जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी नागरिकों की समस्याएं समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश टीकमगढ़ 15 सितंबर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रत्येक शिकायत को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई एवं समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हर नागरिक के सम्मान और संवेदनशीलता पर जोर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार का अधिकारी है। पुलिस का दायित्व है कि पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा उसे समय पर उचित सहायता और न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संबंधित शिकायतों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाना और चौकी स्तर तक पहुंची जनसुनवाई टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जनसुनवाई को थाना एवं चौकी स्तर तक नियमित रूप से संचालित करने का उद्देश्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही पुलिस से सहज संवाद, सहायता और समाधान उपलब्ध कराना है।
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी नागरिकों की समस्याएं समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश टीकमगढ़ 15 सितंबर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 15 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने प्रत्येक शिकायत को धैर्यपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई एवं समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हर नागरिक के सम्मान और संवेदनशीलता पर जोर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि
अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार का अधिकारी है। पुलिस का दायित्व है कि पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुना जाए तथा उसे समय पर उचित सहायता और न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों से संबंधित शिकायतों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाना और चौकी स्तर तक पहुंची जनसुनवाई टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जनसुनवाई को थाना एवं चौकी स्तर तक नियमित रूप से संचालित करने का उद्देश्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही पुलिस से सहज संवाद, सहायता और समाधान उपलब्ध कराना है।
- टीकमगढ़ में पटवारी संघ का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक (विक्रेता) बनाए जाने के विरोध में जिला इकाई ने उठाई आवाज। पटवारी संघ ने कहा “कोई भी पटवारी यह कार्य नहीं करेगा।” टीकमगढ़ में पटवारी संघ का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक (विक्रेता) बनाए जाने के विरोध में जिला इकाई ने उठाई आवाज। पटवारी संघ ने कहा “कोई भी पटवारी यह कार्य नहीं करेगा।” टीकमगढ़ में पटवारी संघ का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक (विक्रेता) बनाए जाने के विरोध में जिला इकाई ने उठाई आवाज। पटवारी संघ ने कहा “कोई भी पटवारी यह कार्य नहीं करेगा।”1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। @drmohanyadav51 #CMMadhya Pradesh #Cabinet Decisions #Cabinet Decisions MP1
- दाह संस्कार भी बना मुसीबत, कीचड़ भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण दाह संस्कार भी बना मुसीबत, कीचड़ भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण बल्देवगढ़ के गणेशपुरा में बदहाल रास्ते से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठ रहे सवाल बल्देवगढ़। गणेशपुरा गांव में दाह संस्कार के लिए जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाली का शिकार है। रास्ते में कीचड़ और पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को शव लेकर भी गंदे और कीचड़ भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि अंतिम यात्रा के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते की स्थिति और भी खराब हो गई है। जहां अंतिम संस्कार के समय लोगों को श्रद्धा और सम्मान के साथ अंतिम यात्रा पूरी करनी चाहिए, वहीं उन्हें कीचड़ और जलभराव से जूझना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि दाह संस्कार स्थल तक जाने वाले मार्ग की तत्काल मरम्मत कर जलभराव और कीचड़ की समस्या दूर कराई जाए, ताकि किसी परिवार को अंतिम यात्रा के समय ऐसी परेशानी न उठानी पड़े। ग्रामीणों का सवाल है—जब इंसान की अंतिम यात्रा के रास्ते की भी सुध नहीं ली जा रही, तो जिम्मेदार आखिर कब जागेंगे?1
- घर पर फायरिंग करने वाले चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद* ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में घर पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवैध अदिया 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़िया निवासी तोरन सिंह यादव ने थाना बार में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी तालबेहट के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने साक्ष्य जुटाते हुए मामले में प्रकाश में आए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशप्रताप परमार निवासी चिराई थाना जिगना, जिला दतिया, मध्य प्रदेश, शिवम रावत, अजमेर रावत उर्फ नन्ना और सुरेंद्र रावत निवासी ग्राम सड, थाना करैरा, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना बार में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना बार पुलिस टीम द्वारा की गई।1
- दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई* दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई*1
- पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।1
- #भूख मिटाने के लिये दर-दर विचरण करती #गौमाता लगता है अपनी व्यथा सुनाने #कलेक्ट्रेट पहुंची साहब #हमारा #स्थान हमें दिया जाये - #गौचरभूमि #भूख मिटाने के लिये दर-दर विचरण करती #गौमाता लगता है अपनी व्यथा सुनाने #टीकमगढ कलेक्ट्रेट पहुंची साहब #हमारा #स्थान हमें दिया जाये - #गौचरभूमि1
- भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही। भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।1
- टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर के देरी चौकी के कमलपुरा के पास कुछ नकाश पोश चोरों ने पलेरा से जिम कर के लौट रहे लोगों पर किया हमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में किया रेफर1