हरदोई के हरपालपुर में बाबा साहेब के मंच पर 'बेदर्दी' ने मंगाया कंबल, श्रद्धा के समारोह में बार बालाओं का दंगल...मामले का वीडियो वायरल,लोग कह रहे महापुरुषों के अपमान पर होनी चाहिए कार्यवाई..... बाबा साहेब ने कहा था- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो... लेकिन हरदोई के हरपालपुर में आयोजकों ने बाबा साहेब के इस मंत्र को 'शायद' गलत समझ लिया! यहाँ जयंती के नाम पर विचारों की नहीं, बल्कि 'ठुमकों' की महफ़िल सजी। मर्यादा को खूँटी पर टांग दिया गया और फिर जो हुआ, उसने सबको शर्मसार कर दिया।"इन तस्वीरों को गौर से देखिए... ये कोई शादी का जश्न नहीं, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का समारोह है। हरपालपुर में जहाँ बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया जाना था, वहां लाउडस्पीकर पर गूँजने लगा- 'मुझको कंबल मंगा दे बेदर्दी'... और फिर क्या था, बार बालाओं ने मंच संभाल लिया और शुरू हो गया नाच। #Hardoi #AmbedkarJayantiControversy #UPNews #HardoiPolice #AmbedkarJayanti2024 #SocialMediaViral #हरदोई #अंबेडकर_जयंती_विवाद #MaryadaTarTar #BarDancerInProgram #ShamefulIncident #GovernanceFail #HardoiViralVideo #प्रशासन_मौन #मर्यादा_तार_तार #कंबल_मंगा_दे_बेदर्दी #HarpalpurNews #HardoiNewsUpdate #UPCrime #BreakingNewsUP #हरपालपुर #हरदोई_न्यूज
हरदोई के हरपालपुर में बाबा साहेब के मंच पर 'बेदर्दी' ने मंगाया कंबल, श्रद्धा के समारोह में बार बालाओं का दंगल...मामले का वीडियो वायरल,लोग कह रहे महापुरुषों के अपमान पर होनी चाहिए कार्यवाई..... बाबा साहेब ने कहा था- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो... लेकिन हरदोई के हरपालपुर में आयोजकों ने बाबा साहेब के इस मंत्र को 'शायद' गलत समझ लिया! यहाँ जयंती के नाम पर विचारों की नहीं, बल्कि 'ठुमकों' की महफ़िल सजी। मर्यादा को खूँटी पर टांग दिया गया और फिर जो हुआ, उसने सबको शर्मसार कर दिया।"इन तस्वीरों को गौर से देखिए... ये कोई शादी का जश्न नहीं, बल्कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का समारोह है। हरपालपुर में जहाँ बाबा साहेब के संघर्षों को याद किया जाना था, वहां लाउडस्पीकर पर गूँजने लगा- 'मुझको कंबल मंगा दे बेदर्दी'... और फिर क्या था, बार बालाओं ने मंच संभाल लिया और शुरू हो गया नाच। #Hardoi #AmbedkarJayantiControversy #UPNews #HardoiPolice #AmbedkarJayanti2024 #SocialMediaViral #हरदोई #अंबेडकर_जयंती_विवाद #MaryadaTarTar #BarDancerInProgram #ShamefulIncident #GovernanceFail #HardoiViralVideo #प्रशासन_मौन #मर्यादा_तार_तार #कंबल_मंगा_दे_बेदर्दी #HarpalpurNews #HardoiNewsUpdate #UPCrime #BreakingNewsUP #हरपालपुर #हरदोई_न्यूज
- ऐसे ़ऐएझवोओऐओधधोझ़ोधHardoi, Uttar Pradesh😤1 day ago
- यह वीडियो सही जानकारी उद्देश्य के लिए बनाया गया है कुछ कोटेदार पैसे लेकर अनाज का वितरण कर रहे हैं इसीलिए हमारा आग्रह है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर निशुल्क राशन प्राप्त हुआ SMS मिलता है अगर सरकार पैसे लेती है तो उसका मूल्य निर्धारित करें और SMS प्राप्त करने का मैसेज दें धन्यवाद,,1
- लोकेशन -गाजियावाद रिपोर्ट -ज्ञान भीषण आग से दहला इंदिरापुरम, कनावनी झुग्गियों में मची अफरा-तफरी गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी झुग्गी बस्ती में गुरुवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग अचानक भड़की और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। झुग्गियों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़का महिलाओं का गुस्सा, ठठिया बिजली घर में घुसकर हंगामा1
- भारतीय किसान यूनियन (भानु) प्रेस विज्ञप्ति "राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ भाकियू का हल्ला बोल" फर्रुखाबाद | 17 अप्रैल, 2026 आज भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मदन चौहान द्वारा की जा रही अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार के विरोध में, प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी मदन चौहान के घर का घेराव करने और गढ़मुक्तेश्वर कूच के लिए रवाना हो रही थी। लेकिन किसान विरोधी प्रशासन ने कायरता दिखाते हुए पुलिस के दम पर कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया। जैसे ही संगठन के पदाधिकारी निकले, घटिया घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी की और नेताओं को उनके घरों में ही कैद कर दिया। नजरबंद किए गए प्रमुख पदाधिकारी: