सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण सोनभद्र सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से महिलाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में एचपीवी (HPV) वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किए जाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद स्तरीय टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल, जनपद के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीवीसीएम मो. नसीम, बीपीएम, बीसीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा हेल्थ पार्टनर के रूप में कार्य कर रहे डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, यूएनडीपी तथा जेएसआई के जनपद प्रतिनिधियों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, टीकाकरण की प्रक्रिया, कोल्ड चेन प्रबंधन, टीकाकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जनपद स्तर पर प्रशिक्षित प्रशिक्षक अब ब्लॉक स्तर पर स्टाफ नर्स, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, ताकि टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के गर्भाशय के निचले भाग यानी गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) में होने वाला एक गंभीर कैंसर है। यह प्रायः ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) नामक वायरस के संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसकी जांच और उपचार नहीं किया जाए तो यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। लेकिन एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिससे किशोरियों को कम उम्र में ही इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिल सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरियां इस टीकाकरण से लाभान्वित हो सकें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गिरधारी लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से जनपद सोनभद्र को एचपीवी वैक्सीन की आपूर्ति कर दी गई है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित कोल्ड चेन प्वाइंट के माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और स्कूलों तक पहुंचकर किशोरियों तथा उनके अभिभावकों को इस वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूक करेगी। साथ ही आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र किशोरियों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा जागरूकता बेहद आवश्यक है। एचपीवी वैक्सीन के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने से भविष्य में इस बीमारी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 10.03.2026* *🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-* *🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़* *🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग* *🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण* आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*2
- सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।1
- Pani ko filter karne ka purana tarika1
- जनता सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन में लगातार शुद्धिकरण और विस्तार के कार्य से लोगों को मिलेंगे बेहतर यात्रा और सुविधाजनक संसाधन जिसे लेकर लगातार रेलवे विभाग कार्य कर रहा है धनबाद मंडल के अंतर्गत कई ट्रेन भी चलाई जा रही है जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके।1
- सोनभद्र में खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सोमवार को सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि लोधी स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का शोषण हो रहा है। ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद हैं, अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने बाद की तारीख मिल रही है और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब है। सपा नेताओं ने एंबुलेंस सेवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने की मांग की। प्रदर्शन में मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1