logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेल मैदान की चोरी, नगर वासियों में आक्रोश, कार्यवाही की मांग आदर्श न्यूज । कपासन कस्बे की सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान को गुपचुप बेच दिये जाने के मामले में कपासन के नगरवासियों में लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को भामाशाहों ने कई वर्षों पहले दान किया था और दान करने वालों और बेचान करने वालों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी लेकिन इसी बीच गुपचुप नामान्तरण करने की खबर सामने आ गई। इसके बाद लगातार आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान की भूमि को विद्यालय के नाम दर्ज करने और भूमि को खुर्दबुर्द करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। आज दिये ज्ञापन में बताया कि पिछले 60 वर्षों से इस मैदान का प्रयोग विद्यालय के साथ किया जा रहा है। जहां राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई है और इसी मैदान पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती रही है लेकिन कुछ अधिकारियों और भू-माफियाओं ने मिलकर न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद खेल मैदान का नामान्तरण निजी लोगों के नाम पर खोल दिया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विरोध जताया था। आज दिये ज्ञापन के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश चाष्टा, कोषाध्यक्ष प्रमोद मोदी, जिला उपाध्यक्ष संदीप सोमानी, सतीश नन्दवाना, पुखराज खाब्या, गोपाल सोनी, प्रकाश व्यास, जसवंत जायसवाल, ललित बोरीवाल, नन्दलाल बारेगामा, शंकर जाट, परितोष व्यास, हिमांशु बारेगामा, भवानी शंकर लौहार सहित नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा मौजूद थे। पहले हो चुकी है विद्यालय के नाम रजिस्ट्री जानकारी के अनुसार 1972 में विद्यालय की भूमि आराजी संख्या 5560 थी और विक्रय पत्र के जरिये भामाशाह ने यह भूमि विद्यालय के नाम पर रजिस्ट्री करा दी थी लेकिन भूमि पर रहन होने के कारण नामान्तरण नहीं पाया था वहीं भूमि के मालिकों ने मौखिक रूप से यह भूमि विद्यालय को दान करने की सार्वनजिक घोषणा की थी। इन सब के बावजूद 2020 में विद्यालय की भूमि का बेचान कर दिया गया लेकिन विद्यालय प्रबन्धन द्वारा विरोध किये जाने पर नामान्तरण नहीं खोला गया। इसके बाद विद्यालय की ओर से उपखंड न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया। स्टे लगाने का अनुरोध किये जाने के बावजूद 22 अप्रैल 2026 को विद्यालय भूमि का नामान्तरण खोल दिया गया और इसकी जानकारी मिलने पर कस्बेवासियों में आक्रोश फैल गया।

6 hrs ago
user_आदर्श न्यूज़
आदर्श न्यूज़
Advertising agency भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
6 hrs ago
5b96d9c2-9abc-4956-ad27-e7dccca3fab4

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    1
    आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    20 hrs ago
  • कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया। पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है। इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
    1
    कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
कुरज में अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
रेलमगरा। कुरज चौकी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह कुरज क्षेत्र में बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार चौकी कुरज के सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह पुलिस जाप्ते के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डेमण्ड बावजी की ओर से रीको क्षेत्र होते हुए खण्डेल की तरफ जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
करीब सुबह 10:35 बजे महालक्ष्मी जिनिंग फैक्ट्री के समीप पुलिस को सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक हाथ नहीं आया।
पुलिस ने मौके से स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्या आरजे-09 आरसी-7565) तथा बजरी से भरी ट्रॉली जब्त कर चौकी कुरज परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। ट्रॉली पर "श्री सूर्य देव कंस्ट्रक्शन, भुरवाड़ा" अंकित है।
इस मामले में पुलिस ने खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण का अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक जसवंत सिंह को सौंपा गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    1
    जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा, विपक्ष पर भी शादा निशान
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔 एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏 This video may be Philippines 🤔
    1
    एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏
This video may be Philippines 🤔
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    53 min ago
  • गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    1
    गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर  पंचायत समिति सभागार में आयोजित  बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए  उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई  पर  विशेष  शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम            
मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    3
    पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
Ticket - 99159
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने  कमर कसी,
जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन,
जिला प्रभारी जगदीश  जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद,
सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, 
कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान,
आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी।
बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Nandlal puriya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    1
    Nandlal puriya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.