प्रशासन की इस बर्बरता का शिकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास चंद्र अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष श्री जगपाल सिंह राठौर और जिला पंचायत प्रत्याशी (भानु गुट) श्री उदित मिश्रा हुए। इनके साथ ही श्री राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), श्री मुन्ना सिंह (जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), श्री रामदास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष), जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, बाल किशन और अनुज तिवारी को भी पुलिस ने बंधक बना लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान पर चेतावनी: संगठन के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ मदन चौहान द्वारा की जा रही अभद्रता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पुलिस का डर दिखाकर किसानों की आवाज और उनके सम्मान की लड़ाई को दबा नहीं सकता। मदन चौहान के घर का घेराव होकर रहेगा। रणनीति का ऐलान: इस दमनकारी कार्रवाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि अगली रणनीति माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश पर तय होगी। जैसे ही ऊपर से आदेश मिलेगा, पूरे जिले का किसान सड़कों पर उतरकर प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देगा। किसान एकता जिंदाबाद! भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिंदाबाद! प्रसारण हेतु: जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन (भानु), फर्रुखाबाद1
- Post by User50284
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है1
- #हरदोई की शहर कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा लाई गई मानसिक महिला को समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान ने दी शरण नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर जरूरतमंदों की मदद व सेवा करते हैं हरदोई जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू हरदोई जनपद में संचालित समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की शिवपाल सिंह जन कल्याण संस्था में शहर कोतवाली की पुलिस हेड कांस्टेबल प्रमोद गंगवार महिला कांस्टेबल फूलकली द्वारा एक मानसिक महिला को संस्था में लाया जाता है जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष होगी जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जो अपना नाम धनवती बता रही व पता ठीक से नहीं बता पा रही है पुलिस टीम द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है उसका कोई पता नहीं लग पा रहा आज पुलिस टीम ने संस्था के संस्थापक श्री सिंह से संपर्क किया उन्होंने महिला को तुरंत मिशन आत्मसंतुष्टि कार्यालय बुलाया व खुद मौजूद रहकर महिला को मिशन आत्म संतुष्टि कार्यालय में दाखिल किया और समाज के लोगों से अनुरोध किया कि उक्त महिला के परिजनों को खोजने में हमारी मदद करें श्री सिंह के संस्था में अब मानसिक विक्षिप्तों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिसकी देखरेख श्री सिंह अपने ही संसाधन से कर रहे हैं उन्होंने समाज के लोगों से यह भी अपील की है की संस्था को ऐसे मानसिक विक्षिप्त की देखरेख वा रहने खाने की व्यवस्था करने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है और ईश्वर से प्रार्थना भी की ईश्वर उन्हें इतनी शक्ति आशिर्वाद दे रखे कि वह ऐसे ही मानसिक विक्षिप्त व जरूरतमंदों की सेवा करते रहे आप सभी से भी अनुरोध है अगर इस महिला के बारे में कुछ भी पता लगता है या कुछ भी जानते हैं तो हमारे कार्यालय में संपर्क करें जिससे इस महिला को उसके परिवार वालों से मिलाया जा सके 8400251800,63883366911
- माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी जो बजट जारी किया वह किसके अकाउंट में गया कितना बजट पेश हुआ हर प्रतिमा के लिए,, 2026 , यह वीडियो सिर्फ जानकारी उद्देश्य के लिए है बल्कि किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है,, सादर प्रणाम ,,💯🙏1
- हरदोई: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित लोकेशन: हरदोई (कलेक्ट्रेट परिसर) एंकर: हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीओ (विवरण): कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। बाइट (पुलिस अधीक्षक – अशोक कुमार मीणा): “मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस तत्परता से सहायता के लिए उपलब्ध है। सभी को निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।”1