Shuru
Apke Nagar Ki App…
करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सूरजपाल अम्मू दादा जी पहुंचे अयोध्या के सरायराशी गांव, सरायराशी में चल रही है श्री राम कथा, इस कथा की आयोजक हैं जिला पंचायत अयोध्या की अध्यक्ष रोली सिंह, प्रदेश की चर्चित कथाओं में है अयोध्या की सारी राशि गांव की श्री राम कथा इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक भी कर चुके हैं कथा का रसपान
UP 42 Ayodhya Live
करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सूरजपाल अम्मू दादा जी पहुंचे अयोध्या के सरायराशी गांव, सरायराशी में चल रही है श्री राम कथा, इस कथा की आयोजक हैं जिला पंचायत अयोध्या की अध्यक्ष रोली सिंह, प्रदेश की चर्चित कथाओं में है अयोध्या की सारी राशि गांव की श्री राम कथा इससे पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक भी कर चुके हैं कथा का रसपान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मिर्जापुर में एक और पैंटून पुल बह गया है BJP विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने 14 दिन पहले पैंटून पुल का उद्घाटन किया था.. लागत थी 2 करोड़, 45 लाख. PWD का कहना है कि तेज आंधी से पुल बह गया. इससे पहले मिर्जापुर का एक और पैंटून पुलिस उद्घाटन के सिर्फ 15 दिन बाद टूट गया था.1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भड़िया परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस मेले में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। मेले में तैनात चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने लगभग 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते बुखार, खांसी तथा त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सभी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर देते हुए डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने और बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की। मेले के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही। इस दौरान डॉ. अनिल (नेत्र विशेषज्ञ), फार्मासिस्ट रसीद अहमद, लैब टेक्नीशियन पी.एन. जायसवाल, वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह तथा स्टाफ नर्स सोनाली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले में उपचार कराने आए मरीजों में ममता, रानी, मीरा, सोना देवी, देवराम और सुनील सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।4
- अयोध्या में स्वास्थ्य पर बड़ा विस्फोट—पवन पांडे का आरोप, सरकारी अस्पताल रेफरल हब, प्राइवेट इलाज बना डील सिस्टम, मंत्री पर सवाल1
- *पूराकलन्दर पुलिस की सघन चेकिंग में ak 47 वाली गाड़ी सीज कई वाहनों का चालान* *So की अगुवाई में दरोगा महिला दरोगा पुलिस की पूरी टीम चेकिंग में लगी* अयोध्या (पूराकलन्दर) पूराकलन्दर थानां क्षेत्र में अपराधियों एवम अपराध पर रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवम पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण में थानां प्रभारी मनोज शर्मा के अगुवाई के महिला दरोगा पूर्णिमा सिंह दरोगा राम कुमार दरोगा सशांक पाठक सिपाही ज्ञान प्रकाश सिंह सिपाही संदीप यादव सिपाही मंजेश महिला सिपाही जागृति के साथ सघन चेकिंग में 20 वाहनों का चालान हुआ वही ऐ के 47 का फोटो गाड़ी पर छपा वाहन को कागज न मिलने पर सीज कर भारी समन शुल्क लगाया गया थानां प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मामले में अभी और दिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा1
- स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन अभी हाल ही में हमारी सरकार ने कुछ निर्णय लिए हैं.. अनुदेशकों को 17,000 रुपये का मानदेय, शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये का मानदेय इसी महीने से हम लागू करने जा रहे हैं। शिक्षक हो, शिक्षा मित्र हो, रसोइया हो या फिर अनुदेशक, इन सभी को हम लोगों ने व्यवस्था की है 5 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार उसमें योगदान कर रही है। आप कार्य करिए, सरकार आपके साथ में है, और मेरी आप सबसे अनुरोध होगा, पहली से लेकर के 15 अप्रैल तक ये 15 दिन तक स्कूल चलो अभियान के साथ हर शिक्षक को जुड़ना चाहिए। कोई बच्चा छूटने न पाए। यह संकल्प जब हर शिक्षक का होगा, हर शिक्षा मित्र, हर अनुदेशक का होगा,ये पवित्र कार्य, राष्ट्रीय कार्य है।2
- वायरल वीडियो मामला अयोध्या पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के रामपुर हलवारा गांव में मकान पर गेट लगाने के लिए पिलर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और औजारों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाली प्रभारी अयोध्या व चौकी प्रभारी दर्शननगर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।1
- मेरठ में BSF के एक जवान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जवान की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने अपने तीन साथियों को करीब 6 लाख रुपये में सुपारी दी थी। जानकारी के अनुसार, हत्या के लिए पैसे पत्नी ने अपने जेवर बेचकर जुटाए थे। इन्हीं पैसों से तमंचा भी खरीदा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी जवान का रिश्तेदार (मौसेरा भाई) है और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।1