logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, सरकार तत्काल राहत दे : सीमा मनीष बागरी* *बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, सरकार तत्काल राहत दे : सीमा मनीष बागरी* सतना। बढ़ती महंगाई को लेकर आरजीपीआरएस की राष्ट्रीय संयोजक एवं विधानसभा रैगांव, की जनप्रतिनिधि सीमा मनीष बागरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की है। सीमा मनीष बागरी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी बढ़ाने, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की मांग की। *सीमा मनीष बागरी ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकता आम जनता की रसोई और जेब दोनों को राहत देना होना चाहिए। महंगाई पर केवल बयान नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।”* सतना जिला युवक कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा

3 hrs ago
user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
f28f3767-c47c-42ec-b6d9-90b2e608044b

*बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, सरकार तत्काल राहत दे : सीमा मनीष बागरी* *बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, सरकार तत्काल राहत दे : सीमा मनीष बागरी* सतना। बढ़ती महंगाई को लेकर आरजीपीआरएस की राष्ट्रीय संयोजक एवं विधानसभा रैगांव, की जनप्रतिनिधि सीमा मनीष बागरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की है। सीमा मनीष बागरी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से खाद्य पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी बढ़ाने, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने की मांग की। *सीमा मनीष बागरी ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकता आम जनता की रसोई और जेब दोनों को राहत देना होना चाहिए। महंगाई पर केवल बयान नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।”* सतना जिला युवक कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया। ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया।
    1
    ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई
इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है 

फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया।
ग्वालियर में 3 घंटे में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की कार में 3000 हजार से अधिक किस किए। जिसके बाद यह कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई
इस सरकार में शिक्षा चिकित्सा रोजगार तो नहीं है बस यही बचा है 
फिर पुलिस ने उस कार को पकड़कर 5500 का चालान कर दिया।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश *बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश* उचेहरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा और स्थल के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र के अंबेडकरवादियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। इस संवेदनशील मुद्दे पर स्थानीय एडवोकेट बलराम चौधरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसी स्थान पर यह शर्मनाक हरकत तीसरी बार दोहराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा का पुनर्निर्माण और बाउंड्री का काम अपनी जगह ठीक है, लेकिन जब तक पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक असंतोष बना रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बार महज़ आश्वासन देता है या अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर मिसाल कायम करता है। #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #JusticeForBabasaheb #DrBRAmbedkar #AmbedkarStatueVandalism #LocalNews #SatnaPolice #GroundReport
    1
    बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश
*बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़: तीसरी बार असामाजिक तत्वों की नापाक हरकत, ग्रामीणों और वकीलों में भारी आक्रोश*
उचेहरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा और स्थल के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र के अंबेडकरवादियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है।
इस संवेदनशील मुद्दे पर स्थानीय एडवोकेट बलराम चौधरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इसी स्थान पर यह शर्मनाक हरकत तीसरी बार दोहराई गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा का पुनर्निर्माण और बाउंड्री का काम अपनी जगह ठीक है, लेकिन जब तक पुलिस अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक असंतोष बना रहेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन इस बार महज़ आश्वासन देता है या अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर मिसाल कायम करता है।
#UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #JusticeForBabasaheb #DrBRAmbedkar #AmbedkarStatueVandalism #LocalNews #SatnaPolice #GroundReport
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ककरहटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी ककरहटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी नगर परिषद ककरहटी में आज दिनांक जश्न ए ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया यह जश्न पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश पर मनाया जाता है ककरहटी मस्जिद में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर विशेष तैयारियां की गई साथ ही मुस्लिम भाईयो के द्वारा एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी जिसमें नगर जुलुस निकाला गया जुलूस में धार्मिक नारों एवं भाईचारे एकता के साथ जुलूस का समापन किया गया जुलूस में ककरहटीनगर समीपस्थ एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मुस्लिम भाई शामिल रहे जश्न ए ईद जुलुस में ककरहटी चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही
    1
    ककरहटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी 
ककरहटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जश्न ए ईद मिलादुन्नबी 
