापुर मार्ग स्थित त्यागी भंडार और कई रेस्टोरेंट में भी छापेमारी की गई, जहां साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की दर्जनों दुकानों पर कार्रवाई की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लिए गए। FSDA टीम ने इन सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी सैंपल में मिलावट या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर गंगा के बढ़ते पानी से जमाल नगर में चिंता, पुल के ऊपर पहुंचा जलस्तर सफीपुर, उन्नाव | विशाल गौतम सफीपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जमाल नगर गांव के पास बने पुल तक गंगा का पानी पहुंच गया है और पुल के ऊपर से पानी गुजर रहा है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी का असर स्थानीय आवागमन पर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों को पुल से आने-जाने के साथ रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का पानी और बढ़ा तो निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। गांव के लोगों को आशंका है कि जलस्तर में तेजी जारी रहने पर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और राहत संबंधी तैयारियां पहले से पूरी रखने की मांग की है। प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के मुताबिक गंगा के जलस्तर और क्षेत्र की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संबंधित राजस्व कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है, वहीं जमाल नगर सहित गंगा किनारे बसे क्षेत्रों के ग्रामीण नदी के बढ़ते पानी को लेकर चिंतित हैं। रिपोर्ट: विशाल गौतम विशाल न्यूज़ नेटवर्क (VNN) हर खबर, सच के साथ1
- *प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया। इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। *प्रेस विज्ञप्ति - 27.08.2026* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा 15 अगस्त को लखनऊ से रवाना किया गया भारत का प्रथम सौर ऊर्जा प्रशिक्षण एवं जागरूकता वाहन आज कन्नौज जिला कार्यालय से क्षेत्र में रवाना किया गया। इसका उद्देश्य कन्नौज के बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सोलर प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना है। स्कूल, कॉलेज व आम लोग भी इससे जागरूक होंगे। कार्यक्रम के आयोजक अंवेश सिंह चौहान ने मिशन 2027 के तहत श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर पोस्टर वितरण कर सपा सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कल्याण सिंह दोहरे, मुन्ना दरोगा, हसीब हसन, भोले कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। पुत्री के अपहरण का मुकदमा लिखाने के लिये भटक रहे परिजन। थाना पुलिस पर लगाया अपहरण की तहरीर देने के बाद भी गुमशुदगी दर्ज करने का आरोप। बेटी की तलाश के लिये कोई कार्यवाही न करने का भी आरोप। मंत्री असीम अरुण के दरबार में हाजिर हो अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की लगायी गुहार। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के डेरा जोगी की राजेश्वरी देवी ने बेटी रामा देवी के अपहरण की कही बात।4
- Post by Mahaveer1
- शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारह वफात का जुलूस, नमकीन व मिष्ठान; फातिहा के बाद बस स्टैंड पर हुआ समापन कन्नौज संवाददाता । कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (बारह वफात) का पर्व बेहद अकीदत, अहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में परचम थामे अकीदतमंद नात-ख्वानी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल रूहानी तरानों से गुंजायमान हो उठा। दौलतपुर से शुरू होकर जुलूस ठठिया कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां हाफिज शोएब रजा और हाफिज शहनवाज ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगते हुए फातिहा पढ़ी, जिसके साथ ही जुलूस का शांतिपूर्ण समापन हुआ। जुलूस के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे जुलूस के दौरान लगातार पैदल गश्त करते रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कस्बे में जगह-जगह सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कौमी एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए कस्बेवासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए। अकीदतमंदों व राहगीरों को ठंडा शरबत, नमकीन, बिस्कुट और मिठाइयों का वितरण किया गया।जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से गुड्डू आमीन, शहनूर अहमद, शमीम एडवोकेट, लल्ला, रिजवान, मुईन, हनीफ ठेकेदार, तौफीक, फैयाज, रानू सिद्दीकी और मुस्तकीम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।2
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1
- उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मांडापुर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई.सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए. व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी डायल 108 एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेश ने गंभीर घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया वही हादसे में घायल दूसरा युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया.गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनसुख खेड़ा गांव निवासी धीरज पुत्र शिवराम उम्र 28 वर्ष बांगरमऊ की बाजार आया था.ज़हां से वह वापस घर लौट रहा था.तभी बरुवाघाट की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई.भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।1