logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नन्द घर पर रेसिपी ट्रायल व हॉट कुक मील पोषाहार वितरण व हेल्थ कैंप का आयोजन *डीग। पहाड़ी* : रावलका नन्द घर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान संस्थान के सहयोग से नंदघर पर सभी बच्चों को स्वेटर बैग और पानी की बॉटल वितरित की गई जिसे लेकर बच्चे ओर उनके माता पिता अत्यधिक प्रसन्न हुए और नन्द घर पर रेसिपी ट्रायल व हॉट कुक मील पोषाहार वितरण व हेल्थ कैंप का आयोजन करवाया गया जिसमें अर्पण सेवा संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार वर्मा व कार्यकर्ता शहनाज व स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे और सभी ने अर्पण सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया।

1 hr ago
user_लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
1 hr ago
04f0af66-fe06-46b3-8b6c-420cc9644174
a1ecb733-4aeb-4616-9bf8-cb54970c708c
c6e6cf76-aca0-4e19-8289-b166da76dd43
458e1c5f-f36e-4255-9c23-997d1de1750c

नन्द घर पर रेसिपी ट्रायल व हॉट कुक मील पोषाहार वितरण व हेल्थ कैंप का आयोजन *डीग। पहाड़ी* : रावलका नन्द घर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान संस्थान के सहयोग से नंदघर पर सभी बच्चों को स्वेटर बैग और पानी की बॉटल वितरित की गई जिसे लेकर बच्चे ओर उनके माता पिता अत्यधिक प्रसन्न हुए और नन्द घर पर रेसिपी ट्रायल व हॉट कुक मील पोषाहार वितरण व हेल्थ कैंप का आयोजन करवाया गया जिसमें अर्पण सेवा संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार वर्मा व कार्यकर्ता शहनाज व स्कूल के प्रिंसिपल महेंद्र कुमार व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे और सभी ने अर्पण सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* ```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा``` जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।* रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया। जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं। घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी। इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।
    1
    *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* 
```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा```
जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।*
रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। 
जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया।
जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। 
महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं।
घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। 
जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी।
इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।
    user_लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रुदावल : थाना रुदावल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई दाताराम मय जाप्ता ने गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नारोली नहर के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष पुत्र मोहनसिंह निवासी करनपुरा थाना रुदावल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रुदावल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    1
    रुदावल     :    थाना रुदावल पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई दाताराम मय जाप्ता ने गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नारोली नहर के पास एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष पुत्र मोहनसिंह निवासी करनपुरा थाना रुदावल बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रुदावल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    3 hrs ago
  • आज 10/03/2026 का पंचांग। नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। Follow me Friends 🎉
    1
    आज 10/03/2026 का पंचांग।
नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।
Follow me Friends 🎉
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, हार्ट अटैक बताकर करा दिया दफन, कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा राया थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं। जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी। और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया। कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है
    4
    प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या, हार्ट अटैक बताकर करा दिया दफन, कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
राया  थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में
मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं।
जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी।  और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया।
कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • 🎤 नमस्कार… आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में Mathura जनपद के थाना Refinery Police Station क्षेत्र में भाजपा नेता Thakur Ramjilal अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन शिप चौराहे स्थित बाद चौकी पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए। भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले Maulana Abdullah Salim को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ऐसे लोगों पर कठोर व दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता है। 👉 ऐसी ही बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें RPRNEWS TV DIGITAL के साथ। ---
    1
    🎤 नमस्कार… आप देख रहे हैं RPRNEWS TV DIGITAL।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसी कड़ी में Mathura जनपद के थाना Refinery Police Station क्षेत्र में भाजपा नेता Thakur Ramjilal अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन शिप चौराहे स्थित बाद चौकी पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए।
भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले Maulana Abdullah Salim को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और ऐसे लोगों पर कठोर व दंडनीय कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस तरह के भड़काऊ और अपमानजनक बयान समाज में तनाव पैदा करते हैं, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।
अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाता है।
👉 ऐसी ही बड़ी और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें RPRNEWS TV DIGITAL के साथ।
---
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by गौ रक्षक सागर चौधरी
    1
    Post by गौ रक्षक सागर चौधरी
    user_गौ रक्षक सागर चौधरी
    गौ रक्षक सागर चौधरी
    Farmer महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.