*प्रकाशनार्थ* *घाट की सफाई और मां वरूणा का पूजन एवं दीप जलाकर मनाया गंगा महोत्सव व देव दीपावली* *यदि मां गंगा को जीवित रखना है, तो उनकी सहायक नदियों में गंदगी और अपशिष्ट डालना तुरंत बंद कर दें लोग* ***************************** वाराणसी रामेश्वर महादेव 5 नवंबर। गंगा महोत्सव व देव दीपावली के पवित्र अवसर पर आज गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने घाट की सफाई किया और मां वरूणा का पूजन अर्चन एवं दीप जलाकर गंगा महोत्सव का कार्यक्रम मनाया। सायं 5:00 बजे स्थानीय रामेश्वर महादेव घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मां वरूणा घाट पर यत्र-तत्र बिखरे हुए अपशिष्ट और पॉलिथीन की बड़े मनोयोग से सफाई किया। तदोपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा मां वरूणा का पूजन और अर्चन एवं दीप जलाया गया। अविरल गंगा-निर्मल गंगा के नारों से पूरा घाट गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के भाग संयोजक चन्द्र प्रकाश दूबे ने कहा कि जब तक जन-जन के अंदर यह भाव पैदा नहीं होगा कि हमें गंगा एवं सहायक नदियों में केवल स्नान और पूजन करना है, तब तक मां गंगा स्वच्छ नहीं हो सकती। सभी को संकल्प पूर्वक तत्काल अपशिष्ट वस्तुएं और किसी भी प्रकार की गंदगी नदियों में प्रवाहित करना तुरंतबंद कर देना चाहिए। उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि जो भी पर्व मां गंगा और उनकी सहायक नदियों तथा किसी न किसी सरोवर अथवा तालाब पर मनाया जाता है, उसमें किसी भी प्रकार का अपशिष्ट प्रवाहित न किया जाए।उनको संयमपूर्वक निर्धारित स्थल पर ही रखा जाए। गंगा समग्र के संयोजक धर्मेंद्र पांडेय ने काशी जिले के समस्त आयाम एवं खंड प्रमुखों से यह आग्रह किया कि सभी आयामों की टोली व खंड समितियों और गंगा ग्राम की समितियों का गठन नवंबर माह में पूर्ण कर लिया जाय। जिला गंगा वाहिनी प्रमुख धीरेन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सह जिला संयोजक राज नारायन सिंह ने उठाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहसंयोजक अम्बरीष उपाध्याय,शैक्षणिक आयाम प्रमुख जय प्रकाश दूबे, पर्व आयाम प्रमुख अशोक सिंह, विधि आयाम प्रमुख हेमेंद्र मोहन पाण्डेय, मिडिया आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय,वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत सिंह यादव,जल निकास आयाम प्रमुख आनन्द सिंह,वरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर,रामाश्रे मौर्य खंड संयोजक सेवापुरी, रमेश चंद्र पांडेय, देवेन्द्र उपाध्याय ओम प्रकाश दूबे, प्रवीण श्रीवास्तव,राजनंदिनी सिंह,काजल सिंह,आद्विक सिंह,सोनम सिंह,संगम सिंह,रिंकू शर्मा,जीवन शर्मा, घनश्याम शर्मा, शिवम शर्मा, सूरज शर्मा , आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ********************************* आपका- चन्द्र प्रकाश दूबे भाग संयोजक, गंगा भाग गंगा समग्र, काशी प्रांत।
*प्रकाशनार्थ* *घाट की सफाई और मां वरूणा का पूजन एवं दीप जलाकर मनाया गंगा महोत्सव व देव दीपावली* *यदि मां गंगा को जीवित रखना है, तो उनकी सहायक नदियों में गंदगी और अपशिष्ट डालना तुरंत बंद कर दें लोग* ***************************** वाराणसी रामेश्वर महादेव 5 नवंबर। गंगा महोत्सव व देव दीपावली के पवित्र अवसर पर आज गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने घाट की सफाई किया और मां वरूणा का पूजन अर्चन एवं दीप जलाकर गंगा महोत्सव का कार्यक्रम मनाया। सायं 5:00 बजे स्थानीय रामेश्वर महादेव घाट पर गंगा समग्र के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मां वरूणा घाट पर यत्र-तत्र बिखरे हुए
अपशिष्ट और पॉलिथीन की बड़े मनोयोग से सफाई किया। तदोपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा मां वरूणा का पूजन और अर्चन एवं दीप जलाया गया। अविरल गंगा-निर्मल गंगा के नारों से पूरा घाट गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के भाग संयोजक चन्द्र प्रकाश दूबे ने कहा कि जब तक जन-जन के अंदर यह भाव पैदा नहीं होगा कि हमें गंगा एवं सहायक नदियों में केवल स्नान और पूजन करना है, तब तक मां गंगा स्वच्छ नहीं हो सकती। सभी को संकल्प पूर्वक तत्काल अपशिष्ट वस्तुएं और किसी भी प्रकार की गंदगी नदियों में प्रवाहित करना तुरंतबंद कर
देना चाहिए। उन्होंने सभी से यह आग्रह किया कि जो भी पर्व मां गंगा और उनकी सहायक नदियों तथा किसी न किसी सरोवर अथवा तालाब पर मनाया जाता है, उसमें किसी भी प्रकार का अपशिष्ट प्रवाहित न किया जाए।उनको संयमपूर्वक निर्धारित स्थल पर ही रखा जाए। गंगा समग्र के संयोजक धर्मेंद्र पांडेय ने काशी जिले के समस्त आयाम एवं खंड प्रमुखों से यह आग्रह किया कि सभी आयामों की टोली व खंड समितियों और गंगा ग्राम की समितियों का गठन नवंबर माह में पूर्ण कर लिया जाय। जिला गंगा वाहिनी प्रमुख धीरेन्द्र सिंह यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम
के आयोजन की जिम्मेदारी सह जिला संयोजक राज नारायन सिंह ने उठाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहसंयोजक अम्बरीष उपाध्याय,शैक्षणिक आयाम प्रमुख जय प्रकाश दूबे, पर्व आयाम प्रमुख अशोक सिंह, विधि आयाम प्रमुख हेमेंद्र मोहन पाण्डेय, मिडिया आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय,वृक्षारोपण आयाम प्रमुख भगत सिंह यादव,जल निकास आयाम प्रमुख आनन्द सिंह,वरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर,रामाश्रे मौर्य खंड संयोजक सेवापुरी, रमेश चंद्र पांडेय, देवेन्द्र उपाध्याय ओम प्रकाश दूबे, प्रवीण श्रीवास्तव,राजनंदिनी सिंह,काजल सिंह,आद्विक सिंह,सोनम सिंह,संगम सिंह,रिंकू शर्मा,जीवन शर्मा, घनश्याम शर्मा, शिवम शर्मा, सूरज शर्मा , आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ********************************* आपका- चन्द्र प्रकाश दूबे भाग संयोजक, गंगा भाग गंगा समग्र, काशी प्रांत।
- सीएम मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट मीडिया से हुए रूबरू1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by NEWS TIME UP1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- नासिक ज्योतिषी अशोक खरात की पुलिस हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ाई खरात के खिलाफ 10 FIR दर्ज, जिनमें से 8 रेप की1
- इन दिनो पुरे भारत मे सिलेंडर को लेकर अफवाहो का बाजार गर्म है आज हम आप सभी के लिए बनारस मे क्या हालात है एक रिपोर्ट तैयार की है। varanasi varanasi News varanasi local News1
- Post by Rajesh Tiwari1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1