ताजमहल में बिछड़ा मासूम 20 मिनट में मिला, क्विक रिस्पॉन्स टीम की संवेदनशीलता की मिसाल आगरा के Taj Mahal परिसर से एक सकारात्मक और मानवता भरी खबर सामने आई है। जयपुर, राजस्थान से ताजमहल घूमने आए पर्यटक मोहम्मद रफीक का 2 वर्षीय बेटा मोहम्मद शाद टिकट विंडो पर भीड़ के दौरान उनसे बिछड़ गया। रोते हुए बच्चे पर पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम की नजर पड़ी। टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट के जरिए सूचना प्रसारित की। साथ ही पुलिसकर्मी बच्चे के परिजनों की तलाश में जुट गए। महज 20 मिनट के भीतर ही टीम ने बच्चे के माता-पिता को ढूंढकर उसे सुरक्षित उनके हवाले कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी रीतू की अहम भूमिका रही।
ताजमहल में बिछड़ा मासूम 20 मिनट में मिला, क्विक रिस्पॉन्स टीम की संवेदनशीलता की मिसाल आगरा के Taj Mahal परिसर से एक सकारात्मक और मानवता भरी खबर सामने आई है। जयपुर, राजस्थान से ताजमहल घूमने आए पर्यटक मोहम्मद रफीक
का 2 वर्षीय बेटा मोहम्मद शाद टिकट विंडो पर भीड़ के दौरान उनसे बिछड़ गया। रोते हुए बच्चे पर पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम की नजर पड़ी। टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते
हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट के जरिए सूचना प्रसारित की। साथ ही पुलिसकर्मी बच्चे के परिजनों की तलाश में जुट गए। महज 20 मिनट के भीतर ही टीम ने बच्चे के माता-पिता को ढूंढकर
उसे सुरक्षित उनके हवाले कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी रीतू की अहम भूमिका रही।
- Post by गीताधौरहरा1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से साथ बातचीत, उनसे चाय की पत्ती तोड़ना सीखा। Trand News India1
- Post by Veeru Rajput1
- Big Decision: Allahabad High Court का बड़ा फैसला | Talaq पर नई स्पष्टता1
- Post by Ravi Kumar1
- बिहार में गलत हुआ है जी बीजेपी सरकार में हो रहा है 😭😭😭1
- Post by Soni Verma1
- Rampur Shock: Suhaagrat बनी रणभूमि | Dulhan ने Dulhe को पीटा1