नगर परिषद ककरहटी में आज दिनांक जश्न ए ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया यह जश्न पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की पैदाइश पर मनाया जाता है ककरहटी मस्जिद में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर विशेष तैयारियां की गई साथ ही मुस्लिम भाईयो के द्वारा एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी जिसमें नगर जुलुस निकाला गया जुलूस में धार्मिक नारों एवं भाईचारे एकता के साथ जुलूस का समापन किया गया जुलूस में ककरहटीनगर समीपस्थ एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मुस्लिम भाई शामिल रहे 
जश्न ए ईद जुलुस में ककरहटी चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    16 hrs ago
  • *आजादी के 80 साल बाद भी विकास से दूर रतगवा, 4 किलोमीटर सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मजबूरी* *लोकेशन : देवेंद्रनगर* *रिपोर्टर : अशोक विश्वकर्मा* ------------------------------------- *आजादी के 80 साल बाद भी विकास से दूर रतगवा, 4 किलोमीटर सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मजबूरी* *एंकर:-* पन्ना जिले में विकास के दावों के बीच एक ऐसा गांव भी है, जहां आजादी के 80 साल बाद भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुखोर के मजरा ग्राम रतगवा में करीब 100 घरों की बस्ती है, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं है। बारिश के मौसम में कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है और बच्चों से लेकर मरीजों तक को इसी मुश्किल रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने अब जनसुनवाई में कलेक्टर से सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। *वीओ-1:* नेशनल हाईवे-39 से महज करीब 4 किलोमीटर अंदर बसा ग्राम रतगवा आज भी विकास की राह देख रहा है। गांव में न तो पक्की सड़क है और न ही स्वास्थ्य केंद्र। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। *वीओ-2:* सबसे ज्यादा परेशानी तब सामने आती है, जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सामान्य स्थिति में मरीज को किसी तरह चार किलोमीटर का रास्ता तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, जबकि गंभीर मरीज को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना भी चुनौती बन जाता है। *वीओ-3:* ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का भी ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया, लेकिन सड़क निर्माण की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका। जंगल और कच्चे रास्ते से पैदल आवाजाही के दौरान जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। “कई सालों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बारिश में रास्ता पूरी तरह खराब हो जाता है। बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। शासन-प्रशासन से हमारी मांग है कि गांव तक पक्की सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।” *वीओ-4:* एक तरफ देश डिजिटल इंडिया और आधुनिक विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पन्ना का यह गांव आज भी सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से जल्द सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। *बाइट:-कंछेदी लाल (ग्रामीण)* *बाइट:-विकास रजक (आवेदन करता)*
    4
    *आजादी के 80 साल बाद भी विकास से दूर रतगवा, 4 किलोमीटर सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मजबूरी*
*लोकेशन : देवेंद्रनगर*
*रिपोर्टर : अशोक विश्वकर्मा*
-------------------------------------
*आजादी के 80 साल बाद भी विकास से दूर रतगवा, 4 किलोमीटर सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मजबूरी*
*एंकर:-*
पन्ना जिले में विकास के दावों के बीच एक ऐसा गांव भी है, जहां आजादी के 80 साल बाद भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। देवेंद्रनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुखोर के मजरा ग्राम रतगवा में करीब 100 घरों की बस्ती है, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं है। बारिश के मौसम में कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है और बच्चों से लेकर मरीजों तक को इसी मुश्किल रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने अब जनसुनवाई में कलेक्टर से सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
*वीओ-1:*
नेशनल हाईवे-39 से महज करीब 4 किलोमीटर अंदर बसा ग्राम रतगवा आज भी विकास की राह देख रहा है। गांव में न तो पक्की सड़क है और न ही स्वास्थ्य केंद्र। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
*वीओ-2:*
सबसे ज्यादा परेशानी तब सामने आती है, जब गांव में कोई बीमार पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक सामान्य स्थिति में मरीज को किसी तरह चार किलोमीटर का रास्ता तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, जबकि गंभीर मरीज को चारपाई पर ले जाने की मजबूरी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना भी चुनौती बन जाता है।
*वीओ-3:*
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा का भी ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया, लेकिन सड़क निर्माण की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका। जंगल और कच्चे रास्ते से पैदल आवाजाही के दौरान जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है।
“कई सालों से सड़क की मांग कर रहे हैं। बारिश में रास्ता पूरी तरह खराब हो जाता है। बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। शासन-प्रशासन से हमारी मांग है कि गांव तक पक्की सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।”
*वीओ-4:*
एक तरफ देश डिजिटल इंडिया और आधुनिक विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पन्ना का यह गांव आज भी सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के इंतजार में है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से जल्द सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
*बाइट:-कंछेदी लाल (ग्रामीण)* 
*बाइट:-विकास रजक (आवेदन करता)*
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए । मैहर - आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल सोच फलीभूत होगी,सर्व समाज संभाव की परिकल्पना साकार होगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आए थे तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तामम उपचुनाव हुए थे। इस दौरान पार्टी ने मुझे भी जिम्मेवारी सौंपी थी तब स्थानीय लोगों की मांग पर मैने तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग रखी थी जिस पर उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन आजतक पता यह नहीं चला कि वह आयोग गया कहा और आज अस्तित्व में क्यों नहीं। क्या क्या कहा नारायण त्रिपाठी ने सुने वीडियो।
