प्रयागराज 15 इंच का बांस पेट में फंसा रहा, डॉक्टरों की सूझबूझ से बची 55 वर्षीय मरीज की जान प्रयागराज। शहर के कमला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टरों की मेहनत, धैर्य और सूझबूझ से एक 55 वर्षीय मरीज की जान बचा ली गई। मरीज के पेट से करीब 15 इंच लंबा बांस का टुकड़ा सफल ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले मरीज के पेट में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उसे पेट में तेज दर्द, उल्टी, कमजोरी और संक्रमण के लक्षण होने लगे। परिजन गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीज पहले से ही शुगर, ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से पीड़ित था, जिससे इलाज और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। शुरुआती जांच में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई, लेकिन घाव के पास लगे टांकों से मवाद निकलता देख डॉक्टरों को संदेह हुआ। जब संक्रमण कमर तक फैलने लगा तो तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए, जब मरीज के पेट के अंदर करीब 15 इंच लंबा बांस का टुकड़ा फंसा मिला। बताया जा रहा है कि चोट लगने के दौरान बांस का टुकड़ा घाव के रास्ते शरीर के अंदर चला गया था और कई दिनों तक भीतर ही फंसा रहा। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि समय पर सही निर्णय और टीमवर्क की बदौलत मरीज की जान बचाई जा सकी। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है। 👉 यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि गंभीर चोट के मामलों में छोटी से छोटी आशंका को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

- Post by AMARNATH HOTEL1
- अगर शिकायतकर्ता रामभद्रचार्य के शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्रचार्य पर जो मुकदमा था वह वापस लिया था, मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है :- अखिलेश यादव1
- लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी में सफारी सवार दबंगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दीपक सिंह और सौरभ सिंह को कथित तौर पर मिलने के बहाने बुलाया गया था। मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने अवैध पिस्टल की बट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में रिशू यादव, विकास, शुभम, अंशू, प्रियांशु और आशीष कन्नौजिया के नाम सामने आए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और इलाके में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।1
- Post by लखनऊ मीडिया1
- थाना करौंदीकला में ग्राम गोपालपुर सरायख्वाजा में दि0- 06.02.2026 को मृतक रोहित व उसके विपक्षीगणों में किसी बात को लेकर वाद विवाद व मारपीट हुई थी जिसमें रोहित को चोटें आयीं थी । जिनका इलाज जनपद जौनपुर से चल रहा था । आज दि0- 22.02.2026 को इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गयी है । विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर की बाइट-*1
- Post by Akhilesh Awasthi1
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गंभीर मरीज को महज 19 मिनट में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, पीजीआई से किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर तक मरीज को ले जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पूरे मार्ग को क्लियर कर एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की गई। इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी और बेहतर समन्वय के चलते एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तय समय में अस्पताल पहुंच सकी। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिली। 🚦 शहरभर में ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता और सेवा भावना की सराहना की जा रही है। नागरिकों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया1
- जानकीपुरम थाने में हंगामे का वीडियो वायरल, महिला ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप आरोप, राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक युवक महिला पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करता भी नजर आ रहा है, जिससे थाने के भीतर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जबकि पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।1
- लखनऊ के थाना गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में देर रात रील बनाना युवकों को भारी पड़ गया। G-20 रोड पर स्कॉर्पियो में लाल-नीली बत्ती लगाकर और हूटर बजाते हुए बिना नंबर प्लेट के घूम रहे युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। गश्त के दौरान इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने जब संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका तो पाया कि वाहन पर नंबर प्लेट की जगह “यादव” लिखकर चलाया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों से खिलवाड़ और फर्जी रौब दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1