घोरावाल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में धरनारत किसानों का धरना470 दिन में पहुंचा घोरावल सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के न्याय पंचायत तिलौली भैसवार गाँव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का जमीन बचाओ धरना लगातार जारी है। गाँव के सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना 470वे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन( लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि, आगामी 12,13 सितंबर 2026 स्थान पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी में विशाल किसान पंचायत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का दो दिवसीय विशाल राष्ट्रीय किसान पंचायत चिंतन शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह भाटी के निर्देश पर किया गया है उक्त आयोजन संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी उर्फ़ पति्त बाबा के आशीर्वाद व हर प्रकार के सहयोग से संपन्न होने जा रहा है ।*भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति), जनपद सोनभद्र द्वारा धरनारत किसानों की अपील* हमारा देश कृषि प्रधान देश है तथा देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। किसानों के हित में मांगों पर सरकार से विचार एवं कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है: 1.दिनांक 05/10/2020 को जिलाधिकारी, सोनभद्र को पाँच सूत्रीय मांग-पत्र साक्ष्यों सहित प्रस्तुत किया गया था, किन्तु उन पाँच बिंदुओं पर अब तक न्यायोचित एवं निष्पक्ष जांच की कार्यवाही नहीं की गई है धरने पर मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव, सिद्धनाथ मौर्य, राम सेवक ,मनराज, राम सकल कनहैया आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
घोरावाल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में धरनारत किसानों का धरना470 दिन में पहुंचा घोरावल सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के न्याय पंचायत तिलौली भैसवार गाँव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का जमीन बचाओ धरना लगातार जारी है। गाँव के सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना 470वे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन( लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।. धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण एकजुट होकर अपनी जमीन बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह भाटी के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि, आगामी 12,13 सितंबर 2026 स्थान पुराने पोखरा रामनगर वाराणसी में विशाल किसान पंचायत भारतीय किसान यूनियन
लोक शक्ति का दो दिवसीय विशाल राष्ट्रीय किसान पंचायत चिंतन शिविर का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर शयौराज सिंह भाटी के निर्देश पर किया गया है उक्त आयोजन संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी उर्फ़ पति्त बाबा के आशीर्वाद व हर प्रकार के सहयोग से संपन्न होने जा रहा है ।*भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति), जनपद सोनभद्र द्वारा धरनारत किसानों की अपील* हमारा देश कृषि प्रधान देश है तथा देश की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। किसानों के हित में मांगों पर सरकार से विचार एवं कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है: 1.दिनांक 05/10/2020 को जिलाधिकारी, सोनभद्र को पाँच सूत्रीय मांग-पत्र साक्ष्यों सहित प्रस्तुत किया गया था, किन्तु उन पाँच बिंदुओं पर अब तक न्यायोचित एवं निष्पक्ष जांच की कार्यवाही नहीं की गई है धरने पर मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव, सिद्धनाथ मौर्य, राम सेवक ,मनराज, राम सकल कनहैया आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: सोनभद्र 🌊 सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट ➡️ आज रात ओबरा-पिपरी डैम के फाटक खुलने की संभावना ➡️ निचले इलाकों व तटवर्ती गांवों में विशेष सतर्कता ➡️ चकाड़ी, गुरुच, महलपुर, गोठानी, खैरटिया, वर्दिया व सिंदुरिया में अलर्ट ➡️ लोगों से नदी और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील ➡️ पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए ⚠️ प्रशासन की अपील: अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और जलस्तर बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान की ओर जाएं। #Sonbhadra #SonRiver #BreakingNews #Obra #FloodAlert1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन3
- मिर्ज़ापुर: राजापुर-गोपालपुर सड़क की बदहाली पर भड़का युवक, विधायक पर जताया आक्रोश।1
- मिर्जापुर: खराब सड़क को लेकर विधायक पर भड़का युवक, कहा—दिव्या मित्तल को जिताएंगे मिर्जापुर जनपद के जंगीरोड से राजापुर-गोपालपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर एक युवक का गुस्सा सामने आया। सड़क की दुर्दशा को लेकर युवक ने स्थानीय विधायक पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। युवक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो वह आगामी चुनाव में दिव्या मित्तल को जिताने की बात कहते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि जंगीरोड से राजापुर-गोपालपुर संपर्क मार्ग का कुछ हिस्सा नगर विधानसभा क्षेत्र में, जबकि शेष हिस्सा मंझवा विधानसभा क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ माह पूर्व ही इस मार्ग पर पेंटिंग का कार्य कराया गया था, लेकिन घटिया गुणवत्ता और नगर पालिका की नालियों के जाम होने के कारण सड़क पर पानी जमा होने लगा। इसके चलते सड़क कुछ ही महीनों में खराब हो गई। अब सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- मां विंध्यवासिनी के अवतरण दिवस पर विंध्याचल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद मां विंध्यवासिनी के अवतरण दिवस पर विंध्याचल धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर विंध्याचल धाम में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्री मां विंध्यवासिनी आराधना केंद्र संस्था की ओर से विंध्याचल मंदिर प्रांगण में भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार सुबह से ही संस्था के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे और भक्तों को प्रसाद वितरित किया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था के अध्यक्ष भगवान दत्त उर्फ �1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- ओझला में कजरी निषाद मेले का रंगारंग आयोजन, नाव दौड़ व तैराकी प्रतियोगिता ने बांधा समां ओझला में कजरी निषाद मेले का रंगारंग आयोजन, नाव दौड़ व तैराकी प्रतियोगिता ने बांधा समां मीरजापुर। ओझला स्थित कजरी निषाद मेला-2026 के अवसर पर भव्य नाव दौड़, गोताखोरी एवं तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक विंध्यधाम पं. रत्नाकर मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी महज प्रतियोगिताएं नहीं, बल्कि क्षेत्र की लोकपरंपरा, मेहनतकश समाज की जीवंत संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही विरासत का हिस्सा हैं। ओझला की धरती पर उमड़ा जनसैलाब सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करता है।उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति और परंपराओं का संरक्षण जरूरी है। समाज में एकता को मजबूत करते हुए विकास की धारा को हर वर्ग तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। मेले के दौरान नाव दौड़, गोताखोरी और तैराकी प्रतियोगिताओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी �1
- मिर्ज़ापुर: कजरी निषाद मेले में नाव दौड़ व तैराकी प्रतियोगिता शुरू, विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया शुभारंभ।1
- मिर्ज़ापुर: दबंगों ने मारपीट कर किया लहुलुहान, हलिया पुलिस ने भी शिकायत के बाद किया नज़र अंदाज़ मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति को कुछ लोगों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। आरोप है कि शिकायत किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई के बजाए बचाव की मुद्रा में नजर आई है। ऐसे में हलिया थाना पुलिस पर गरीबों, पीड़ितों की सुनवाई न कर प्रभावशाली लोगों के बचाव कि आरोप लगाया गया है। क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह (करनपुर) गांव निवासी इंदल कोल पुत्र इंद्रपाल कोल का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें बुरी तरह से मार पीट कर लहुलुहान कर दिया गया। जिसकी लिखित शिकायत उनके द्वारा हलिया थाने पर जाकर दिया गया बावजूद इसके न तो उनका मेडिकल करवाया गया ना ही मुकदमा लिखा गया है। जबकि उनके सिर में गंभीर चोट लगी हुई है। पीड़ित ने हताश निराश होकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।1