Shuru
Apke Nagar Ki App…
‼️उन्नाव में गूंजा जुलूस-ए-मोहम्मदी, डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान!‼️ उन्नाव में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसएसपी जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नात और नारों के बीच जुलूस किला मैदान पहुंचा। जगह-जगह स्वागत हुआ और अमन, भाईचारे व इंसानियत का संदेश दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Shyam ji gupta
‼️उन्नाव में गूंजा जुलूस-ए-मोहम्मदी, डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान!‼️ उन्नाव में बारावफात पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जामा मस्जिद से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसएसपी जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जुलूस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। नात और नारों के बीच जुलूस किला मैदान पहुंचा। जगह-जगह स्वागत हुआ और अमन, भाईचारे व इंसानियत का संदेश दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फैजाने मदीना मस्जिद सकतपुर से बड़े ही अदब के साथ निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदिया उन्नाव ब्लॉक हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सकतपुर मस्जिद कमेटी के कार्यकर्ता पत्रकार मोहम्मद इदरीस (समाजसेवी) ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस ए मोहम्मदिया निकाल कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के गुलाम होने का सबूत पेश किया है। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सकतपुर में फैजाने मदीना मस्जिद के इमाम हाफिज ने जुलूस मोहम्मदिया का आगाज शुरू किया सकतपुर के तमाम आशिकाने रसूल ने जुलूस ए मोहम्मदिया में चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। जुलूसे मोहम्मदिया बबूरी मार्ग होते हुए सकतपुर का मजरा मंगल पुरवा मस्जिद पहुंचा मंगल पुरवा में मुंशीगंज मस्जिद के जुलूस और मंगल पुरवा के जुलूसे मोहम्मदिया में शामिल हुआ। सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए तीनों जुलूस मंगल पुरवा से होते हुए जखैला मुंशीगंज मार्ग पर जखैला के जुलूस को भी शामिल किया गया।चारों जुलूस शामिल होकर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए मरहूम सरताज अली चौक मुंशीगंज पहुंचे वहां पर नाते मुस्तफा पढ़ते हुए सरकार की आमद के नारे लगाते हुए मुंशीगंज बस्ती होते हुए मुंशीगंज तिराहा पर पहुंचकर सरकार के आमद आका के आमद के नारे लगाते हुए नाते मुस्तफा पढ़ते हुए बड़ी मस्जिद मुंशीगंज पहुंचे। बड़ी मस्जिद मुंशीगंज में चारों जुलूस मिलकर फातिहा शरीफ पढ़ी फिर उसके बाद फतिया शरीफ पढ़कर नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम पर सलाम पढ़ा गया और जुलूस में आए हुए तमाम आशिकाने रसूल को शिरानी तकसीम की गई। जुलूस ए मोहम्मदिया में अब्दुल हसन,अली हसन,नूर हसन,शमशाद अली, अलीशेर,नूर आलम,पप्पू, डॉक्टर आफताब आलम, अब्बास अली,इश्तियाक अली, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इशाक, चांद आलम, मैफाफ आलम,मुबीन,कमाल अली,अबरार अली ,सगीर,अकबर अली,नबी हसन, मोहम्मद आमीर ,मोहम्मद अयान,नजीर,गुलफान,ईशान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद फैजान सैयद, मोहम्मद समर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद सलमान, गद्दार अली, सरवर अली आदि लोग जुलूस से मोहम्मदिया में शामिल हुए।4
- बिहार में छात्रों के आंदोलन को Gen Z के साथ Gen Alpha का भी समर्थन, 6 साल के बच्चे ने उठाए तीखे सवाल बिहार में छात्रों के आंदोलन को Gen Z के साथ Gen Alpha का भी समर्थन, 6 साल के बच्चे ने उठाए तीखे सवाल पटना। बिहार में छात्रों के आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच एक 6 वर्षीय बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चे ने छात्रों की मांगों और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से जवाबदेही की मांग की। वीडियो में वह अधिकारियों से भी सवाल करता नजर आता है। BPSC और BSSC से जुड़े छात्र आंदोलनों के बीच युवाओं में बढ़ती नाराजगी ने एक बार फिर शिक्षा, रोजगार और सरकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करे और लंबित मुद्दों का समाधान निकाले। वायरल वीडियो में बच्चे द्वारा DM और SP जैसे प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किए जाने को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समर्थकों का कहना है कि जब एक छोटा बच्चा भी व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, तो सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। वीडियो में