logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला मुख्यालय पर प्रधान संघ का जोरदार प्रदर्शन रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।” उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।

11 hrs ago
user_Anant kushwaha
Anant kushwaha
पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

जिला मुख्यालय पर प्रधान संघ का जोरदार प्रदर्शन रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अंबेडकर नगर यूपी के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय पर आज प्रधान संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को लेकर जिले भर के प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन कर रहे प्रधानों ने टांडा तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की कड़ी निंदा की। प्रधान संघ का आरोप है कि बिना ठोस कारण के उनके पदाधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है और लगातार प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरीके से ग्राम प्रधानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के खिलाफ है। यदि इस तरह का रवैया जारी रहा, तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।” उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में प्रधान मौजूद रहे, जिससे कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है और आगे की रणनीति को लेकर प्रधान संघ जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अजीत मिश्रा(खोजी) ●छावनी पुलिस ने निमन्त्रण वाले कार्ड को बनाया तहरीर विडियों सोशलमीडिया पर हुआ वायरल... ●पंचायत मे दोनो पक्षों ने किया सुलह,तो हडकाने पहुंच गई छावनी पुलिस... ●पंच होते है परमेश्वर शायद इस कथन को भूल गई छावनी पुलिस,यदि सही से हो जाये जाँच तो खुल जायेगी पोल... ●प्रधान व बीडीसी,एव गाँव के सम्मानित लोगों ने दो पक्षो के विवाद को निपटाया... ●दोनो पक्षो से किस ने नहीं किया शिकायत तब फिर कैसे गाँव पहुंच गई पुलिस... ●छावनी पुलिस उलटे पंचायत मे शामिल लोगों को ही लगी हडकाने... ●शिवसहाय व काँन्ती के बीच था पेड को लेकर विवाद पंचो ने निपटाया,बिन बुलाये धमकी पुलिस तब शुरु हुआ खेल... ●वायरल वीडियो छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर गाँव का बताया जा रहा है...
    1
    अजीत मिश्रा(खोजी)
●छावनी पुलिस ने निमन्त्रण वाले कार्ड को बनाया तहरीर विडियों सोशलमीडिया पर हुआ वायरल...
●पंचायत मे दोनो पक्षों ने किया सुलह,तो हडकाने पहुंच गई छावनी पुलिस...
●पंच होते है परमेश्वर शायद इस कथन को भूल गई छावनी पुलिस,यदि सही से हो जाये जाँच तो खुल जायेगी पोल...
●प्रधान व बीडीसी,एव गाँव के सम्मानित लोगों ने दो पक्षो के विवाद को निपटाया...
●दोनो पक्षो से किस ने नहीं किया शिकायत तब फिर कैसे गाँव पहुंच गई पुलिस...
●छावनी पुलिस उलटे पंचायत मे शामिल लोगों को ही लगी हडकाने...
●शिवसहाय व काँन्ती के बीच था पेड को लेकर विवाद पंचो ने निपटाया,बिन बुलाये धमकी पुलिस तब शुरु हुआ खेल...
●वायरल वीडियो छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर गाँव का बताया जा रहा है...
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    Journalist बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🇮🇳👏
    1
    🇮🇳👏
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत में आज इबादत और मगफिरत की रात 'शब-ए-बारात' अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। आज की रात अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करेंगे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मांगेंगे। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली यह रात बेहद मुकद्दस मानी जाती है। लंभुआ के ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान समेत तमाम छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल,इतर,अगबत्ती एंव मोमबत्तियां, जलाकर उन्हें याद करेंगे और कुरान की तिलावत करेंगे। मस्जिदों और दरगाहों को भी खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रात भर नमाज और विशेष दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा। शब-ए-बारात के मौके पर घरों में भी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं हलवा और विभिन्न पकवान तैयार कर रही हैं, जिन्हें न केवल परिजनों को खिलाया जाता है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों में भी बांटा जाता है। मान्यता है कि आज की रात अल्लाह अपने बंदों के लिए साल भर का लेखा-जोखा तय करता है और गुनाहों की माफी कबूल करता है। सुरक्षा के लिहाज से लंभुआ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों और कब्रिस्तानों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    4
    सुल्तानपुर जिले के लंभुआ नगर पंचायत में आज इबादत और मगफिरत की रात 'शब-ए-बारात' अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जा रही है। आज की रात अकीदतमंद अल्लाह की इबादत करेंगे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मांगेंगे। इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली यह रात बेहद मुकद्दस मानी जाती है। लंभुआ के ख्वाजा गरीब नवाज कब्रिस्तान समेत तमाम छोटे-बड़े कब्रिस्तानों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालु शाम होते ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर फूल,इतर,अगबत्ती एंव मोमबत्तियां, जलाकर उन्हें याद करेंगे और कुरान की तिलावत करेंगे।
मस्जिदों और दरगाहों को भी खूबसूरती से सजाया गया है, जहां रात भर नमाज और विशेष दुआओं का सिलसिला जारी रहेगा। शब-ए-बारात के मौके पर घरों में भी रौनक नजर आ रही है। महिलाएं हलवा और विभिन्न पकवान तैयार कर रही हैं, जिन्हें न केवल परिजनों को खिलाया जाता है, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों में भी बांटा जाता है। मान्यता है कि आज की रात अल्लाह अपने बंदों के लिए साल भर का लेखा-जोखा तय करता है और गुनाहों की माफी कबूल करता है। सुरक्षा के लिहाज से लंभुआ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील इलाकों और कब्रिस्तानों के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति समिति की बैठकों के जरिए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    user_Irfan Faruqi
