मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय सदर का किया गया निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश कार्यालय में कोई भी पत्रावली पेंडिंग ना रखी जाए सभी पत्रावलियों का समयअंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी गण मुजफ्फरनगर 13 फरवरी 2026 सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद में पहुंचकर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम न्यायिक अनुभाग एनबीसी बाद सहायक कक्ष में पहुंचकर वाद राहत पटल पर गाड फाइल पत्रावली, अधिकारियों व कर्मचारियों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखा जो जनवरी 2026 तक पूर्ण पाई गई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मंडलायुक्त को अवगत कराया की अधिकारियों व कर्मचारी की सेवा पुस्तिका जीपीएफ पासबुक मानव संपदा पोर्टल पर भी अपलोड है। उन्होंने आय कर पत्रावली, एफसीआरए पटल पर विद्युत देय पंजिका को देखा, ईआरके कक्ष में मंडलायुक्त ने डाक रजिस्टर का डाक वही से मिलान कराया, इसमें सब सही मिला। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए विविध वर्ष 15 से 18 का वस्ते की विभिन्न पत्रावलियों को देखा। नजारत अनुभाग में अलमारी को खुलवाकर देखा तथा कार्य विभाजन चार्ट को देखकर संबंधित सहायक लिपिक से जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए अधिकारियों व कर्मचारी की जीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका में इस तरह का कार्य करे की कोई कटिंग ना हो यदि कहीं पर कटिंग हो जाए तो साफ-साफ लिखा हो तथा संबंधित अधिकारी के वहां पर हस्ताक्षर भी कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी अलमारियों में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए गए।इसके उपरांत मंडलायुक्त ने राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागार का निरीक्षण किया, रिकॉर्ड रूम में परगनावार अभिलेख रखें पाए तथा परगना भोकरहेडी का वस्ता को खुलवाकर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था कि गई है। मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम की पुरानी बिल्डिंग होने पर निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम को दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सहायक पटलों को निर्देशित किया कोई भी पत्रावली पेंडिंग में ना रहे इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उसके उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। तहसील सदर में साफ सफाई दुरुस्त पाई गई। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, भू अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम, न्यायालय तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया । उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग कक्ष में रजिस्टर मलकान का अवलोकन किया तथा रजिस्टर से खतौनी का भी मिलान कर देखा सही पाया गया। न्यायालय तहसीलदार कक्ष में केस डायरी तथा सबसे पुरानी पत्रावली का निरीक्षण किया जिसमें सबसे पुरानी पत्रावली,वसीयतनामा से विवादित संबंधित पत्रावली लंबित पायी गई, जिसको एक माह निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेखपालों कार्मिकों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखते हुए संबंधित लिपिक निर्देश दिए जीपीएफ तथा सेवा पुस्तिका को मेंटेन रखी जाएं। उन्होंने आर सी रजिस्टर तथा संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी ली, जिस पर शिकायतकर्ता ने शिकायत के निस्तारण किए जाने से संतुष्ट है, से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तथा जांच कर शिकायतों का निस्तारण किया जाए, कोई शिकायत पेंडिंग में ना रखी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखो को निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम में परगनावार रखें अभिलेखों इसी तरह सुव्यवस्थित ढंग रखे जाएं तथा बीच-बीच में वस्ते को चेक भी करते रहे। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने गृहकर व जलकर विभाग में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य को शत-प्रतिशत मार्च 2026 तक पूर्ण करने के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने गृह कर वसूली नामांतरण पत्रावली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिनके बैनामा भी हैं उनका भी प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने सभागार कक्ष, सहायक अभियंता निर्माण खंड कक्ष, अवर अभियंता निर्माण कक्षा, राज वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों, लेखा विभाग में पेंशन से संबंधित पत्रावली, जल कल विभाग कंप्यूटर कक्ष ओटोमेशन कक्ष, नगर पालिका प्रांगण का आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित लिपिक से जानकारी ली, उन्होंने निर्देश दिए जो पुरानी पत्रावली है उसको अच्छी तरह देख लें। उन्होंने नगर पालिका प्रांगण में लगे फुहारा का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग