आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित भव्य "कलश वंदन यात्रा" में सम्मिलित होकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु महाराज के श्रीचरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभाकर दुबे जी, श्री विजय बहादुर सिंह जी, श्री राजू पांडे जी, श्री शिव वचन प्रसाद जी, श्री रोशन सिंह जी, श्री राहुल राज जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कलश वंदन यात्रा में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समता, मानवता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच तथा भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और हमें एक समरस, न्यायपूर्ण एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। आइए, गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, समान अवसर और न्याय पहुंचाने का संकल्प लें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती आज सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित भव्य "कलश वंदन यात्रा" में सम्मिलित होकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु महाराज के श्रीचरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन
अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभाकर दुबे जी, श्री विजय बहादुर सिंह जी, श्री राजू पांडे जी, श्री शिव वचन प्रसाद जी, श्री रोशन सिंह जी, श्री राहुल राज जी सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कलश वंदन यात्रा में सहभागिता
निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समता, मानवता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच तथा भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान देने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते
हैं और हमें एक समरस, न्यायपूर्ण एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। आइए, गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, समान अवसर और न्याय पहुंचाने का संकल्प लें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
- सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1
- गोरखपुर: पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, RES विभाग ने बनाई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत रिठुआखोर गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो जाते थे। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिसे अब पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। ग्रामीण अजीत सिंह, सूरज, रंजीत, मोहन सिंह, कमल सिंह, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नई सड़क मजबूत और बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाई गई है। अब गांव के लोगों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें ऐसी सड़क मिली है, जिससे उनका सफर आसान और सुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों ने RES विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह विकास कार्य समय पर होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों का जीवन और अधिक सुगम बन सकेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूरे गांव में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।2
- बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी. छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा. प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई...1
- बुलडोजर नहीं किताब दो, मदरसों को इंसाफ दो की माँग के साथ पीस पार्टी का ज्ञापन। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मदरसों के प्रति जो कड़ा रूख अख्तियार कर रही है उसके विरुद्ध पीस पार्टी ने कड़ी आपत्ति और एतराज जताया है। पार्टी का कहना है कि हम शिक्षा आधुनिकीकरण के विरोधी नहीं है किंतु विरासत में शिक्षा के केंद्र मकतब और मदरसे रहे हैं,उनकी हिफाजत किए जाने की जरूरत है और संरक्षण देकर आगे बढ़ाने की नीति बननी चाहिए।1
- महंत राजू दास का निषाद समाज के लोगों ने फूंका पुतला,कहा एफआईआर दर्ज कर हो कठोर कार्रवाई गोरखपुर एक टीवी चैनल के डिबेट में निषाद समाज के नीता को खुलेआम आप शब्दों का प्रयोग करने के विरोध में अयोध्या के महंत राजू दास का शास्त्री चौक पर निषाद समाज के लोगों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।निषाद समाज के लोगों ने महंत राजू दास पर आरोप लगाते हुए कहा है।कि सत्ता के हनक में चूर राजू दास ने जिस तरीके से जाति विशेष पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।वह शर्मनाक है।महंत होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करना यह बताता है।कि उनकी शिक्षा दीक्षा में जरूर कोई ना कोई कमी रह गई है। और ऐसे व्यक्ति को महंत का दर्जा देना गलत है। उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए नहीं तो निषाद समाज सड़कों पर उतरकर ऐसे साधु संतों के खिलाफ मोर्चा खोलकर अभियान चला कर कार्रवाई की मांग करेगा जिसके लिए मौजूदा सरकार जिम्मेदार होगी।1
- गोरखपुर में क्रॉस मुकदमे पर बवाल! भीम आर्मी ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच और FIR पर कार्रवाई की मांग1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र नेता सतीश प्रजापति का अनिश्चितकालीन धरना... #देवरिया #BJP #BJPकार्यकर्ता #देवरिया_न्यूज़ #मारपीट #लाठी_डंडे #राजनीति #उत्तरप्रदेश #UPNews #BreakingNews #ViralVideo #GorakhpurNews #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 के तरफ से सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं1