Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंदिर परिसर में असुरक्षा का माहौल, एक हफ्ते में दो बार वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश | पुजारी से मारपीट | Indore News सिमरोल स्थित गोनेश्वर महादेव मंदिर में एक हफ्ते के भीतर दो बार वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। लगातार घटनाओं के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
PM NEWS
मंदिर परिसर में असुरक्षा का माहौल, एक हफ्ते में दो बार वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश | पुजारी से मारपीट | Indore News सिमरोल स्थित गोनेश्वर महादेव मंदिर में एक हफ्ते के भीतर दो बार वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। लगातार घटनाओं के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आठवें वेतन आयोग के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से रहे सावधान ( DIG ऑफिस लीगल टॉकीज इंदौर) इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा आठवें वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के कैलक्यूलेशन के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। आठवें वेतन आयोग में एम्पलाईज की सैलरी बढ़ने व एरियर चेक करने के कैलक्यूलेशन की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से apk फ़ाइल और लिंक से साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। अतः ऐसे अनजान मैसेज/लिंक, apk फाइल से सावधान रहे और इन पर बिना जांच पड़ताल के बिल्कुल भी क्लिक न करें।1
- इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित गलत कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव किया। वकीलों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। घटना के बाद इलाके में हलचल रही। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें1
- इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुलिस ट्रेनिंग में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।1
- इंदौर में 15 साल के बच्चे का शव कुएं में मिला पुलिस ने जांच शुरू की है खजराना थाना क्षेत्र का है मामला 15 वर्ष का बच्चा कुएं तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही बच्चे के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी बच्चा कैसे गिरा इसकी जांच के बाद खुलासा होगा बच्चों की मौत के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी एंकर - इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वियो प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने और खेलने के लिए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। पहले तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो देर रात खजराना थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बच्चे के दोस्तों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि समीर आखिरी बार क्षेत्र में मौजूद एक पुराने कुएं के पास देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं की तलाशी ली, जहां बच्चे का शव पानी में मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने से डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे का पैर फिसला या किसी अन्य कारण से वह कुएं में गिरा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के समय उसके साथ मौजूद दोस्तों की भूमिका क्या थी और क्या यह पूरी तरह एक हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है।फिलहाल खजराना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में खुले पड़े कुओं और जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बाइट - मनोज सेधावा , थाना प्रभारी , थाना खजराना , इंदौर1
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ढाबा गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने शिक्षा, प्रशासनिक प्रक्रिया और सामाजिक सोच—तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव निवासी अब्दुल नईम अपने निजी खर्च से लगभग 20 लाख रुपये लगाकर एमपी बोर्ड के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 8वीं तक का स्कूल भवन बनवा रहे थे। नईम का दावा है कि भवन अभी अधूरा था, न कोई कक्षा शुरू हुई थी और न ही किसी प्रकार का बोर्ड या साइनबोर्ड लगाया गया था। इसी बीच गांव में अफवाह फैली कि यहां “अवैध मदरसा” संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने निर्माण को अवैध बताते हुए कार्रवाई की और बुलडोजर चलाकर भवन को तोड़ दिया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मध्य प्रदेश में सैकड़ों सरकारी स्कूल आज भी बिना भवन के चल रहे हैं, कई स्कूलों में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे हालात में शिक्षा के लिए की जा रही एक निजी पहल का इस तरह खत्म हो जाना, सिर्फ एक इमारत का टूटना नहीं बल्कि शिक्षा पर लोगों के भरोसे को चोट पहुंचाने जैसा है। अब सवाल उठता है — क्या कार्रवाई पूरी जांच और दस्तावेज़ी प्रक्रिया के बाद की गई? क्या अफवाह और पहचान के आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं? और क्या शिक्षा की ज़रूरत से ज़्यादा शक को तरजीह दी जा रही है ? Video credit – : nilaydaga1
- Post by कमलेश मौर्य5
- इन्दौर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वाधान मैं स्वर्गीय रामेश्वर पटेल बाबूजी पूर्व मंत्री की स्मृति मैं अभिभाषको का दो दिवसीय टेनिस क्रिकेट बॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें आज पुरुष विजेता टीम राजेश खण्डेलवाल इलेवन,उपविजेता टीम विधि वीर,महिला विजेता टीम यूथ एडवोकेट्स ,महिला उपविजेता टीम बाबा इलेवन विजयी रहे । उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, मदन परमालिया ने बताया कि टूर्नामेंट जिसमे आज न्यायधीशों व अधिवक्ताओं के बीच मैत्री मैच खेला गया जिसमें न्यायाधीशो की टीम विजयी रहे । आज मुख्य रूप से अमन बजाज पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम व वरिष्ठ पत्रकार बबलू पाठक उपस्थित रहे । टूर्नामेंट के प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन आज के मुख्य अतिथि मनीष यादव हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष,राहुल पटेल,विनोद पटेल,चेतन चौधरी,विशेष अतिथि मनीष गड़कर सचिव हाइकोर्ट बार,विपिन वानखेडे कांग्रेस अध्यक्ष ,अरविंद बागड़ी थे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक जय हार्डिया, संतोष यादव,दीपक पटेल,विजय व्यास,साज़िद खान,दिनेश कुशवाह,दौलत पटेल,सौरभ हार्डिया,विकास यादव,सौरभ वर्मा,अरुण राज वर्मा,दिनेश मालवीय,संजय हार्डिया,कुलदीप पाटीदार,लव हार्डिया,मुकेश तोमर, थे । सफलतापूर्वक प्रतियोगी होने पर आ ,भा , कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पुर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने सभी को बधाई दी। भवदिय मदन परमालिया 98930989501
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए हत्या बंद हो प्प्रथक से केंद्रीय कानून और मंत्रालय बनवाया जाए इंदौर प्रेस क्लब एमजी रोड पर आज एक गौ माता सम्मान एवं अभियान के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई इस पत्रकार वार्ता में महामंडलेश्वर श्रीरामगोपाल दास जी महाराज स्वामी अचुत्यानंद जी महंत जानकी वल्लभदास जी महंत जयेश दास जी महाराज (उदासीन) उपस्थित रहे इन्होंने कहा कि वह सम्मान अवन अभियान के अंतर्गत गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए गौ माता की हत्या बंद हो भारत में गौ माता के लिए पृथक से केंद्रीय कानून और मंत्रालय भी बनाया जाए इन्ही मांग को लेकर भारत वर्ष के शीर्ष महंतों जगतगुरु धर्माचार्य के द्वारा सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है इसी को लेकर सभी गौशाला संचालकों गो भक्तों की सम्मान आवन अभियान बैठक दिनांक 12.2.2026 गुरुवार को दोपहर 4:30 पर आनंदमई पीठ रोड सुयश हॉस्पिटल इंदौर के सामने होगी 27 अप्रैल 2026 को एकादशी की पावन तिथि पर श्री रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा जिसके फल स्वरुप कार्य संपन्न हो 27 अप्रैल 2026 को एकादशी की पवन तिथि पर गो सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसी दिन प्रातः गौ माता का पूजन कर गौ सम्मान के लिए देश भर में प्रत्येक गांव तहसील जिला में मनाया जाएगा इस अभियान से जुड़ने के लिए मिसङ कॉल करें 906 7777323 व्हाट्सएप नंबर 8239 711008 इस अभियान के लिए किसी भी प्रकार का दान चंद स्वीकार नहीं किया जा रहा है इन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से मांगे मांग रहे हैं हम किसी प्रकार का उग्र आंदोलन नहीं करना चाहते हैं मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1