झांसी में अपहरण कांड का खुलासा, मुठभेड़ में चार आरोपी दबोचे झांसी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण कांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी और अवैध तमंचा-कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार नवाबाद थाना क्षेत्र में 8 मार्च को अभय कुशवाहा उर्फ गुल्लू ने पुलिस को सूचना दी थी कि 7 मार्च की रात करीब 10:35 बजे वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी बिना नंबर की थार गाड़ी में सवार कुछ बदमाश आए और फायरिंग करते हुए उसके साथी राज पाठक को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर अपहृत युवक की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में मुख्य आरोपी अरुण यादव उर्फ बाबरी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपहृत युवक को लेकर पैरामेडिकल रोड से कृष्णा रेजिडेंसी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अपहृत युवक राज पाठक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से 15 हजार के इनामी अरुण यादव उर्फ बाबरी, हर्ष यादव और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी रजत यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को छोड़ने के बदले दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहरण में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

- *थाना मऊरानीपुर, झांसी* दिनांक 10.03.2026 जनपद झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही, हत्या की घटना का सफल अनावरण, 20-20 हजार रू0 के इनामिया अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, ➤ कब्जे से अवैध असलहा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद। कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह एवं श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 10.03.2026 को थाना मऊरानीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में घटित हत्या की घटना में वांछित /₹20-20 हजार के इनामिया अभियुक्तगण 1. महफूज पठान पुत्र स्व० राजा पठान निवासी आवास विकास काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 22 वर्ष, 2. मेहराज पठान पुत्र स्व० राजा पठान निवासी आवास विकास काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 20 वर्ष तथा 3. अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर पुत्र हरीशंकर सोनकर उर्फ टूटे सोनकर निवासी धनुषधारी मंदिर के पास, नदी पार कटरा नई बस्ती, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर (आलाकत्ल) मय 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल यामाहा आरएक्स-100 बरामद की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 109 (1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। * संक्षिप्त विवरण :-* उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.03.2026 को सुखनई नदी पार कर मोहल्ला शिवगंज की ओर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास सतीश श्रीवास को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गई थी, जिससे सतीश श्रीवास की मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व धारा 3(2) (5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 10.03.2026 को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्रामोदय ब्रिज के नीचे संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि जिन्होंने हाल ही में मोहल्ला दमेले चौक, पुरानी मऊ में एक व्यक्ति गोली मारकर घटना कारित की है, वे लोग आज झाँसी हाईवे की ओर से बरियाबेर चौराहा होते हुए रानीपुर कस्बे से निकलकर मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं तथा उनके पास नाजायज असलहा भी है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग से पहले सघन वाहन चेकिंग की जाने लगी। कुछ समय पश्चात बरियाबेर चौराहे की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने का इशारा किया गया, किन्तु अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण से की गई पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सतीश श्रीवास का अभियुक्त महफूज एवं मेहराज की रिश्तेदारी की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था, जिसके कारण उनकी समाज में बदनामी हो रही थी। उक्त बात को लेकर अभियुक्तगण महफूज एवं मेहराज अत्यंत क्षुब्ध थे। इसी कारणवश उन्होंने अपने साथी अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर के साथ मिलकर सतीश श्रीवास को गोली मार दी। गोली लगने से सतीश श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 109 (1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता*- 1. महफूज पठान पुत्र स्व० राजा पठान निवासी आवास विकास काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 22 वर्ष, 2. मेहराज पठान पुत्र स्व० राजा पठान निवासी आवास विकास काशीराम कॉलोनी, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 20 वर्ष तथा 3. अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर पुत्र हरीशंकर सोनकर उर्फ टूटे सोनकर निवासी धनुषधारी मंदिर के पास, नदी पार कटरा नई बस्ती, कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी, उम्र लगभग 20 वर्ष *बरामदगी*- 01-01 तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 02-02 खोखा कारतूस 12 बोर 03- घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल यामाहा आरएक्स-100 * गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम* - 1. प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर मय पुलिस टीम3
- Post by Mohammad Irshad2
- झांसी। जनपद झांसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊरानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाल ही में हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 20-20 हजार रुपये के तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।1
- थाना मऊरानीपुर क्षेत्रान्तर्गत घटित हत्या की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, इस प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर की वीडियो बाइट1
- Post by The News Tantra1
- झांसी प्रेम नगर पुलिस ने पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कार न्यालय के समक्ष पेश किया है यह तीनों अभियुक्त वही है जिन्होंने पुलिस टीम पर हमला किया और वर्दी फाड़ी सरकारी गाड़ी को पत्थर मार कर क्षतिग्रस्त किया था1
- Post by S News1
- झांसी ब्रेकिंग : झाँसी मेडिकल में ऑपरेशन क्लीन शुंरु। संविदा चिकित्सको के बाद सरकारी बंगलो पर अवैध कब्जे को लेकर नोटिस। झाँसी मेडिकल कॉलेज में PR3 गेस्ट हाउस में कई साल से एक चिकित्सक का अवैध कब्जा। मेडिकल कॉलेज के बगल में खुद का बड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर में निवास के बावजूद अपनी पत्नी के नाम पर कर रखा है कब्जा। 2009 से अवैध कब्जे के बाद नही दिया सरकारी मकान का किराया। डॉ शिव कुमार ने शुंरु की ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही शुरू। झाँसी मेडिकल कॉलेज में पुराना सिंडिकेट तोड़ने में जुटे मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल।2