Shuru
Apke Nagar Ki App…
दैनिक भास्कर संवाददाता ब्रेकिंग न्यूज़ पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप मनकापुर जाने वाले मार्ग पर घाटी घाट के पास सड़क किनारे अचानक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सड़क के किनारे मौजूद था, तभी अचानक पेड़ गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दैनिक भास्कर संवाददाता इजहार मलिक रेहरा बाजार, बलरामपुर #आपकीआवाज #दैनिक #भास्कार #समचार
दैनिक भास्कर ब्लॉक रिपोर्टर रेहरा बाजार
दैनिक भास्कर संवाददाता ब्रेकिंग न्यूज़ पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप मनकापुर जाने वाले मार्ग पर घाटी घाट के पास सड़क किनारे अचानक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सड़क के किनारे मौजूद था, तभी अचानक पेड़ गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। दैनिक भास्कर संवाददाता इजहार मलिक रेहरा बाजार, बलरामपुर #आपकीआवाज #दैनिक #भास्कार #समचार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलरामपुर दलित युवक के साथ मारपीट, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, गाड़ी में टक्कर के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, जातिसूचक गाली देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, लाठी-डंडों से पिटाई, सोने की चेन व ₹2000 लूटने का भी आरोप, डायल 112 पुलिस ने छुड़ाया, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली देहात थाने में एफआईआर की मांग की मामला बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र का1
- Post by Janta ki awaz 6471
- Post by Fakhre Alam Alam1
- खेसरहा क्षेत्र के आवारी गांव में बुधवार को लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कई लोगों के बाग़-बगीचे, पेड़, भूसा और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को दी गई थी। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पहुंचते ही खराब हो गई, जिससे आग बुझाने में अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इसके चलते आग तेजी से फैलती रही और नुकसान बढ़ता गया। ग्रामीण हरिशंकर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विवेक तिवारी, सौरभ तिवारी, विशाल तिवारी, युवराज तिवारी, अमित तिवारी, सुमित सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि समय पर सही हालत में दमकल पहुंचती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रयास किए। वहीं खेसरहा पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गया। थाना अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, अजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग करते हुए आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि इस लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए।1
- गोण्डा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद के समस्त (एलपीजी) विक्रय प्रबंधकों तथा गैस एजेंसी प्रोपराइटरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस वितरण व्यवस्था में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निर्बाध गैस आपूर्ति उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस वितरण प्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक उपभोक्ता तक समय से गैस सिलेंडर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि किसी एजेंसी या संबंधित अधिकारी की ओर से गैस आपूर्ति में अनियमितता पाई गई तो उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों एवं एलपीजी प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाएं। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि गैस बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें और वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई और कहा कि वहां किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां पीएनजी गैस कनेक्शन है वे स्वेच्छा से घरेलू गैस सेलेंडर समर्पण कर दें अन्यथा संबंधित गैस एजेंसियों से उनका कनेक्शन बंद करा दिया जायेगा। और एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि जिनके यहां पीएनजी गैस कनेक्शन है ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर न दिया जाय, और गैस बुकिंग सस्पेंड कर दिया जाय। बैठक में सभी अधिकारियों एवं एजेंसी संचालकों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि वे दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करेंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, एआरओ शिव प्रकाश त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by सुधांशु श्रीवास्तव1
- जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा अनुपस्थित अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नही-जिलाधिकारी श्रावस्ती । जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा बच्चों को दी जा रही शिक्षा व्यवस्था का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली। जिस पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय में 03 सहायक अध्यापक उपस्थित पाये गये। वहीं एक सहायक अध्यापक श्रीमती रचना व 01 शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित पाये गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित का एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिस पर ज्ञात हुआ कि कक्षा-1 से लेकर कक्षा-5 बच्चों की उपस्थित कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। यदि कोई छात्र या छात्रा नामांकन के बाद स्कूल नहीं आ रहें है तो उनके अभिभावक से बात कर स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्मार्ट टी0वी0 खराब पाया गया तथा विद्यालय में उचित साफ-सफाई न पाये जाने पर स्पस्टीकरण जारी करने के साथ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्मार्ट टी0वी0 तत्काल सही कराया जाए और विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी कमी पायी गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने रसोई घर जाकर मध्यान्ह भोजन की भी जानकारी ली तथा उपस्थिति के सापेक्ष बच्चों को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता भी छात्र-छात्राओं से बात कर परखा। उन्होने उपस्थिति शिक्षकों को निर्देशित किया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसलिए बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाया जाए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाया जाए।इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी सतीश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापकगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सीवर लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को सभी प्रभावित सड़कों पर तत्काल कार्य शुरू कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा है। अध्यक्ष ने साफ कहा कि खराब सड़कों की वजह से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1