logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित* उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नवसृजित एवं संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षुओं की संख्या, तीरंदाजी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, हॉकी (बालक एवं बालिका) डे-बोर्डिंग की स्थिति, खेलो इंडिया योजना, आवासीय बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण एवं बैडमिंटन खेल के विकास की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सुझाव मांगे। उपायुक्त ने सभी खेल मैदानों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो एवं वॉलीबॉल जैसे खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इन खेलों को भी जिले में प्रोत्साहित किया जा सके। बैठक में बहुउद्देशीय खेल केंद्र (मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर) के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के इंडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को इस आशय का प्रस्ताव खेल, पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग को भेजने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डे-बोर्डिंग केंद्रों का पुनः भ्रमण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने को कहा। साथ ही हॉकी टर्फ निर्माण के प्रस्ताव पर संबंधित स्थल का निरीक्षण कर निर्णय लेने की बात कही। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले के पर्यटक स्थलों को आकर्षक एवं सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटकों के लिए छायादार स्थान, पेयजल, स्वच्छता आदि मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। बरकट्ठा क्षेत्र के प्रसिद्ध सूरजकुंड के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपने का निर्देश दिया गया। वहीं, हजारीबाग झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर के संचालन की जिम्मेदारी भी जिला परिषद को देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने हजारीबाग झील, जगन्नाथ धाम (सिलवार) एवं चम्पेश्वरी मंदिर (इचाक) जैसे प्रमुख स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु पर्यटन विभाग को तैयार प्राक्कलन भेजने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, झील में संचालित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अधिष्ठापन हेतु निर्णय लेते हुए उसकी निविदा प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बरकट्ठा प्रखंड स्थित सूरजकुंड के 2 किलोमीटर क्षेत्र को “नो बोरिंग जोन” घोषित करने का भी आदेश दिया गया,साथ ही उक्त क्षेत्र में पानी की सप्लाई हेतु चेक डैम निर्माण का निर्णय लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_Public News JH
Public News JH
Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
1 hr ago
acaf3aab-7a92-415d-ad5a-913e410371b9

*उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित* उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नवसृजित एवं संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशिक्षुओं की संख्या, तीरंदाजी प्रशिक्षण की गुणवत्ता, हॉकी (बालक एवं बालिका) डे-बोर्डिंग की स्थिति, खेलो इंडिया योजना, आवासीय बालिका एथलेटिक्स प्रशिक्षण एवं बैडमिंटन खेल के विकास की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सुझाव मांगे। उपायुक्त ने सभी खेल मैदानों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, प्रकाश व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो एवं वॉलीबॉल जैसे खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इन खेलों को भी जिले में प्रोत्साहित किया जा सके। बैठक में बहुउद्देशीय खेल केंद्र (मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर) के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के इंडोर खेलों की सुविधा उपलब्ध होगी। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को इस आशय का प्रस्ताव खेल, पर्यटन, कला-संस्कृति विभाग को भेजने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डे-बोर्डिंग

dccf1703-0ed6-4c50-8292-0d0efdc63c65

केंद्रों का पुनः भ्रमण कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने को कहा। साथ ही हॉकी टर्फ निर्माण के प्रस्ताव पर संबंधित स्थल का निरीक्षण कर निर्णय लेने की बात कही। पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले के पर्यटक स्थलों को आकर्षक एवं सुलभ बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटकों के लिए छायादार स्थान, पेयजल, स्वच्छता आदि मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। बरकट्ठा क्षेत्र के प्रसिद्ध सूरजकुंड के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपने का निर्देश दिया गया। वहीं, हजारीबाग झील परिसर स्थित एम्फी थियेटर के संचालन की जिम्मेदारी भी जिला परिषद को देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने हजारीबाग झील, जगन्नाथ धाम (सिलवार) एवं चम्पेश्वरी मंदिर (इचाक) जैसे प्रमुख स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु पर्यटन विभाग को तैयार प्राक्कलन भेजने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, झील में संचालित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अधिष्ठापन हेतु निर्णय लेते हुए उसकी निविदा प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बरकट्ठा प्रखंड स्थित सूरजकुंड के 2 किलोमीटर क्षेत्र को “नो बोरिंग जोन” घोषित करने का भी आदेश दिया गया,साथ ही उक्त क्षेत्र में पानी की सप्लाई हेतु चेक डैम निर्माण का निर्णय लिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ट्रैफ़िक रूल पालन नहीं करने वालों पर चला चलान का डंडा.... एक संदेश जनता के नाम... #Hbnews24 #international #bachpn #bachpanplyschool #JharkhandNews #jharkhand #LocalNews #shortsvideos #ramnavami #hazaribagh #news Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand Narendra Modi India TV Everyone Products Adani Group Information & Public Relations Department, Government of Bihar NTPC Limited
    1
    ट्रैफ़िक रूल पालन नहीं करने वालों पर चला चलान का डंडा....

एक संदेश जनता के नाम...

#Hbnews24 #international  #bachpn #bachpanplyschool  #JharkhandNews #jharkhand #LocalNews #shortsvideos #ramnavami #hazaribagh #news Hemant Soren  Manish Jaiswal  BJP Jharkhand  Narendra Modi India TV Everyone Products  Adani Group Information & Public Relations Department, Government of Bihar  NTPC Limited
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    31 min ago
  • स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल
    1
    स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल
स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    47 min ago
  • बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी
    1
    बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी
बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे -- -- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला -- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल -- हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
    2
    टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे
--
-- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला 
-- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल 
--
हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए।
प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • 20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर इचाक इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
    1
    20 फीट गहरे नाले में गिरी टोटो 8 महिलाएं घायल,एक कि स्थिति गंभीर
इचाक 
इचाक थाना क्षेत्र के अलौंजा गांव और बंरवां के बीच नदी के पास एक अनियंत्रित टोटो पुलिया के डिवाइड धक्का मारते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में गिरा, उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार के 11 बजे दिन की है। सभी घायल महिलाएं अलौजा खुर्द गांव के रहने वाली है।जो पड़ोस में आयोजित शादी का सामान खरीदने इचाक बाजार जा रही थी। टोटो को मिथलेश राम चला रहा था।जो अलौंजा खुर्द गांव का ही रहने वाला है।घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।वहीं टोटो सवार सभा आठ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं में शांति देवी उम्र 35 वर्ष पति सुंदर रविदास,अलौंजा खुर्द के स्थिति के देखते हुए इलाज के लिए आरोग्यम में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों में चमेली देवी उम्र 36 वर्ष पति बबलू रविदास, गीता देवी उम्र 40 वर्ष पति रामेश्वर पासवान, रीता देवी उम्र 35 वर्ष पति स्वर्गीय राजू रविदास, पूनम देवी उम्र 25 वर्ष पति सुनील कुमार, रीना देवी उम्र 33 वर्ष पति दिनेश रविदास, बबीता देवी उम्र 38 वर्ष संजय रविदास, करुणा देवी उम्र 38 वर्ष पति नारायण रविदास अलौंजा खुर्द को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • देर रात झारखंड के एक हाईवे पर 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    देर रात झारखंड के एक हाईवे पर 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_Ravindra rana
    Ravindra rana
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम में चारों ओर कूड़ा-कचरा पसरा है, जिससे सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। नागरिक चार गुना होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गंदगी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाई सिर्फ उपायुक्त और सांसद के आसपास ही होती है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    हजारीबाग नगर निगम में चारों ओर कूड़ा-कचरा पसरा है, जिससे सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। नागरिक चार गुना होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गंदगी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाई सिर्फ उपायुक्त और सांसद के आसपास ही होती है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” — “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —
    1
    “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —
“जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.