logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नल जल निर्माण कार्य ठप 03सालों से निर्माण कार्य अधूरा कब होगा निर्माण क्या आमजनों को केंद्र सरकार का महत्वकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा संवाददाता - विकास कुमार यादव बलरामपुर- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना“जल जीवन मिशन योजना” के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा अब सवालों के घेरे में है। बलरामपुर जनपद के ग्राम पंचायत सरगावां में “हर घर नल जल योजना” पूरी तरह फेल साबित हो रही है। यहां पिछले करीब 03 से नल जल का कार्य बंद पड़ा है नहीं निर्माण कार्य चालू किया जा रहा है न ही अधूरा पाइपलाइन का कार्य पूरा किया जा रहा है नतीजा यह है कि गांव के लोग शुद्ध पेयजल के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहां अब सूखे नल ही लोगों की मजबूरी बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य 2023 से चालू था पर 2 साल से टंकी का निर्माण कार्य भी बंद है एवं पाइपलाइन कुछ घरों में हुआ है वह भी अधूरा और कई घरों तक अभी पाइपलाइन भी अधूरा है । लोगों को एक-दूसरे के यहां से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद विभाग पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। ग्रामीणों में अब गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर योजना का लाभ ही नहीं मिल रहा, तो ऐसी योजना का क्या मतलब? इस संबंध में पूछे जाने पर पीएचई विभाग की सहायक अभियंता सुनील उरांव द्वारा बताया गया कि पहले का ठेकेदार काम छोड़ दिया है नया ठेकेदार को बोल गया है ठेकेदार को बोल कर जल्द ही निर्माण कार्य चालू कर पूर्ण किया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या “हर घर नल जल” योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी, या जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागकर ग्रामीणों को राहत देंगे?

1 hr ago
user_Vikash Yadav
Vikash Yadav
राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
1439c15f-82f7-4e45-a113-03645e964ae5

नल जल निर्माण कार्य ठप 03सालों से निर्माण कार्य अधूरा कब होगा निर्माण क्या आमजनों को केंद्र सरकार का महत्वकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा संवाददाता - विकास कुमार यादव बलरामपुर- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना“जल जीवन मिशन योजना” के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा अब सवालों के घेरे में है। बलरामपुर जनपद के ग्राम पंचायत सरगावां में “हर घर नल जल योजना” पूरी तरह फेल साबित हो रही है। यहां पिछले करीब 03 से नल जल का कार्य बंद पड़ा है नहीं निर्माण कार्य चालू किया जा रहा है न ही अधूरा पाइपलाइन का कार्य पूरा किया जा रहा है नतीजा यह है कि गांव के लोग शुद्ध पेयजल के एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहां अब सूखे नल ही लोगों की मजबूरी बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य 2023 से चालू था पर 2 साल से टंकी का निर्माण कार्य भी बंद है एवं पाइपलाइन कुछ घरों में हुआ है वह भी अधूरा और कई घरों तक अभी पाइपलाइन भी अधूरा है । लोगों को एक-दूसरे के यहां से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद विभाग पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। ग्रामीणों में अब गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर योजना का लाभ ही नहीं मिल रहा, तो ऐसी योजना का क्या मतलब? इस संबंध में पूछे जाने पर पीएचई विभाग की सहायक अभियंता सुनील उरांव द्वारा बताया गया कि पहले का ठेकेदार काम छोड़ दिया है नया ठेकेदार को बोल गया है ठेकेदार को बोल कर जल्द ही निर्माण कार्य चालू कर पूर्ण किया जाएगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या “हर घर नल जल” योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी, या जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागकर ग्रामीणों को राहत देंगे?