राजनीतिक व्यवस्था पर लगाए गए आरोपों में हिंदू-मुस्लिम राजनीति और दलित समाज को लेकर भी तीखी बातें कही गई हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक आरोपों को तथ्य के रूप में प्रस्तुत करने के बजाय निष्पक्ष जांच और प्रमाण के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए। बिहार में चल रहे छात्र आंदोलनों ने यह सवाल जरूर खड़ा किया है कि क्या सरकार युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर समय रहते ठोस कदम उठाएगी? फिलहाल छात्रों की आवाज और सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की नजर बनी हुई है। #BPSC #BSSC #BiharProtest #StudentProtest #GenZ #GenAlpha #BiharNews #PatnaNews #BiharEducation #EducationMinister #BiharGovernment #StudentVoice #YouthVoice #ViralVideo1
- Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद Aircraft क्रैश में दोनों पायलटो की हुई मृत्यु गंगा बैराज के पास प्लेन क्रैश की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए नवाबगंज थाना प्रभारी राज केसर गंगा बैराज चौकी प्रभारी गौरव चौधरी के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों पायलट को मृत घोषित किया1
- आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे। आज दिनांक 27.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर *पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी महोदय* द्वारा अपने कार्यालय में *JMD World School* की छात्राओं से राखी बंधवाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय* एवं *सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय* भी उपस्थित रहे।1
- NH 35 mein tahsil nauvi Kareeb 20 sadak mein gaddha hone ke sambandh mein jal bharav AVN durghatna tahsil Mau jila chitrkut Uttar Pradesh janhit mein jari2
- *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* *रक्षाबंधन पर जीआरपी का बड़ा तोहफा, 611 गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए* कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर सेंट्रल जीआरपी ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत कुमार, अनुभाग प्रयागराज द्वारा बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वितरित किए गए। जीआरपी की 16 टीमों ने लगातार अभियान चलाते हुए कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 611 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर यात्रियों और अन्य लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रक्षाबंधन के मौके पर मोबाइल वापस मिलने से महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। मोबाइल पाने वाले लोगों ने जीआरपी पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।4
- *खेत में एयरक्राफ्ट गिरने से इंस्ट्रक्टर समेत ट्रेनी पायलट की मौत जाँच में जुटी टीम* कानपुर:-गंगा बैराज क़े निकट कटरी शंकरपुर में एयरक्राफ्ट गिरने से अफरा तफरी मच गयीं।सूचना पर पहुंची पुलिस नें एयरक्राफ्ट में फंसे दो लोगों का रेसक्यू करते हुए उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों नें दम तोड़ दिया।पुलिस कमिश्नर ने बताया एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी थे. सचिन गुजरात के रहने वाले थे और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे.इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है.उन्होंने बताया कि थाना ग्वालटोली अन्तर्गत ग्राम नत्थापुरवा क्षेत्र के बाहरी इलाके में गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से लगभग 11:30 बजे टेक-ऑफ किए गए (टेकनम एयरक्राफ्ट) 4-सीटर डुअल इंजन विमान में करीब 11:50 बजे दुर्घटना होने से इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) की मौत हो गई.कमिश्नर ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की गई है. घटना की सूचना DGCA को दे दी गई है. तकनीकी और अन्य विस्तृत जांच DGCA की टीम द्वारा की जाएगी.1
- कानपुर बिग ब्रेकिंग गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, 2 लोग गंभीर घायल *_कानपुर बिग ब्रेकिंग_* *_गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना, 2 लोग गंभीर घायल_!* *_कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है।_* *_हादसे में दो लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत-बचाव और पुलिस की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।_* *_घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।_*3
- कानपुर व्यूरो रिपोर्ट एवियशन ट्रेंनिंग सेंटर विमान हादसे में दो लोगों की मौत1