खंड विकास अधिकारी कक्ष सभागार कक्ष कंप्यूटर कक्ष, विकासखंड प्रागण आदि का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए, कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न हो। उन्होंने सभागार कक्ष का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी सदर को निर्देश दिए की कक्षों में जाले न हो तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश,उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम गोड़,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी सदर पटल सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील सदर, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय सदर का किया गया निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश कार्यालय में कोई भी पत्रावली पेंडिंग ना रखी जाए सभी पत्रावलियों का समयअंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी गण मुजफ्फरनगर 13 फरवरी 2026 सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद में पहुंचकर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम न्यायिक अनुभाग एनबीसी बाद सहायक कक्ष में पहुंचकर वाद राहत पटल पर गाड फाइल पत्रावली, अधिकारियों व कर्मचारियों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका को देखा जो जनवरी 2026 तक पूर्ण पाई गई, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने मंडलायुक्त को अवगत कराया की अधिकारियों व कर्मचारी की सेवा पुस्तिका जीपीएफ पासबुक मानव संपदा पोर्टल पर भी अपलोड है। उन्होंने आय कर पत्रावली, एफसीआरए पटल पर विद्युत देय पंजिका को देखा, ईआरके कक्ष में मंडलायुक्त ने डाक रजिस्टर का डाक वही से मिलान कराया, इसमें सब सही मिला। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए विविध वर्ष 15 से 18 का वस्ते की विभिन्न पत्रावलियों को देखा। नजारत अनुभाग में अलमारी को खुलवाकर देखा तथा कार्य विभाजन चार्ट को देखकर संबंधित सहायक लिपिक से जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए अधिकारियों व कर्मचारी की जीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका में इस तरह का कार्य करे की कोई कटिंग ना हो यदि कहीं पर कटिंग
हो जाए तो साफ-साफ लिखा हो तथा संबंधित अधिकारी के वहां पर हस्ताक्षर भी कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी अलमारियों में अभिलेख व्यवस्थित ढंग से रखे पाए गए।इसके उपरांत मंडलायुक्त ने राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागार का निरीक्षण किया, रिकॉर्ड रूम में परगनावार अभिलेख रखें पाए तथा परगना भोकरहेडी का वस्ता को खुलवाकर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था कि गई है। मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम की पुरानी बिल्डिंग होने पर निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम को दूसरी जगह पर शिफ्ट किए जाने की आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी सहायक पटलों को निर्देशित किया कोई भी पत्रावली पेंडिंग में ना रहे इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उसके उपरांत मंडलायुक्त ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। तहसील सदर में साफ सफाई दुरुस्त पाई गई। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, भू अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम, न्यायालय तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया । उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग कक्ष में रजिस्टर मलकान का अवलोकन किया तथा रजिस्टर से खतौनी का भी मिलान कर देखा सही पाया गया। न्यायालय तहसीलदार कक्ष में केस डायरी तथा सबसे पुरानी पत्रावली का निरीक्षण किया जिसमें सबसे पुरानी पत्रावली,वसीयतनामा से विवादित संबंधित पत्रावली लंबित पायी गई, जिसको एक माह निस्तारण करने के निर्देश दिए। लेखपालों कार्मिकों की जीपीएफ एवं सेवा पुस्तिका
को देखते हुए संबंधित लिपिक निर्देश दिए जीपीएफ तथा सेवा पुस्तिका को मेंटेन रखी जाएं। उन्होंने आर सी रजिस्टर तथा संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता कर शिकायत के निस्तारण की जानकारी ली, जिस पर शिकायतकर्ता ने शिकायत के निस्तारण किए जाने से संतुष्ट है, से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार तथा जांच कर शिकायतों का निस्तारण किया जाए, कोई शिकायत पेंडिंग में ना रखी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखे अभिलेखो को निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम में परगनावार रखें अभिलेखों इसी तरह सुव्यवस्थित ढंग रखे जाएं तथा बीच-बीच में वस्ते को चेक भी करते रहे। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने गृहकर व जलकर विभाग में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य को शत-प्रतिशत मार्च 2026 तक पूर्ण करने के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए। उन्होंने गृह कर वसूली नामांतरण पत्रावली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिनके बैनामा भी हैं उनका भी प्रचार प्रसार कराया जाए। उन्होंने सभागार कक्ष, सहायक अभियंता निर्माण खंड कक्ष, अवर अभियंता निर्माण कक्षा, राज वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों, लेखा विभाग में पेंशन से संबंधित पत्रावली, जल कल विभाग कंप्यूटर कक्ष ओटोमेशन कक्ष,