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • कोंडागांव में महावीर जयंती पर दिया जियो और जीने दो का संदेश एंकर :- कोंडागांव जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंतीपर्व, नगर के ओस्तवाल भवन से निकली रथयात्रा निकाली गई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर है भगवान महावीर जी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश, जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने की अपील। *वीओ* :- कोंडागांव में जैन समाज ने महावीर जयंती मनाई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर सत्य,अहिंसा और सौहाद्र का संदेश देते निकाली रथ यात्रा और प्रभात फेरी, महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो का संदेश देते नगर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। बाईट :- हरीश गोलछा, अध्यक्ष - जैन समाज कोंडागांव
    3
    कोंडागांव में महावीर जयंती पर दिया जियो और जीने दो का संदेश
एंकर :- कोंडागांव जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंतीपर्व, नगर के ओस्तवाल भवन से निकली रथयात्रा निकाली गई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर है भगवान महावीर जी, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश, जियो और जीने दो के मार्ग पर चलने की अपील।
*वीओ* :-  कोंडागांव में जैन समाज ने महावीर जयंती मनाई, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन पर सत्य,अहिंसा और सौहाद्र का संदेश देते निकाली रथ यात्रा और प्रभात फेरी, महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो का संदेश देते नगर के प्रमुख मार्गों से निकली रथ यात्रा इस दौरान समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
बाईट :- हरीश गोलछा, अध्यक्ष - जैन समाज कोंडागांव
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • “नमस्कार, मैं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया — लड़की ढाई महीने की गर्भवती है! पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई। लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को छुरिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं। अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसी घटना देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नाबालिगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। अपनी बेटियों को बचाएं, समाज को बचाएं। ज्यादा जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें। धन्यवाद।”
    1
    “नमस्कार, मैं हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़।
राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया — लड़की ढाई महीने की गर्भवती है!
पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया, जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई।
लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को छुरिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं।
अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसी घटना देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
नाबालिगों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
अपनी बेटियों को बचाएं, समाज को बचाएं।
ज्यादा जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।
धन्यवाद।”
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    38 min ago
  • नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए नक्सल उन्मूलन की समाप्ति पर अपने अनुभव साझा किये और उन्होंने अबूझमाड़ से सशस्त्र नक्सलवाद के समाप्ति का ऐलान किया है।
    1
    नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए नक्सल उन्मूलन की समाप्ति पर अपने अनुभव साझा किये और उन्होंने अबूझमाड़ से सशस्त्र नक्सलवाद के समाप्ति का ऐलान किया है।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  •  स्थान: धरसींवा (रायपुर) – ग्राम बरतोरी/सिलयारी गैस सिलेंडर में कम भराव और अनियमित वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग धरसींवा विकासखंड के ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र भारत गैस वितरण गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलो की जगह 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 (शनिवार) को देवेन्द्र भारत गैस वितरण, सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस लेने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें 56 दिन से लेकर 5 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है, जबकि नियमानुसार 45 दिन बाद उपभोक्ता गैस लेने के पात्र होते हैं। ग्रामीणों ने जब सिलेंडरों के कम वजन का विरोध किया, तो वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को ग्राम तर्रा में रोका और एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई। इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं को सही वजन और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    2
    
