logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत परामर्श यात्रा का दूसरा दिन | तरहसी, पलामू जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी। 10 पंचायतों के दौरे में ग्रामीणों ने अंचल में भ्रष्टाचार, जमुना नदी के कटाव, अमानत बराज परियोजना, बिजली संकट और हिंदी माध्यम में प्रश्नपत्र की मांग जैसे मुद्दे उठाए। प्रेस वार्ता में के.एन. त्रिपाठी ने कहा— "जनहित के मुद्दे पहले भी उठाता था, आगे भी उठाता रहूंगा। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरा दायित्व है।" 🎥 देखिए पंचायत परामर्श यात्रा का पूरा वीडियो और जानिए ग्रामीणों ने क्या-क्या मांगें रखीं। 💬 आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट में जरूर बताइए। KN Tripathi

1 day ago
user_पंकज प्रसून
पंकज प्रसून
Local News Reporter पांकी, पलामू, झारखंड•
1 day ago

पंचायत परामर्श यात्रा का दूसरा दिन | तरहसी, पलामू जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी। 10 पंचायतों के दौरे में ग्रामीणों ने अंचल में भ्रष्टाचार, जमुना नदी के कटाव, अमानत बराज परियोजना, बिजली संकट और हिंदी माध्यम में प्रश्नपत्र की मांग जैसे मुद्दे उठाए। प्रेस वार्ता में के.एन. त्रिपाठी ने कहा— "जनहित के मुद्दे पहले भी उठाता था, आगे भी उठाता रहूंगा। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरा दायित्व है।" 🎥 देखिए पंचायत परामर्श यात्रा का पूरा वीडियो और जानिए ग्रामीणों ने क्या-क्या मांगें रखीं। 💬 आपके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट में जरूर बताइए। KN Tripathi

More news from झारखंड and nearby areas
  • *लातेहार: लगभग 10 साल पुरानी सड़क पर अतिक्रमण, दबंग ने बीच सड़क में बना दी बाउंड्री, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग* *लातेहार। संवाददाता* *मंगलवार, 04 अगस्त 2026* लातेहार में लगभग एक दशक पूर्व बने मिट्टी-मोरम पथ पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। *बाजारतांड से बानपुर जाने वाली कच्ची सड़क* पर दबंग द्वारा बाउंड्री निर्माण कर रास्ता रोकने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि यह सड़क पूर्व विधायक *प्रकाश राम* के कोटे से उनके पिछले कार्यकाल में बनवाई गई थी। *दबंग ने बीच सड़क में खड़ी कर दी बाउंड्री* ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 10 साल बाद *डोमन प्रसाद नामक व्यक्ति* द्वारा सड़क के बीचो-बीच बाउंड्री का निर्माण कर दिया गया है। दबंग यह कह रहा है कि यह उसकी रैयती जमीन है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डोमन प्रसाद के घर जाने से पहले पीसीसी के किनारे *विनोदी भुइयां* का अतिक्रमण था, जिसे ग्रामीणों ने मिलकर हटवाया था। उस समय डोमन प्रसाद का भी घर जाने का रास्ता सुगम हुआ था। लेकिन अब डोमन प्रसाद ने अपने घर तक रास्ता निकालकर पीछे रहने वाले लोगों का रास्ता बाउंड्री लगाकर बंद कर दिया है। *जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध* इस अतिक्रमण का *पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक* और *समाजसेवी किशोर उपाध्याय* ने विरोध किया था। वार्ड संख्या 2 के प्रभावित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस अतिक्रमण को तुरंत हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पीछे के कई घरों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप और अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है।
    1
    *लातेहार: लगभग 10 साल पुरानी सड़क पर अतिक्रमण, दबंग ने बीच सड़क में बना दी बाउंड्री, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग*

