logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन हरदोई जनपद के तिराहा सांडी स्थित ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार, 31 मार्च 2026 को वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त पधारे हुए अभिभावकों व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से हुई इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा “श्रीमती माधुरी मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 13 मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को सत्र 2026–27 के लिए इस योजना के तहत पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किए जाने की घोषणा की गई। छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में एलकेजी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें के नाम नित्या गुप्ता पी.जी एंजल सिंह एलकेजी रूद्र यूकेजी ,सूर्यांश 1st कनिष्का रस्तोगी 2nd , रान्या रस्तोगी 3rd , सौम्या 4th, आर्यन 5th, बीतूश 6th आराध्या 7th, वैष्णवी 8th, सुब्रत तिवारी 9th, सौम्या शुक्ला 11th प्रमुख रहे। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक व प्रबंधिका श्री अरविंद सिंह व स्वाती चौरसिया के द्वारा सांडी क्षेत्र के अंदर पहले वातानुकूलित किड्स जोन का प्रारंभ फीता काट कर किया गया तथा विद्यालय द्वारा छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टेक्नो- मेडिकल शिक्षापद्धति की (कक्षा नौ से बारहवीं ) भी औपचारिक शुरुआत इसी सत्र से करने की जानकारी भी अभिभावकों से साझा की इसके अतिरिक्त प्रबंधक जी ने हाईस्कूल (कक्षा 10) में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने के साथ-साथ कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र के लिए यदि वे अपने ही संस्थान की कक्षा 11 में प्रवेश लेते हैं, तो उनके शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यालय के चेयरमैन अरविंद सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये योजनाये छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के बाद जलपान के साथ किया गया।

8 hrs ago
user_Himanshu Lala Sampadak Janata
Himanshu Lala Sampadak Janata
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
5168941b-ab1f-4618-abed-14145f3ce361

ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन हरदोई जनपद के तिराहा सांडी स्थित ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार, 31 मार्च 2026 को वार्षिक दीक्षांत समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त पधारे हुए अभिभावकों व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा से हुई इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा “श्रीमती माधुरी मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 13 मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को सत्र 2026–27 के लिए इस योजना के तहत पूर्ण शिक्षण शुल्क माफ किए जाने की घोषणा की गई। छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में एलकेजी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें के नाम नित्या गुप्ता पी.जी एंजल सिंह एलकेजी रूद्र यूकेजी ,सूर्यांश 1st कनिष्का रस्तोगी 2nd , रान्या रस्तोगी 3rd , सौम्या 4th, आर्यन 5th, बीतूश 6th आराध्या 7th, वैष्णवी 8th, सुब्रत तिवारी 9th, सौम्या शुक्ला 11th प्रमुख रहे। इसके साथ ही विद्यालय द्वारा छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक व प्रबंधिका श्री अरविंद सिंह व स्वाती चौरसिया के द्वारा

82c0727f-fb96-4228-b4b9-55afe200b8c5

सांडी क्षेत्र के अंदर पहले वातानुकूलित किड्स जोन का प्रारंभ फीता काट कर किया गया तथा विद्यालय द्वारा छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टेक्नो- मेडिकल शिक्षापद्धति की (कक्षा नौ से बारहवीं ) भी औपचारिक शुरुआत इसी सत्र से करने की जानकारी भी अभिभावकों से साझा की इसके अतिरिक्त प्रबंधक जी ने हाईस्कूल (कक्षा 10) में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान करने के साथ-साथ कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र के लिए यदि वे अपने ही संस्थान की कक्षा 11 में प्रवेश लेते हैं, तो उनके शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। विद्यालय के चेयरमैन अरविंद सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये योजनाये छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के बाद जलपान के साथ किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल" हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो। सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है। मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है? यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    1
    सरकारी आदेश बनाम जमीनी हकीकत: सवाजपुर में किसकी चलेगी?, "SDM सवायजपुर या थाना अरवल"
हरदोई जनपद की सवाजपुर तहसील अंतर्गत कटरी इब्राहिमपुर में ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद ने प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज उक्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और वहां खड़ी गेहूं की फसल को राजकीय कोष में जमा कराने के स्पष्ट निर्देश उप जिलाधिकारी सवाजपुर द्वारा जारी किए गए थे। आदेश के अनुपालन हेतु ग्राम पंचायत रामपुर मझियारा के प्रधान को विधिवत सुपुर्दगी भी दी गई, ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उपज से प्राप्त धनराशि ग्राम विकास कार्यों में उपयोग हो।
सूत्रों के अनुसार लाखों रुपये मूल्य की अनुमानित गेहूं की फसल को लेकर कुछ दबंग तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। आरोप है कि न केवल प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी की जा रही है, बल्कि खुले तौर पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों को न मानने की बातें भी कही जा रही हैं। यह स्थिति शासन की साख पर सीधा प्रश्नचिह्न लगाती है।
मामले में सबसे गंभीर सवाल थाना अरवल की भूमिका को लेकर उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सूचना दिए जाने के बावजूद अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। जब उप जिलाधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हो चुके हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना किसकी जिम्मेदारी है? क्या राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है?
यह प्रकरण केवल एक खेत या फसल का नहीं, बल्कि प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता और कानून के शासन की कसौटी है। यदि सरकारी भूमि की उपज राजकीय कोष तक नहीं पहुंचती, तो इसका सीधा असर ग्राम पंचायत की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं पर पड़ेगा।
अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं। क्या आदेशों को धरातल पर लागू कर जवाबदेही तय की जाएगी, या फिर सरकारी निर्देश कागजों तक सीमित रहेंगे? कटरी इब्राहिमपुर का यह विवाद प्रशासन के लिए सचमुच अग्निपरीक्षा बनता दिख रहा है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ट्रेन भाग 2
    1
    ट्रेन भाग 2
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    1
    बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    1
    कन्नौज में देर रात अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसानों की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया। ​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। ​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    1
    यूपी के कन्नौज जिले (सौरिख थाना क्षेत्र) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काशीराम कॉलोनी, आजाद नगर में एक फास्ट फूड की दुकान पर कुछ शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर तांडव मचाया।
​दुकानदार निरपेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ अन्नू के साथ न सिर्फ गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी दुकान में भारी तोड़फोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
​क्या यूपी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं? पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाएगी?
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    1
    Jay shri ram🙏🙏🙏🙏
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरदोई। भगवान राम और उनकी माता कौशल्या जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिलने के बाद हरदोई पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा स्वागत किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया और इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास मानते हुए भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, रितेश पासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    1
    हरदोई। भगवान राम और उनकी माता कौशल्या जी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में जिले का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में आरोपी यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिलने के बाद हरदोई पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा स्वागत किए जाने की घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया और इसे धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास मानते हुए भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, रितेश पासी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की धार्मिक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_VNN news channel / मुख्य आवाज
    VNN news channel / मुख्य आवाज
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    1
    सीट पर बैठने को लेकर ट्रेन में महिलाओं का हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.