logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ई थाना प्रभारियों को दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाईकी गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
2bee6dc4-a866-4274-ad7c-b47813e2b6a2
9e674421-30a7-4c4d-b84f-fcaf982e4da5

पुलिस अधीक्षक ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ई थाना प्रभारियों को दिए निर्देश पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाईकी गयी एवं समस्याओं के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये, इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    2
    *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र
औरैया अजीतमल  कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही  प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे।  बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l
और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    1
    वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को  औरैया में होगा
औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा।
जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में चल रहे ट्रैक्टर *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अयाना रजवाहा मिट्टी उठान मामले में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रैक्टर दिखाई दिए। बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। अनुमति के लिए भेजी गई वाहन सूची में ट्रैक्टरों के बीच बाइक नंबर मिलने का मामला भी चर्चा में। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। मौके पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मिलीभगत की आशंका गहराई। पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन में चल रहे ट्रैक्टर 
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
अयाना रजवाहा मिट्टी उठान मामले में बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुलाई का वीडियो वायरल।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रैक्टर दिखाई दिए।
बिना नंबर प्लेट वाहनों के संचालन से जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।
अनुमति के लिए भेजी गई वाहन सूची में ट्रैक्टरों के बीच बाइक नंबर मिलने का मामला भी चर्चा में।
जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए।
मौके पर अब तक ठोस कार्रवाई न होने से मिलीभगत की आशंका गहराई।
पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया तहसील परिसर में सोमवार सुबह से राजस्व अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना रिश्वत लिए दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व से जुड़े काम नहीं होते, जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। वकील भ्रष्ट अधिकारियों के तत्काल तबादले की मांग कर रहे हैं।
    1
    औरैया तहसील परिसर में सोमवार सुबह से राजस्व अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिना रिश्वत लिए दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व से जुड़े काम नहीं होते, जिससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। वकील भ्रष्ट अधिकारियों के तत्काल तबादले की मांग कर रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कानपुर में ऑटो रिक्शा में घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। वह अपने पुराने साथी श्याम के साथ बचपन की यादें ताज़ा करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने शहर और रिश्तों के प्रति लगाव को दर्शाया।
    1
    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कानपुर में ऑटो रिक्शा में घूमने का वीडियो वायरल हुआ है। वह अपने पुराने साथी श्याम के साथ बचपन की यादें ताज़ा करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने शहर और रिश्तों के प्रति लगाव को दर्शाया।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है और मामले की गहन जांच जारी है।
    3
    औरैया नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने की आशंका है और मामले की गहन जांच जारी है।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.