कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue
कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue
- लगाने के 1 घंटे बाद ही गिरा विद्युत पोल हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना अटरू गोविंदपुरा में एक मकान पर गिरा विद्युत पोल किसी प्रकार की हताहत नहीं आखिर किसने लगाया और क्यों लगाया विभाग को भी पता नहीं1
- ढिकवानी सहरिया बस्ती में कीचड से लोग परेशान गंदगी से ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर शाहाबाद उपखंड के ढिकवानी ग्राम पंचायत की सहरिया बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई हैं। बारिश के दौरान गाव के रास्तों मै जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित होता है, वहीं गंदगी और जमा पानी से बीमारियों का डर बना रहता हैं। बस्ती में इंटरलॉकिंग के साथ उचित नाली और जल निकासी की व्यवस्था, नियमित स्वच्छता तथा साफ-सफाई की स्थायी व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। ताकि ग्रामीणों को आवागमन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सके। ग्रामीणों की समस्या को सामने रखते हुए आशीष मेहता ने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद के संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष इस विषय को लगातार रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्या को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उसके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य को आगे बढ़ाना है। सहरिया बस्तियों का विकास केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। सड़क के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, रोजगार और बेहतर आवागमन जैसी सुविधाओं को जोड़कर ही ग्रामीण विकास का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। इस दिशा में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति शाहाबाद की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्ती की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर इंटरलॉकिंग, जल निकासी, नाली निर्माण और स्वच्छता व्यवस्था को एक साथ लेकर कार्य किया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान संभव है।2
- झालावाड़-प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी का झालावाड़ दौरा,हर घर तिरंगा” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल,मिनी सचिवालय ऑडिटोरियम में तिरंगा प्रदर्शनी का किया उद्घाटन,तिरंगा बाइक रैली में भी हुए शामिल,मौजूद लोगों को तिरंगा सम्मान शपथ भी दिलाई,राष्ट्रीय एकता अखंडता की रक्षा और विकास में सहभागिता का दिलाया संकल्प,विधायक गोविंद रानीपुरिया, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा सहित गणमान्य रहे मौजूद झालावाड़_प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी का झालावाड़ दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। प्रधानमंत्री ओटाराम देवासी ने पहले तिरंगा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जिसके बाद में हर घर तिरंगा बाइक रैली में भी शामिल हुए। झालावाड़ जिलेभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी आज मिनी सचिवालय पहुंचे और ऑडिटोरियम में तिरंगा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रध्वज के गौरव, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जनभागीदारी से जुड़े विविध विषयों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। तिरंगा प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री तिरंगा हर घर तिरंगा बाइक रैली में भी शामिल हुए। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल रहे। रैली के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। मिनी सचिवालय से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली शहर के मामा भांजा सर्किल, मंगलपुरा होते हुए गढ़ परिसर स्थित स्काउट गाइड कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। समापन कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को तिरंगा शपथ भी दिलाई और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की रक्षा तथा देश के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्रध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है।4
- जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की आमजन से अपील जिले में बारिश का दौर झालावाड़। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने और नदी-नालों, रपटों एवं पुलियाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कलक्टर ने बताया कि रविवार शाम से जिले के मनोहरथाना, अकलेरा, खानपुर, पीड़ावा और सुनेल तहसीलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। वहीं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी तेज बारिश होने के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति के बाद अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है, लेकिन जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए अभी भी विशेष सतर्कता की जरूरत है। कालीसिंध बांध के 12 गेट खोले गए हैं, जबकि छापी बांध के भी सभी गेट खुले हुए हैं। ऐसे में नदियों और नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी तथा रपटों एवं पुलियाओं पर पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। रपट और पुलिया पार करने का प्रयास नहीं करें कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर रपटों, पुलियाओं या रास्तों पर पानी बह रहा है, वहां किसी भी स्थिति में जाने या उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। उन्होंने कहा कि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जान के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाएं। बच्चों को भी नदी, नालों, तालाबों और रपटों के आसपास जाने से रोकें। अगले 24 घंटे भी महत्वपूर्ण जिला कलक्टर ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि वे यथासंभव अपने घरों में रहें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचना दें। कलक्टर ने कहा कि लोगों का जीवन अमूल्य है और स्वयं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी, तालाब, नालों, रपटों और तेज बहाव वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन की ओर से भी जलभराव एवं अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।1
- श्रवण के दूसरे सोमवार भोले बाबा का अभिषेक करने के लिए सैकड़ो कावोढ़िया जल भरकर जा रहे हैं अभिषेक करने अटरू में श्रवण के दूसरे सोमवार को कावड़ में जल भरकर सैकड़ो कावड़िया करने जा रहे हैं महाकाल का अभिषेक1
- कुंभकोट की 7 नंबर माइंस में हादसा: 12 घंटे बाद भी चेचट के गोताखोर प्रकाश अहिर का सुराग नहीं रामगंजमंडी। कुंभकोट स्थित 7 नंबर माइंस में सोमवार शाम ट्रैक्टर निकालने के लिए पानी में उतरे चेचट निवासी अनुभवी गोताखोर प्रकाश अहिर का 12 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रकाश अहिर सोमवार शाम करीब 5:08 बजे पानी में उतरे थे, लेकिन इसके बाद वे वापस बाहर नहीं आए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ कोटा की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को और तेज किया गया। एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण लगातार पानी में प्रकाश अहिर की तलाश कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं1