कोर्ट के स्टे के बावजूद नगर पालिका की कार्रवाई, तोड़फोड़ पर उठे अवमानना के सवालक कोर्ट के स्टे के बावजूद नगर पालिका की कार्रवाई, तोड़फोड़ पर उठे अवमानना के सवाल ठाकुरद्वारा नगर पालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला घाटा संख्या 18, चलचित्र ढाल स्थित एक विवादित जमीन का है, जिस पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मुरादाबाद द्वारा 12 सितंबर 2025 को स्पष्ट रूप से स्टे आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद नगर पालिका के चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने अतिक्रमण हटाने के नाम पर मौके पर जबरन प्रवेश किया और तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दे दिया। जमीन के मालिक मुमताज आलम सैफी (एडवोकेट) का कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कोर्ट के आदेश की जानकारी दी और कार्रवाई को ‘कोर्ट की अवमानना’ बताया, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रोका गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका ने चुनिंदा रूप से सिर्फ इसी जमीन को निशाना बनाया, जिससे कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले की शिकायत जब उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से की गई, तो उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि “नगर पालिका कोर्ट को अपना घर समझ रही है और हठधर्मिता के साथ मनमानी कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब न्यायालय के आदेशों की ही अनदेखी की जा रही है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा—यह देखने वाली बात होगी।

- *लोकेशन: मुरादाबाद* *स्लग: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, सांसद पर वादाखिलाफी का आरोप* *रिपोर्ट: तनवीर राणा* एंकर: मुरादाबाद के ग्राम पंचायत सुआवाला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद रुचि वीरा पर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सुआवाला से मकसूदाबाद और रफतपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। बरसात के दौरान यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति का असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, इस मामले में सांसद की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को टूटा मिला गल्ला, पुलिस जांच में जुटी जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद। नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिओम के नाम से संचालित कपड़ों, गजरे और ऊन के व्यापारी नेता लवी अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता जब सुबह करीब 9 बजे दुकान पर पहुंचे तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ मिला और उसमें रखा सारा सामान गायब था। चोर दुकान से नए नोटों के साथ-साथ कीमती गजरे और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- Post by India News1
- बड़ी खबर | सांसद रूचि वीरा का RSS पर तीखा हमला! “RSS देश के लिए नासूर है... इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए!” मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने एक बार फिर विवादों में आग लगा दी है। मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देश के लिए ‘नासूर’ करार देते हुए साफ कहा: “आरएसएस देश के लिए नासूर है। इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उनके आयोजन और सभाएं पब्लिक के पैसे से हो रहे हैं।” यह बयान 8 अप्रैल 2026 को दिया गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुचि वीरा ने आरोप लगाया कि RSS सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रहा है और भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि इस संगठन पर तुरंत बैन लगाया जाए। इस बयान के बाद UP की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद अब सपा सांसद ने भी RSS पर हमला बोला है, जिससे सियासी जंग और तेज हो गई है। रुचि वीरा मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा की सांसद हैं और हाल ही में AIIMS विवाद में भी चर्चा में रहीं। आप क्या सोचते हैं? RSS देश के लिए नासूर है या देश की रीढ़? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं! 👇 #RuchiVeera #RSS #SamajwadiParty #Moradabad #UPNews #Viral #BreakingNews #RuchiVira #Nasur #RSS #RuchiVeera #ViralReels1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को टूटा मिला गल्ला, पुलिस जांच में जुटी जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद। नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए।1
- क्या चोर बनेगा रे तू जब तुझको एक औरत ट्रेन के अंदर घसीट ले रही है। उसके बाद जो धुलाई करती हैं उसके बाद तू अपना पैंट पकड़कर भागता है..😂😂1
- अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर गांव नारंगपुर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। करीब डेढ़ बजे एक सफेद स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक की जोरदार टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक कार के पिछले हिस्से से साइड में टकराई, जिससे वह अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत 1033 पर सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवे पेट्रोल टीम और क्रेन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1