*लातेहार। संवाददाता*  
*मंगलवार, 04 अगस्त 2026*  
लातेहार में लगभग एक दशक पूर्व बने मिट्टी-मोरम पथ पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। *बाजारतांड से बानपुर जाने वाली कच्ची सड़क* पर दबंग द्वारा बाउंड्री निर्माण कर रास्ता रोकने का आरोप लगा है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब जनप्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि यह सड़क पूर्व विधायक *प्रकाश राम* के कोटे से उनके पिछले कार्यकाल में बनवाई गई थी।
*दबंग ने बीच सड़क में खड़ी कर दी बाउंड्री*
ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 10 साल बाद *डोमन प्रसाद नामक व्यक्ति* द्वारा सड़क के बीचो-बीच बाउंड्री का निर्माण कर दिया गया है। दबंग यह कह रहा है कि यह उसकी रैयती जमीन है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि डोमन प्रसाद के घर जाने से पहले पीसीसी के किनारे *विनोदी भुइयां* का अतिक्रमण था, जिसे ग्रामीणों ने मिलकर हटवाया था। उस समय डोमन प्रसाद का भी घर जाने का रास्ता सुगम हुआ था। लेकिन अब डोमन प्रसाद ने अपने घर तक रास्ता निकालकर पीछे रहने वाले लोगों का रास्ता बाउंड्री लगाकर बंद कर दिया है।
*जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध*  
इस अतिक्रमण का *पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक* और *समाजसेवी किशोर उपाध्याय* ने विरोध किया था। वार्ड संख्या 2 के प्रभावित लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस अतिक्रमण को तुरंत हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पीछे के कई घरों का आना-जाना पूरी तरह बंद हो जाएगा। 
फिलहाल नगर पंचायत प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप और अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • न्यू एरिया में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का गठन, शिक्षकों ने एकजुटता का लिया संकल्प रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अलूपी विद्यापीठ एकेडमी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे एवं संचालन एकेडमी के डायरेक्टर प्रभात चंद्र यादव ने किया। बैठक में निजी विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से रफीगंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार साहू को अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को सचिव, विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रभात चंद्र यादव, रविन्द्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि "एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।" संगठन की मजबूत इकाई बनने से निजी विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का एकजुट होकर समाधान किया जा सके। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षा के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,जिला सचिव रिंकू कुमार,जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्ञानदा प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अगला बैठक 22 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है। #Rafiganj #PrivateSchool #StudentsWelfareAssociation #TeachersUnity #Education #AurangabadBihar #BiharNews #RafiganjNews #SchoolEducation #TeacherAssociation #BharatCrimeLiveNews
    1
    न्यू एरिया में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का गठन, शिक्षकों ने एकजुटता का लिया संकल्प
रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अलूपी विद्यापीठ एकेडमी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे एवं संचालन एकेडमी के डायरेक्टर प्रभात चंद्र यादव ने किया। बैठक में निजी विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से रफीगंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार साहू को अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को सचिव, विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रभात चंद्र यादव, रविन्द्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि "एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।" संगठन की मजबूत इकाई बनने से निजी विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का एकजुट होकर समाधान किया जा सके। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षा के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,जिला सचिव रिंकू कुमार,जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर  प्रधानाध्यापिका ज्ञानदा प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अगला बैठक 22 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है।
#Rafiganj #PrivateSchool #StudentsWelfareAssociation #TeachersUnity #Education #AurangabadBihar #BiharNews #RafiganjNews #SchoolEducation #TeacherAssociation #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 min ago
  • कार्यपालक पदाधिकारी विमल अग्रवाल को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि ! शेरघाटी वासियों ने कहा हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो ! #VimalAgrawal #JusticeForVimalAgrawal #CandleMarch #Sherghati #Gaya #BiharNews #Rohtas #DehriOnSone #DalmiaNagar #MunicipalCouncil #ExecutiveOfficer #JusticeDemanded #LawAndOrder #CrimeInBihar #BreakingNews #HindiNews #HindustanExpressDigital #KausarAlam #GayaNews #BiharUpdates
    1
    कार्यपालक पदाधिकारी विमल अग्रवाल को कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि ! शेरघाटी वासियों ने कहा हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो !

#VimalAgrawal
#JusticeForVimalAgrawal
#CandleMarch
#Sherghati
#Gaya
#BiharNews
#Rohtas
#DehriOnSone
#DalmiaNagar
#MunicipalCouncil
#ExecutiveOfficer
#JusticeDemanded
#LawAndOrder
#CrimeInBihar
#BreakingNews
#HindiNews
#HindustanExpressDigital
#KausarAlam
#GayaNews
#BiharUpdates
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    37 min ago
  • जब-जब छात्र बोला है राजसिंहासन डोला है.?😱 #shorts #shortvideo #ranchi #jlkm #jmm #bjp #jpsc #news
    1
    जब-जब छात्र बोला है राजसिंहासन डोला है.?😱 #shorts #shortvideo #ranchi #jlkm #jmm #bjp #jpsc #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    1
    किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने कही बड़ी बात उसके बाद फिर... जब मोदी सरकार झुक सकती है तो हेमंत सोरेन कैसे नहीं झुकेंगे...
    1
    पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने कही बड़ी बात उसके बाद फिर... 
जब मोदी सरकार झुक सकती है तो हेमंत सोरेन कैसे नहीं झुकेंगे...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पुण्य तिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व में किया गया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
    1
    लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पुण्य तिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व में किया गया।
मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे लातेहार के किनामार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर चौक एवं प्रतिमा का अनावरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हैं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज, सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने की कोशिश.?
    1
    झारखंड में छात्रों का आंदोलन तेज, सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने की कोशिश.?
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • पड़रिया से I-10 कार से 417.5 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आई-10 कार से 417.5 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि बीते शाम गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पड़रिया में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान I-10 कार (JH 10AP 5634) की तलाशी लेने पर टनाका देशी शराब 337.5 लीटर तथा छबीली देशी शराब 80 लीटर बरामद हुई। कुल 417.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली गई। मौके से चालक रंजन कुमार, पिता नरेश यादव, निवासी कुल्हाया, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। #BreakingNews #AurangabadPolice #MaliThana #Nabinagar #LiquorSeizure #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #JharkhandLiquor #CrimeNews
    1
    पड़रिया से I-10 कार से 417.5 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आई-10 कार से 417.5 लीटर झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि बीते शाम गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पड़रिया में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान I-10 कार (JH 10AP 5634) की तलाशी लेने पर टनाका देशी शराब 337.5 लीटर तथा छबीली देशी शराब 80 लीटर बरामद हुई। कुल 417.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली गई।
मौके से चालक रंजन कुमार, पिता नरेश यादव, निवासी कुल्हाया, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
#BreakingNews #AurangabadPolice #MaliThana #Nabinagar #LiquorSeizure #BiharPolice #BharatCrimeLiveNews #JharkhandLiquor #CrimeNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.