    Irfan Faruqi
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  •  *पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को दिया गया प्रशस्ति पत्र, की गई प्रशंसा #संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनाँक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को पूर्व में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिया गया है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के राजकीय कर्तव्यों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।
    1
     *पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को दिया गया प्रशस्ति पत्र, की गई प्रशंसा
#संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनाँक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार को पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को उज्ज्वल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया  यह प्रशस्ति पत्र क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद को पूर्व में लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन, अथक परिश्रम और उच्च कोटि की प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित करने के लिए पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिया गया है। पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद के राजकीय कर्तव्यों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की गई है।
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • (Kuldeep Kumar) सुल्तानपुर की लंभुआ तहसील के ग्राम मदनपुर पनियार में एक ही परिवार के करीब 172 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सभी लोग उसी गांव में रहते हैं और वहीं उनकी दुकानें भी हैं, फिर भी नाम काट दिए गए। पीड़ित अफजल खान ने इसे साजिश बताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब ने इसे अपने आधिकारिक फेसबुक पर साझा कर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं पीड़ितों ने से हस्तक्षेप की मांग की है। #SultanpurNews #VoterListIssue #DemocracyAtRisk #UPPolitics #ElectionNews #VoterRights #BreakingNews #IndiaNews
    1
    (Kuldeep Kumar)
सुल्तानपुर की लंभुआ तहसील के ग्राम मदनपुर पनियार में एक ही परिवार के करीब 172 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सभी लोग उसी गांव में रहते हैं और वहीं उनकी दुकानें भी हैं, फिर भी नाम काट दिए गए। पीड़ित अफजल खान ने इसे साजिश बताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब ने इसे अपने आधिकारिक फेसबुक पर साझा कर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं पीड़ितों ने से हस्तक्षेप की मांग की है।
#SultanpurNews #VoterListIssue #DemocracyAtRisk #UPPolitics #ElectionNews #VoterRights #BreakingNews #IndiaNews
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्या में कानून का महाभूकंप-फर्जी मुकदमा और पुलिसिया साजिश पर कोर्ट का करारा वार तत्कालीन सीओ दरोगा समेत पांच पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
    1
    अयोध्या में कानून का महाभूकंप-फर्जी मुकदमा और पुलिसिया साजिश पर कोर्ट का करारा वार तत्कालीन सीओ दरोगा समेत पांच पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    10 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा। विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा। नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    1
    अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर नगर पालिका परिषद से एक अहम खबर सामने आई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा। यह जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद को आत्मनिर्भर बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के संचालन से नगर पालिका की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा लाभ नगर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा।
विशाल सारस्वत ने कहा कि नगर के विकास के लिए राजस्व संग्रह बेहद जरूरी है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र के हाउस टैक्स बकायेदारों से भी अपील की गई है कि वे समय से अपना बकाया टैक्स जमा करें और विकास कार्यों में सहयोग दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली और आय के नए संसाधनों के माध्यम से नगर में सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। पेट्रोल पंप का संचालन नगर पालिका के लिए एक स्थायी आय का जरिया बनेगा।
नगर पालिका प्रशासन के इस फैसले को नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे नगर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Vindhyavasini Yadav
    1
    Post by Vindhyavasini Yadav
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी भारतीय सेना के सुबेदार भूपेंद्र कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का परिवार भी देशसेवा की मिसाल है—पिता पूर्व सैनिक थे और दोनों भाई सेना में सेवारत हैं। क्षेत्र को अपने वीर सपूत पर गर्व है। #SultanpurNews #IndianArmy #Martyr #Shaheed #NationFirst #SaluteToBrave #UPNews #BreakingNews #ArmyLife
    1
    सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी भारतीय सेना के सुबेदार भूपेंद्र कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का परिवार भी देशसेवा की मिसाल है—पिता पूर्व सैनिक थे और दोनों भाई सेना में सेवारत हैं। क्षेत्र को अपने वीर सपूत पर गर्व है।
#SultanpurNews #IndianArmy #Martyr #Shaheed #NationFirst #SaluteToBrave #UPNews #BreakingNews #ArmyLife
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.