logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांडू का गाड़ी दरवाजा क्षतिग्रस्त, वाहन ने मारी टक्करः पुरातत्व विभाग ने दर्ज कराई शिकायत, मरम्मत भी शुरू मांडू का गाड़ी दरवाजा क्षतिग्रस्त, वाहन ने मारी टक्करः पुरातत्व विभाग ने दर्ज कराई शिकायत, मरम्मत भी शुरू राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/पर्यटन नगरी मांडू में स्थित प्राचीन गाड़ी दरवाजा अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांडू के चार मुख्य प्रवेश द्वारों में से एक यह दरवाजा प्राचीन बनावट के कारण आधुनिक भारी वाहनों के लिए संकरा और कम ऊंचाई वाला है। इसी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। यहां सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं, जिससे घटना के बाद दोषी वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।इन लगातार हो रही क्षति के कारण मांडू के इन प्राचीन ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का अस्तित्व अब खतरे में है। हालांकि विभाग क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करवा देता है, लेकिन इससे इनका मूल स्वरूप धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा है। इन दरवाजों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं है, जिससे यह प्राचीन धरोहरें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के सीए प्रशांत पाटणकर ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद तत्काल शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मौके पर टीम भेजकर दरवाजे की मरम्मत का कार्य करवा दिया गया है, ताकि इसे सुरक्षित रखा जा सके।

1 day ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber Dhar, Madhya Pradesh•
1 day ago
7a82923c-4177-4b42-8a8d-896506913485

मांडू का गाड़ी दरवाजा क्षतिग्रस्त, वाहन ने मारी टक्करः पुरातत्व विभाग ने दर्ज कराई शिकायत, मरम्मत भी शुरू मांडू का गाड़ी दरवाजा क्षतिग्रस्त, वाहन ने मारी टक्करः पुरातत्व विभाग ने दर्ज कराई शिकायत, मरम्मत भी शुरू राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/पर्यटन नगरी मांडू में स्थित प्राचीन गाड़ी दरवाजा अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांडू के चार मुख्य प्रवेश द्वारों में से एक यह दरवाजा

e86960ea-a79d-44c6-9838-1cbd8eb2b0ea

प्राचीन बनावट के कारण आधुनिक भारी वाहनों के लिए संकरा और कम ऊंचाई वाला है। इसी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर इन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। यहां सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं, जिससे घटना के बाद दोषी वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।इन लगातार हो रही क्षति के कारण मांडू के इन प्राचीन ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का अस्तित्व अब खतरे में है। हालांकि विभाग क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करवा देता है, लेकिन इससे

