*आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !* उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो। जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।

- मध्यप्रदेश सरकार किसान हितैषी है। हम सदैव किसानों के साथ खड़े हैं। प्रदेश में इस बार गेहूं का उत्पादन बढ़ा है, ऐसे में हमने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार भी किया गया है। कोटा को 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर अब 100 लाख मीट्रिक कर दिया गया है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है। किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगे। *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- खौफनाक ! सतना में एक कुत्ते ने 40 लोगों को काट डाला, अस्पताल में मची चीख-पुकार मध्य प्रदेश के सतना शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पहले इंदौर के महू में एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। वहीं, अब बुधवार को सतना में एक ही कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जहां मरीजों की भारी भीड़ के कारण इमरजेंसी वार्ड में हड़कंप की स्थिति बनी रही। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। एंटी-रैबीज टीके लगाए जा रहे सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा और सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। कुत्ते से जान बचाकर भागे सुंदरलाल ने सुनाई आपबीती इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने बताया, "मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मेरे बाद उसे कुत्ते ने लगातार करीब आठ-10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया।" लोगों में दहशत, घर के अंदर ही छिपे चश्मदीदों के मुताबिक, कुत्ता इतना आक्रामक था कि वह लोगों के पैरों और हाथों को बुरी तरह नोंच रहा था। इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई। लोग जरूरी काम होने के बावजूद भी घरों से नहीं निकले।1
- Post by Sharda Shrivastava1
- Post by मीडिया1
- Rewa Sivil Laine Chetra ke pass sharab ke nshe me ak vekti thela me tod fod kar rha tha achanak tela calak dande se mar ke sir fhod diya1
- कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।2
- सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯 लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन? 8 वर्ष के मासूम की जान 📍1
- *आज दिन गुरुवार को विशेष मुंडन मुहूर्त पर प्रशासनिक व्यवस्था के बीच 57000 से अधिक दर्शनार्थियों ने सुगमता से मां शारदा के दर्शन प्राप्त किए*1