स्थान: धरसींवा (रायपुर) – ग्राम बरतोरी/सिलयारी
गैस सिलेंडर में कम भराव और अनियमित वितरण से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
धरसींवा
विकासखंड के ग्राम बरतोरी एवं सिलयारी क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवेन्द्र भारत गैस वितरण गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलो की जगह 2 से 3 किलो तक कम गैस भरी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 (शनिवार) को देवेन्द्र भारत गैस वितरण, सिलयारी की रिफिलिंग गाड़ी (क्रमांक RJ43GA7630) ग्राम बरतोरी पहुंची थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण गैस लेने पहुंचे, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें 56 दिन से लेकर 5 महीने तक गैस सिलेंडर नहीं मिला है, जबकि नियमानुसार 45 दिन बाद उपभोक्ता गैस लेने के पात्र होते हैं।
ग्रामीणों ने जब सिलेंडरों के कम वजन का विरोध किया, तो वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को ग्राम तर्रा में रोका और एजेंसी संचालक से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा एजेंसी संचालक द्वारा दबाव बनाकर ग्रामीणों को डराने का प्रयास किया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों को पुलिस चौकी सिलयारी बुलाया गया, लेकिन संबंधित एजेंसी संचालक स्वयं उपस्थित नहीं हुआ, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी बढ़ गई।
इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला रायपुर (ग्रामीण) के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं को सही वजन और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    सृजन भूमि छत्तीसगढ़ न्यूज़
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by दैनिक मूक पत्रिका
    1
    Post by दैनिक मूक पत्रिका
    user_दैनिक मूक पत्रिका
    दैनिक मूक पत्रिका
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
    2
    अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा
तिल्दा-नेवरा।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है।
शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • एक दूल्हा और दो दुल्हन वाली शादी पर सर्व आदिवासी समाज ने जताई नाराजगी सर्व आदिवासी समाज ने प्रेसवार्ता कर दी अपनी प्रतिक्रिया एंकर :- कोंडागांव जिले के ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे ने दो दुल्हनो से एक साथ फेरे लेकर विवाह किया जो सोशल मिडिया में काफ़ी वाइरल हुआ था, वहीं फरसगांव छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने फरसगांव के रेस्टहॉउस में प्रेस वार्ता कर इसी विवाह का निंदा किया है. सर्व समाज ने प्रेसवार्ता कर कहा की समाज में इस तरह का विवाह नहीं होना चाहिए, समाज की दृष्टिकोण में यह गलत है, उन्होंने यह भी कहा प्रशासन इस विवाह का जांच करे और कार्यवाही करें. वहीं समाज ने युवाओं से भी अपील किया है की बीना सोचे समझे इस तरह के कदम न उठाए और कृत से बचें । प्रेस वार्ता के दौरान फरसगांव सर्व आदिवासी समाज फरसगांव के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम, अखिल भारतीय हलबा समाज 32 गढ़ महासभा के अध्यक्ष वीरेन्द चनाप, सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव उपाध्यक्ष शिव कुमार पात्र, गोंडवाना समाज ब्लॉक शाखा फरसगांव के अध्यक्ष छेरकुराम नेताम, गोंडवाना समाज ब्लॉक शाखा फरसगांव के पूर्व सचिव सुकलाल मरकाम, समेत अन्य मौजूद रहे। बाइट :- ईश्वर कोर्राम, अध्यक्ष - सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव
    3
    एक दूल्हा और दो दुल्हन वाली शादी पर सर्व आदिवासी समाज ने जताई नाराजगी
सर्व आदिवासी समाज ने प्रेसवार्ता कर दी अपनी प्रतिक्रिया
एंकर  :- कोंडागांव जिले के ग्राम बैलगांव में एक दूल्हे ने दो दुल्हनो से एक साथ फेरे लेकर विवाह किया जो सोशल मिडिया में काफ़ी वाइरल हुआ था, वहीं फरसगांव छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने फरसगांव के रेस्टहॉउस में प्रेस वार्ता कर इसी विवाह का निंदा किया है. सर्व समाज ने प्रेसवार्ता कर कहा की समाज में इस तरह का विवाह नहीं होना चाहिए, समाज की दृष्टिकोण में यह गलत है,  उन्होंने यह भी कहा प्रशासन इस विवाह का जांच करे और कार्यवाही करें. वहीं समाज ने युवाओं से भी अपील किया है की बीना सोचे समझे इस तरह के कदम न उठाए और कृत से बचें । प्रेस वार्ता के दौरान फरसगांव सर्व आदिवासी समाज फरसगांव के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर कोर्राम, अखिल भारतीय हलबा समाज 32 गढ़ महासभा के अध्यक्ष वीरेन्द चनाप, सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव उपाध्यक्ष शिव कुमार पात्र, गोंडवाना समाज ब्लॉक शाखा फरसगांव के अध्यक्ष छेरकुराम नेताम, गोंडवाना समाज ब्लॉक शाखा फरसगांव के पूर्व सचिव सुकलाल मरकाम, समेत अन्य मौजूद रहे।
बाइट :- ईश्वर कोर्राम, अध्यक्ष - सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक फरसगांव
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.