स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल खैरागढ़ का किया निरीक्षण धरोहर संरक्षण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु जीर्णोद्धार की घोषणा, 18 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय खैरागढ़ से प्राप्त मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिविल अस्पताल खैरागढ़ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल को धरोहर के रूप में संरक्षित रखते हुए आवश्यक जीर्णोद्धार तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने जीवन दीप समिति को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के माध्यम से स्टाफ नियोजन हेतु 50 लाख रुपये का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित वर्ष 1947 में निर्मित एक्स रे भवन के संरक्षण एवं सुधार के भी निर्देश दिए, जिससे ऐतिहासिक विरासत के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में उपस्थित चिकित्सकों से चर्चा कर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने हेतु स्टाफ नर्सों को दिशा-निर्देश दिए तथा सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ करने के लिए ऑपरेशन थिएटर को शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ टंकेश्वर साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा, बीएमओ डॉक्टर विवेक बिसेन, डीपीएम सोनल ध्रुव, बीपीएम आकाश तंबोली सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

- विधायक भावना बोहरा पर कमीशन का आरोप, सड़क निर्माण रुका — ग्रामीण बर्तन लेकर PWD कार्यालय के सामने धरने पर बैठे #news #bhawmabohara #sadak #brastachar1
- कवर्धा - गांजा तस्करी में फरार आरोपी को बोड़ला पुलिस ने जबलपुर से किया गिरफ्तार। बोड़ला थाना में गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया । पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 157/2019 एवं प्रकरण क्रमांक 108/2020 के तहत धारा 20(ख), 2(ब) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।1
- 🚨 तिल्दा पुलिस की वाहन चेकिंग में युवक पकड़ा गया संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/91314197351
- लालबर्रा थाना क्षेत्र के जाम गांव में हादसा, एक की मौके पर मौत और दूसरा गंभीर घायल1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by Samarpit sahu1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी में पलाश के पेड़ पर गांव के ही एक 65 वर्षीय वृद्ध की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना सावरी से सोनेगांव सड़क मार्ग पर महाजन के खेत की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 65 वर्षीय रामचंद्र पिता मडगु नगरे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।1