बेस्ट प्रेक्टिसेस हेतु सी.एम.ओ. एवं उपयंत्री हुए सम्मानित अशोकनगर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल को शहरी सुधार कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन सुंदर लाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, भोपाल में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला में शासन की योजनाओं की समीक्षा अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे जी एवं आयुक्त श्री संकेत भोंडवे द्वारा की गई। कार्यशाला के अंतिम दिन 17 अप्रैल को नगर पालिका अशोकनगर द्वारा 'बेस्ट प्रेक्टिसेस' के अन्तर्गत वर्ष 2024 में तुलसी सरोवर में जन सहयोग एवं शासन की कोई भी राशि व्यय के बिना किए गये गहरीकरण पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान एवं उपयंत्री श्री गौरव ठाकुर द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया।प्रस्तुतिकरण की उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। बेस्ट प्रेक्टिसेस हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान एवं उपयंत्री श्री गौरव ठाकुर को आयुक्त श्री संकेत भोंडवे द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रहे। इस अवसर पर 16 नगर निगम के आयुक्त एवं 28 नगर पालिकाओं के सीएमओ एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
बेस्ट प्रेक्टिसेस हेतु सी.एम.ओ. एवं उपयंत्री हुए सम्मानित अशोकनगर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दिनांक 16 एवं 17 अप्रैल को शहरी सुधार कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक का आयोजन सुंदर लाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान, भोपाल में सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यशाला में शासन की योजनाओं की समीक्षा अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे जी एवं आयुक्त
श्री संकेत भोंडवे द्वारा की गई। कार्यशाला के अंतिम दिन 17 अप्रैल को नगर पालिका अशोकनगर द्वारा 'बेस्ट प्रेक्टिसेस' के अन्तर्गत वर्ष 2024 में तुलसी सरोवर में जन सहयोग एवं शासन की कोई भी राशि व्यय के बिना किए गये गहरीकरण पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान एवं उपयंत्री श्री गौरव ठाकुर द्वारा प्रस्तुतिकरण
दिया गया।प्रस्तुतिकरण की उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। बेस्ट प्रेक्टिसेस हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान एवं उपयंत्री श्री गौरव ठाकुर को आयुक्त श्री संकेत भोंडवे द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रहे। इस अवसर पर 16 नगर निगम के आयुक्त एवं 28 नगर पालिकाओं के सीएमओ एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
- बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बीना रिफाइनरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन अब तेज होता नजर आ रहा है। दो दिनों से जारी इस प्रदर्शन में आज शाम प्रशासन हरकत में आया।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि। रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है। यह बात प्रमोद राय ने कहा कि आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें। काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।9
- पंच परमेश्वर तालाब में मिला अज्ञात महिला का बहता हुआ शव, पुलिस ने किया मर्ग कायम और करवाया पोस्टमार्टम1
- ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक और सवारी टैक्सी की टक्कर में कई यात्री घायल ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने सामने से आ रही सवारी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें आज कस्बा जाखलौन में परशुराम जयंती के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा जाखलौन के मेंन चौराहा राजमार्ग चौराहा होते हुए रामराजा मंदिर फिर रामराजा मंदिर से वापस इंद्र अखाड़ा मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा समाप्त होने पर सभी लौगो ने पूजा अर्चन किया2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया। इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है। इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।1