इनका मूल स्वरूप धीरे-धीरे बिगड़ता जा रहा है। इन दरवाजों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध नहीं है, जिससे यह प्राचीन धरोहरें लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग के सीए प्रशांत पाटणकर ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद तत्काल शिकायत दर्ज करा दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मौके पर टीम भेजकर दरवाजे की मरम्मत का कार्य करवा दिया गया है, ताकि इसे सुरक्षित रखा जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धार जिले के गंधवानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लूट और चोरी के 5 मामलों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने जब इसे पकड़ा, तो इसके पास से करीब 1 लाख 68 हजार रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया गया।
    1
    धार जिले के गंधवानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
ये आरोपी लूट और चोरी के 5 मामलों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने जब इसे पकड़ा, तो इसके पास से करीब 1 लाख 68 हजार रुपये का चोरी का माल भी बरामद किया गया।
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मांडू के तीन गांवों में स्ट्रीट लाइट का काम शुरू: 77 साल बाद खत्म होगा अंधेरा, ग्रामीण खुश राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू के तीन गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। 11 अप्रैल को हुए भूमि पूजन के साथ, इन गांवों में 77 साल से चला आ रहा अंधेरा अब खत्म होगा। यह पहल मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर की ओर से की गई है। इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर और नगर परिषद अध्यक्ष मालती गावर ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वार्ड क्रमांक पार्षद अंतर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्षद मौजूद रहे। आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी ने विधिवत पूजन कराया। आजादी के बाद से ही मांडू के ग्राम जामनिया से लेकर ग्राम झाबरी तक के इन तीन गांवों और छोटे ग्रामीण मजरों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। सड़कों और गलियों में रोशनी न होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती थी। कई पीढ़ियों से यहां के लोग बिजली की रोशनी से वंचित थे और रातें लालटेन या बल्ब की हल्की रोशनी में गुजरती थीं।इस परियोजना के तहत, जामनिया फाटे से लेकर ग्राम झाबरी तक 800 मीटर नए मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय इन मार्गों से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों की आवाजाही सुरक्षित और आसान हो जाएगी। महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास ने कहा कि नगर परिषद मांडू में पर्यटन और स्थानीय निवासियों के हित में कई विकास कार्य कर रही है, जिससे मूलभूत सुविधाओं में सुधार हो रहा है। भाजपा अजजा मोर्चा जयराम गावर ने भी सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने लंबे समय से नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। विकास का हर संभव प्रयास जारी मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने बताया है कि मांडू के सर्वांगीण विकास की तस्वीर बदलने के लिए, हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य योजना बनाकर उन्हें मूर्त रूप दे रहे हैं ताकि मांडू शहर के साथ यहां का हर गांव में विकास तेजी से हो।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर ,हंसा मधुसूदन सेन ,पत्रकार राहुल सेन मांडव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामलाल गावर,पूर्व पार्षद तोलिया भाभर सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    4
    मांडू के तीन गांवों में स्ट्रीट लाइट का काम शुरू:
77 साल बाद खत्म होगा अंधेरा, ग्रामीण खुश
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू के तीन गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। 11 अप्रैल को हुए भूमि पूजन के साथ, इन गांवों में 77 साल से चला आ रहा अंधेरा अब खत्म होगा। यह पहल मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर की ओर से की गई है।
इस अवसर पर चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम गावर और नगर परिषद अध्यक्ष मालती गावर ,नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, वार्ड  क्रमांक पार्षद अंतर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्षद मौजूद रहे। आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी ने विधिवत पूजन कराया।
आजादी के बाद से ही मांडू के ग्राम जामनिया से लेकर ग्राम झाबरी तक के इन तीन गांवों और छोटे ग्रामीण मजरों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। सड़कों और गलियों में रोशनी न होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती थी। कई पीढ़ियों से यहां के लोग बिजली की रोशनी से वंचित थे और रातें लालटेन या बल्ब की हल्की रोशनी में गुजरती थीं।इस परियोजना के तहत, जामनिया फाटे से लेकर ग्राम झाबरी तक 800 मीटर नए मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय इन मार्गों से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों की आवाजाही सुरक्षित और आसान हो जाएगी।
महामंडलेश्वर डॉक्टर  नरसिंह दास ने कहा कि नगर परिषद मांडू में पर्यटन और स्थानीय निवासियों के हित में कई विकास कार्य कर रही है, जिससे मूलभूत सुविधाओं में सुधार हो रहा है। भाजपा अजजा मोर्चा जयराम गावर ने भी सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने लंबे समय से नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी।
विकास का हर संभव प्रयास जारी
मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर ने बताया है कि मांडू के सर्वांगीण विकास की तस्वीर बदलने के लिए, हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य योजना बनाकर उन्हें मूर्त रूप दे रहे हैं ताकि मांडू शहर के साथ यहां का हर गांव में विकास तेजी से हो।इस अवसर पर  वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,  नगर परिषद पूर्व नेता नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पार्षद मानसिंह, पार्षद सीताराम, पार्षद हरेसिंह गावर ,हंसा मधुसूदन सेन ,पत्रकार राहुल सेन मांडव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामलाल गावर,पूर्व पार्षद तोलिया भाभर सहित 15 ही वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by राहुल अन्ना
    1
    Post by राहुल अन्ना
    user_राहुल अन्ना
    राहुल अन्ना
    समाजसेवी बेटमा•
    22 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट महू। महू शहर में किन्नर समाज द्वारा आयोजित किन्नर सम्मेलन के दौरान एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महू के ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महू बाजार पहुंचा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और आकर्षण से भर गया। जुलूस के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। महू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह जुलूस महू शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट
महू। महू शहर में किन्नर समाज द्वारा आयोजित किन्नर सम्मेलन के दौरान एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महू के ड्रीमलैंड चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महू बाजार पहुंचा। इस आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य शामिल हुए, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और आकर्षण से भर गया।
जुलूस के दौरान किन्नर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ निकले इस जुलूस को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी।
महू बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से सम्मान किया गया तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी जाहिर की गई।
इस अवसर पर किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह जुलूस महू शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बनकर
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंदौर के बस स्टैंड पर पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला जो देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही थी, पुलिस को उस पर शक हुआ। जांच के दौरान जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो सबके होश उड़ गए… बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में यह मामला नशे की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
    1
    इंदौर के बस स्टैंड पर पुलिस की सतर्कता ने एक बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के मुताबिक, एक महिला जो देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही थी, पुलिस को उस पर शक हुआ।
जांच के दौरान जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो सबके होश उड़ गए…
बैग से करीब 3 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
शुरुआती जांच में यह मामला नशे की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 धार में एक ही रात में 3 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश! मध्य प्रदेश के धार में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एक ही रात में अलग-अलग इलाकों से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है। 📹 CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश गाड़ियों को दौड़ाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई। 👮‍♂️ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ⚠️ स्थानीय लोगों से अपील: रात के समय अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और सतर्क रहें।
    1
    🚨 धार में एक ही रात में 3 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश!
मध्य प्रदेश के धार में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एक ही रात में अलग-अलग इलाकों से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना सामने आई है।
📹 CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश गाड़ियों को दौड़ाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी पूरी प्लानिंग के साथ की गई।
👮‍♂️ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
⚠️ स्थानीय लोगों से अपील:
रात के समय अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और सतर्क रहें।
    user_यशवंत खराड़ी
    यशवंत खराड़ी
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.