    1
    आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए ।
मैहर - आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल सोच फलीभूत होगी,सर्व समाज संभाव की परिकल्पना साकार होगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आए थे तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तामम उपचुनाव हुए थे। इस दौरान पार्टी ने मुझे भी जिम्मेवारी सौंपी थी तब स्थानीय लोगों की मांग पर मैने तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग रखी थी जिस पर उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन आजतक पता यह नहीं चला कि वह आयोग गया कहा और आज अस्तित्व में क्यों नहीं। क्या क्या कहा नारायण त्रिपाठी ने सुने वीडियो।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: टीकमगढ़ में 2.6 इंच बारिश से झांसी-छतरपुर मार्ग प्रभावित, 17 जिलों में अलर्ट जारी ​विशेष संवाददाता | मध्य भारत न्यूज़ ​भोपाल/टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान टीकमगढ़ और निवाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश (2.6 इंच) के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे झांसी-छतरपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ​मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के 17 पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। ​मुख्य बिंदु: ​सड़क संपर्क प्रभावित: टीकमगढ़ में उफनते नालों का पानी सड़कों पर आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ​17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर, रीवा, शहडोल सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। ​प्रशासन अलर्ट मोड पर: उफनती नदियों और निचले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ​मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्कता बरतें।
    1
    मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: टीकमगढ़ में 2.6 इंच बारिश से झांसी-छतरपुर मार्ग प्रभावित, 17 जिलों में अलर्ट जारी
​विशेष संवाददाता | मध्य भारत न्यूज़
​भोपाल/टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान टीकमगढ़ और निवाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश (2.6 इंच) के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे झांसी-छतरपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
​मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के 17 पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।
​मुख्य बिंदु:
​सड़क संपर्क प्रभावित: टीकमगढ़ में उफनते नालों का पानी सड़कों पर आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
​17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर, रीवा, शहडोल सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है।
​प्रशासन अलर्ट मोड पर: उफनती नदियों और निचले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
​मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्कता बरतें।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत, थाना प्रभारी लाइन अटैच। फरियादी का आरोप- पुलिस ने थाने से भगाया, FIR दर्ज नहीं की, घटना रात करीब 3 बजे की, फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल, फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा, फरयादी का आरोप,पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय उसे थाने से वापस भेजा, फरियादी बोला थाना प्रभारी ने उससे कहा कि रात में डिस्टर्ब मत करो और दोपहर 12 बजे थाने आना, पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना के बाद कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उठ रहे सवाल, फायरिंग करते हुए वीडियो आया सामने। कजलीखेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडे लाइन अटैच।
    1
    भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत, थाना प्रभारी लाइन अटैच।
फरियादी का आरोप- पुलिस ने थाने से भगाया, FIR दर्ज नहीं की, घटना रात करीब 3 बजे की, फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल, फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा, फरयादी का आरोप,पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय उसे थाने से वापस भेजा, फरियादी बोला थाना प्रभारी ने उससे कहा कि रात में डिस्टर्ब मत करो और दोपहर 12 बजे थाने आना, पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना के बाद कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उठ रहे सवाल, फायरिंग करते हुए वीडियो आया सामने। कजलीखेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडे लाइन अटैच।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आस्था पर सियासी वार: दिग्विजय ने कांवड़ यात्रा को बेरोजगारी से जोड़ा, BJP भड़की* 💥 *बड़ी खबर*💥 *आस्था पर सियासी वार: दिग्विजय ने कांवड़ यात्रा को बेरोजगारी से जोड़ा, BJP भड़की* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बेरोजगारी और कांवड़ यात्रा को जोड़कर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने बयान दिया, "ये लोग पूरे युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं और नौकरी नहीं देंगे। अगर युवाओं को नौकरी मिल गई, तो इनके साथ कांवड़ यात्रा में कौन जाएगा? "दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन परंपरा और युवाओं की आस्था का अपमान बताया है।
    1
    *आस्था पर सियासी वार: दिग्विजय ने कांवड़ यात्रा को बेरोजगारी से जोड़ा, BJP भड़की*
💥 *बड़ी खबर*💥
*आस्था पर सियासी वार: दिग्विजय ने कांवड़ यात्रा को बेरोजगारी से जोड़ा, BJP भड़की*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बेरोजगारी और कांवड़ यात्रा को जोड़कर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने बयान दिया, "ये लोग पूरे युवाओं को कांवड़ यात्रा में ले जाना चाहते हैं और नौकरी नहीं देंगे। अगर युवाओं को नौकरी मिल गई, तो इनके साथ कांवड़ यात्रा में कौन जाएगा? "दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद मध्य प्रदेश की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सनातन परंपरा और युवाओं की आस्था का अपमान बताया है।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.