Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्थित शहीद कूप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 फरवरी 2026 को कक्षा 9वीं की छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिले वितरण सेन्दडा ब्यावर (रिपोटर शीतल कुमारी प्रजापति ) स्थित शहीद कूप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 7 फरवरी 2026 को कक्षा 9वीं की छात्राओं को राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री हुकम सिंह, SMC अध्यक्ष श्री श्याम सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री हरपाल सिंह दादरवाल, व्याख्याता श्री आनंद सिंगारिया, वरिष्ठ अध्यापक श्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सर्वा, श्री सुधांशु माथुर, सुश्री रेखा वर्मा एवं श्री पांचूलाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। साइकिल मिलने से छात्राओं में उत्साह देखा गया तथा नियमित उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद जताई गई।
Sheetal prajapat

More news from राजस्थान and nearby areas
- बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा दिया समर्थन रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत सेन्दडा ब्यावर झाला की चौकी ग्राम में दिशा-आर.सी.डी समाजसेवी संस्था एवं बाल अधिकारिता विभाग ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया । जहां प्रशासक प्रतिनिधि रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आजाद काठात व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाला की चौकी विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगूसिंह ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इसके पश्चात पंचायत में रथ के साथ रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर करवाए गए व अभियान को सकारात्मक समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया। संस्था से लक्ष्मणसिंह व रीना ने रथ का नेतृत्व किया । इस दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे।2
- जोधपुर जोधपुर प्रदेश सरकार के आने वाले बजट को लेकर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश को चिकित्सा शिक्षा बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है खास तौर से जोधपुर की बात करें तो सड़क सहित कई लिया से बजट की जरूरत है ऐसे में सरकार मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करे.1
- जोधपुर में उत्तर वाड 65 में मदेरणा कोलोनी में श्री राम चौक पर विराट हिन्दू सम्मेलन1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, आप सभी दर्शकों से मेरा निवेदन हैं कि आप किसी भी जगह शादी समारोह में जाते हैं तो कृपा करके खाना जुटा नहीं छोड़े क्योंकि एक बाप लाखों रुपए खर्च कर देता हैं अपने बच्चों की शादी में बनाये उस खाने में ।1
- राजस्थान उद्योग बोरानाडा में ईंटों की गाड़ी लेकर आए युवक के साथ फैक्ट्री स्टाफ ने की मारपीट। जान बचा कर भागा युवक।2
- पशुपति महादेव मंदिर में होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जोधपुर। प्रताप नगर यूआईटी कॉलोनी स्थित पशुपति महादेव मंदिर में बाबा रामदेव परिवार के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी,आज शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई हाथी व घोड़े के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई वहीं 10 फरवरी, मंगलवार को हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत आयोजन संपन्न होगा। आयोजकों द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया1
- फालना बाली उपखंड अधिकारी को कोट बांध के रखरखाव को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने बांध की पाल पर उगे अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की सफाई और क्षतिग्रस्त नहर के पक्के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, कोट बांध कोट, केरापुरा, सादलवा टीपरी, पुनादिया, लालराई, इंगरली और मुंडारा गांवों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। बांध की पाल पर खड़े अंग्रेजी बबूल के पेड़ों की जड़ें बहुत बड़ी हो गई हैं और वे बांध की पत्थर की दीवार में घुस रही हैं।1
- रायपुर (ब्यावर) नदी में धरने पर बैठे ग्रामीण,लीज निरस्त करवाने और बजरी खनन बंद करने की मांग {रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापति} {सेन्दडा ब्यावर} मेसिया ग्राम की नदी में बजरी लीज होने और लीज में बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों के द्वारा खनन रुकवाने को लेकर मौके पर नदी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और ग्रामीणों द्वारा नदी में हो रखी बजरी लीज को निरस्त करवाने की मांग की जा रही है । इसको लेकर ग्रामीणों ने बीते दिनों रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई को ज्ञापन भी सौंपा गया था । वही आज ग्रामीणों और किसानों के द्वारा नदी में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए और लीज निरस्त करवाने की मांग सहित बजरी खनन बंद करने की मांग की जा रही हैं ।3