*हैडलाइन* *हनुमानगढ़: त्यौहारी सीजन में CMHO डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - हनुमानगढ़ में FSO अनुपम चोयल व संजय कुमार ने 6 दुकानों पर मारा छापा, 60 किलो खराब सामग्री नष्ट, नोहर में FSO रफीक मोहम्मद की टीम ने 5 मिठाइयों के सैंपल लिए, 40 किलो सामग्री नष्ट* *हैडलाइन: त्यौहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - हनुमानगढ़-नोहर में 100 किलो खराब सामग्री नष्ट, 5 मिठाइयों के सैंपल लिए* *हनुमानगढ़।* त्यौहारी सीजन को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को हनुमानगढ़ एवं नोहर क्षेत्र में विभिन्न मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ में नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अनुपम चोयल एवं संजय कुमार द्वारा छह प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स अल्पना स्वीट हाउस में तलाई के लिए उपयोग किए जा रहे तेल का टीपीसी (टोटल पोलर काउंट) निर्धारित मानक 25 के मुकाबले 29 पाया गया। मौके पर लगभग 60 किलो अवधिपार एवं खराब खाद्य सामग्री मिली, जिसे नियमानुसार नष्ट करवाया गया। इसी प्रकार रोमिनॉज पिज्जा स्टोर के निरीक्षण में कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। प्रतिष्ठान पर मिली अवधिपार लाहौरी जीरा को भी नष्ट करवाया गया। इसके अतिरिक्त चावला मार्ट, मीनाक्षी स्वीट्स, ओम स्वीट्स एवं पारीक स्वीट्स का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। डॉ. शर्मा ने बताया कि नोहर में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 5 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। मैसर्स न्यू श्री चंदगीराम मिष्ठान भंडार से मनु बन ब्रांड घी, मैसर्स अंजनी मिष्ठान भंडार से बर्फी मावा मिठाई, मैसर्स भवानी मिष्ठान भंडार से मावा, मैसर्स श्री हरी स्वीट्स से मिल्ककेक तथा मैसर्स स्वामी स्वीट्स हाउस से कलाकंद का सैम्पल लिया गया। वहीं न्यू श्री चंदगीराम मिष्ठान भंडार से लगभग 40 किलो खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ नष्ट करवाए गए। सभी सैम्पलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोहर की कार्रवाई में एफएसओ रफीक मोहम्मद, दीपक कुमार, गार्ड हरजीत कौर, हीरावल्लभ एवं गुरुशरण सिंह शामिल रहे। डॉ. शर्मा ने बताया कि त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट, अवधिपार सामग्री के उपयोग एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*

- *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1
- हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो वायरल उकलाना/हिसार जैसा कि आप सबको पता है हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चालू है अपनी कुछ जायज मांगों को लेकर तो ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बहन का वीडियो देखा मैंने जो गुस्से में और बड़े दुख के साथ कह रही है कि इस पेट की भूख के लिए हम यहां पर आए हैं इस पेट की भूख के लिए हम अपनी मांगे रख रहे हैं। वीडियो देख कर रोना आ गया।शायद यह आज हिसार का वीडियो बताया जा रहा है जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस प्रशासन की खिंचातानी हुई है। खबर यह भी है कि लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों को पकड़ा भी गया डिटेन किया गया है सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार) और कुछ घटिया किस्म के लोग इस वीडियो पर कुछ निगेटिव गलत कमेंट कर रहे हैं कि यह लोग फ्री का खाते हैं यह लोग तनख्वाह लेते हैं और काम भी नहीं करते हैं जिनमें से मैंने एक कमेंट स्क्रीन पर लगा भी रखा है अब सवाल नायब सैनी से आजकल आप बदलने में विश्वास किए हुए हैं कि किसी चीज का नाम बदलो और समस्या खत्म हो जाएगी। अब यह सफाई कर्मचारी महिला अपने पेट पर हाथ मार कर बोल रही है भूख के लिए आए हम। अब नायब सैनी जी कोई ऐसा पेट भी प्रोवाइड करवाओ लोगों के लिए ताकि उस पेट को भूख ना लगे उस पेट को भी बदलने का काम करोगे क्या या फिर समस्या का हल करोगे1
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों,को जबरन आगे बढ़ने से रोका औ1
- राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: "राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।2
- सभी की जुबान पर एक ही नाम है, जयपुर की 90 वार्ड की खुली पोल महिलाओं ने बताया टिकट के लिए।1
- आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी अधिकारी गिरफ्तार आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी पहनकर घूम रहा फर्जी अधिकारी गिरफ्तार जोधपुर। आर्मी इंटेलिजेंस के कैप्टन की वर्दी पहनकर शहर में घूम रहे एक युवक को जोधपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट, जोधपुर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रातानाडा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को वर्दी सहित दस्तयाब किया। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट, जोधपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आर्मी इंटेलिजेंस में कैप्टन के पद पर पदस्थापित नहीं होने के बावजूद कैप्टन की वर्दी पहनकर आर्मी एरिया और रातानाडा क्षेत्र में घूम रहा है। उसके साथ सिविल कपड़ों में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के आदेशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत पूर्व हरजीराम के निकटतम सुपरविजन में जिला विशेष टीम के प्रभारी खेत सिंह के नेतृत्व में टीम ने आर्मी एरिया और रातानाडा क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान आरोपी के सुखसागर रेस्टोरेंट, रातानाडा में बैठे होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे आर्मी इंटेलिजेंस कैप्टन की वर्दी सहित गिरफ्तार किया। आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर खुद को आर्मी अधिकारी बताकर आर्मी जवानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कई महिलाओं के साथ भी ठगी किए जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध कच्छ-भुज (गुजरात), साइबर क्राइम थाना सास नगर (पंजाब) तथा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। आरोपी द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की लेन-देन से जुड़ी 7 ऑनलाइन साइबर शिकायतें तथा उसके मोबाइल नंबरों के विरुद्ध 8 ऑनलाइन साइबर शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सागर गुलेरिया पुत्र सुरेश कुमार, उम्र 26 वर्ष, निवासी उजाला नगर, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम कार्रवाई में पुलिस थाना रातानाडा के थानाधिकारी जुल्फीकार, सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह, जिला विशेष टीम जोधपुर पूर्व के प्रभारी खेत सिंह, साइबर सेल प्रभारी राकेश सिंह सहित पुलिसकर्मी रामलाल, गोपीचंद, अजीत और रामनिवास शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई अन्य कथित ठगी की वारदातों और नेटवर्क के संबंध में जांच कर रही है।1
- *हैडलाइन* *#10YearsOfUPI: PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ UPI 10 साल में बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System - नए भारत की डिजिटल शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक* *हैडलाइन: PM मोदी की दूरदर्शी सोच से 2016 में शुरू हुआ UPI आज बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। UPI की यह यात्रा सुविधा, आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। *#10YearsOfUPI #DigitalIndia #UPI* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1
- रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।1