नगर पालिका प्रांगण का आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित लिपिक से जानकारी ली, उन्होंने निर्देश दिए जो पुरानी पत्रावली है उसको अच्छी तरह देख लें। उन्होंने नगर पालिका प्रांगण में लगे फुहारा का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग खंड विकास अधिकारी कक्ष सभागार कक्ष कंप्यूटर कक्ष, विकासखंड प्रागण आदि का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए, कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न हो। उन्होंने सभागार कक्ष का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी सदर को निर्देश दिए की कक्षों में जाले न हो तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश,उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर श्री राधेश्याम गोड़,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रज्ञा सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी सदर पटल सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- लोकसभा में इकरा हसन का बड़ा हमला! विपक्ष की खोली पोल, संसद में मचा हंगामा1
- रामपुर वकील हत्याकांड का वीडियो वायरल रामपुर में वकील फारूख को गोली लगने का वीडियो सामने आया है. असगर और गौसिया के बीच विवाद हुआ था. पत्नी के बुलाने पर फारूख पहुंचे. असगर के आफिस में जाकर उसकी पिटाई की. उसने आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाली. वकील और उसके साथी ने असगर को धक्का देकर गिराया और दबोच लिया. गोली चली और फारूख को लगी. असगर को भी एक गोली लगी है. वह घायल है.1
- जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम जटमुझेडा के ग्राम प्रधान पर लगाए मारपीट एवं गाली गलौज करने का आरोप3
- मुजफ्फरनगर में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP संजय कुमार वर्मा ने जारी किए कड़े निर्देश मुजफ्फरनगर में आगामी पर्व महाशिवरात्रि, होली, रमजान और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए सतत निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। होली पर जबरन रंग डालने, हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने और स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। महाशिवरात्रि पर कांवड़/जलाभिषेक मार्गों व मंदिरों के आसपास विशेष यातायात योजना लागू की गई है, वहीं रमजान व ईद के दौरान नमाज स्थलों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने जनपदवासियों से भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। मुजफ्फरनगर पुलिस सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है।1
- मुजफ्फरनगर कचहरी में आज जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में बहुत जोरशोर से चल रही है वोटिंग । वोटिंग को लेकर काफी भीड़ देखने को मिली । अपने-अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए लगी है होड़ ।1
- जनपद मुज़फ्फरनगर के थानां नई मंडी क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव निवासी विधवा महिला सोनिया ने लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर की स्कूल वैन पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना में उन्हें चोटें आईं और उनके वाहन को भी नुकसान पहुंचा। सोनिया ने मामले की शिकायत एसएससी (संबंधित प्राधिकरण) से करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि स्कूल वैन चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई। फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- थाना नई मंडी के गांव मुझेडा मै प्रधान पर लगाया जातिसूचक शब्दों का आरोप महिलाा ने लगाया ये आरोप1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के थानां मंसूरपुर क्षेत्र के गांव लछेड़ा निवासी सनसपाल ने अपने पुत्र अजय कुमार और उसकी पत्नी जूली पर जमीन के लालच में मारपीट कर घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सनसपाल का कहना है कि पारिवारिक जमीन को अपने नाम करवाने के दबाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सनसपाल के अनुसार, जब उन्होंने जमीन अपने नाम से हटाने से इनकार किया तो अजय कुमार और जूली ने उनके साथ मारपीट की और जबरन घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से न्याय की मांग की है।2
- मुजफ्फरनगर-शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक मुजफ्फरनगर-शामली बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों बसें कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। सीएफओ अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है1