पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पलवल के सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 21 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक इस स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन 3 से 4 अगस्त तक किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी खेलों के जरिए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की जा रही खेल स्कॉलरशिप की भी सराहना की।
पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पलवल के सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
के तत्वाधान में 21 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक इस स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन 3 से 4 अगस्त तक
किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी खेलों के
जरिए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की जा रही खेल स्कॉलरशिप की भी सराहना की।
- Ranjana rathorफरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणाआपको मैंने सब्सक्राइब भी कर दिया है लाइक भी कर दिया9 hrs ago
- मानसून सत्र शुरू होते ही देश के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों को साल 2001 का दृश्य याद आने लगा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि पार्लियामेंट के दरवाजे तक बंद करने पड़ गए हैं। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी की भीड़ संसद के लिए रवाना हो गई है और देश की लगातार खराब होती स्थिति को लेकर लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को अपनी तानाशाही बंद करनी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले लेना चाहिए। अनशनकारियों को भारत का ही निवासी बताते हुए मांग की जा रही है कि सरकार उनसे बातचीत करे और इस समस्या का तुरंत निराकरण करे। सरकार के इस विरोध में विपक्ष की लगभग सभी पार्टियों के प्रतिनिधि पहुंच गए हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या छात्रों की है और अनशन पर बैठे लोगों को किसानों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।4
- पलवल में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के आगमन पर कांग्रेस नेता फिरे पोसवाल के नेतृत्व में उनका भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश के वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दो-टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता, युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुरजेवाला ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता फिरे पोसवाल ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लाठियों के दम पर युवा शक्ति की आवाज़ को दबाने का प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है। पोसवाल ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर सीधा हमला करार दिया। इस स्वागत समारोह के दौरान हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पोसवाल, महिला जिला अध्यक्ष सविता चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार, हथीन के विधानसभा अध्यक्ष राहुल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नासिर, पलवल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लखविंदर बैंसला, हथीन के उपाध्यक्ष सचिन विकल, पलवल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंदर, पूर्व प्रदेश सचिव संतराम मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र खोकियाका उपस्थित रहे। इनके साथ ही मोहित एडवोकेट, बॉबी फागना, तरुण, हरिओम मावी, जोगराज, कपिल, श्यामबीर, राजेश और नरेश सहित कई अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे।1
- NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल करने वाले फरीदाबाद के पंशुल बंसल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पंशुल को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पंशुल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक सफलता हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।1
- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लगातार हुई बारिश ने सब्जी मंडी की व्यवस्थाओं की पूरी तरह से पोल खोल दी है। मंडी परिसर में भारी जलभराव हो जाने के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को बेहद गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कई जगहों पर पानी जमा हो जाने से लोगों को कीचड़ और फिसलन के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे पूरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस अव्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना है कि हर बारिश के बाद मंडी के हालात इसी तरह बदतर हो जाते हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण इस विकट समस्या का आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है, जिसके चलते लोगों को बार-बार इस मुसीबत को झेलना पड़ता है।1
- हरियाणा के फरीदाबाद में जोरों की बारिश होने के कारण एक घर के भीतर पानी भर गया है। घर में पानी भरने और पानी के बाहर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई है। इसके साथ ही, पीड़ित ने लोगों से उन्हें सपोर्ट करने और सब्सक्राइब करने का भी अनुरोध किया है।2
- फरीदाबाद की पर्वतीया कॉलोनी में चपराना डेरी और नेतराम सरिया वाला रोड के नजदीक गली नंबर 150 में अवैध अतिक्रमण की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। इस अवैध अतिक्रमण के कारण पूरी गली का रास्ता बाधित हो चुका है, जिसके चलते यहाँ न तो पानी का कोई टैंकर आ पा रहा है और न ही कचरा उठाने वाली गाड़ी आ सकती है। स्थिति इतनी गंभीर है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में यहाँ कोई इमरजेंसी वाहन भी दाखिल नहीं हो सकता है, जिससे लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।3
- गुरुग्राम के सोहना नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर-9 जख्खोपुर स्थित सरकारी स्कूल के मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश में ही जलभराव होने से स्कूली छात्रों, अभिभावकों और राहगीरों की मुसीबतें बेहद बढ़ गई हैं। सड़क पर पानी जमा होने के कारण यह मार्ग पूरी तरह तालाब का रूप ले लेता है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण लोगों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग से जख्खोपुर की प्रजापति कॉलोनी, वार्ड नंबर-10 की परमाल कॉलोनी और कोठड़ा गांव के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिन्हें हर दिन इस नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। जलभराव के साथ-साथ सीवर ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के क्षेत्र में भारी गंदगी और दुर्गंध फैल जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंदे पानी की वजह से कई बार स्कूली बच्चों की यूनिफॉर्म तक खराब हो जाती है और दुपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए और प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण कराया जाए। इस मामले में वार्ड पार्षद मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर पहले ही लगाया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। हालांकि, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बारिश का मौसम समाप्त होने का इंतजार किए बिना ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाना चाहिए ताकि स्कूली बच्चों और आम जनता को इस परेशानी से तुरंत निजात मिल सके।4
- चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी से मिलकर पाल बघेल गडरिया समाज के प्रधान सतीश बघेल ने पलवल जिला प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा पाल बघेल गडरिया समाज का कोई भी काम नहीं किया जा रहा है। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त पलवल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी के अनुसार, पलवल जिले में 31 मई 2026 को देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती धूमधाम से मनाई गई थी। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री विपिन गोयल और राज्य मंत्री माननीय श्री गौरव गौतम पहुंचे थे। इस दौरान मंत्रियों द्वारा घोषणा की गई थी कि पलवल शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर का मुख्य द्वार बनाया जाएगा और नगर परिषद पलवल से देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल कम्युनिटी सेंटर के लिए 5 एकड़ जमीन दिलाई जाएगी। इसके अलावा, कुस्लीपुर पलवल की बघेल धर्मशाला के बकाया अधूरे कार्य का एस्टीमेट बनाकर उसे दोबारा चालू कराने और किटवाड़ी चौक से रसूलपुर चौक के बीच बने पुल के पिलर पर पाल बघेल समाज के शहीद सैनिकों की पेंटिंग करवाने का भी वादा किया गया था। इन कार्यों को जिला प्रशासन द्वारा पूरा न किए जाने पर समाज ने मुख्यमंत्री के सामने नाराजगी व्यक्त की है।1