श्रीगंगानगर के मीनाक्षी सेतिया अरोडवंश गर्ल्स पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनल कोचर ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने एनएसएस वॉलिंटियर्स से समाज में इस जागरूकता को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सलाहकार विजय सेतिया ने छात्राओं से जनसंख्या नियंत्रण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, प्रबंध समिति सदस्य रजनी नागपाल ने युवाओं को राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच के साथ समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला के अंत में प्राचार्य डॉ. मीनल कोचर ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों को सार्थक बनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रो. दीपक प्रजापत, कार्यक्रम प्रभारी प्रो. ममता सचदेवा, प्रो. सपना जुनेजा, प्रो. प्रियंका कुलरिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में एनएसएस वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

- राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित शिवालय मंदिर में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहां जगदीश नाम के एक व्यक्ति के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई है। पीड़ित जगदीश का आरोप है कि मंदिर के एक बाबा और वहां मौजूद टोपी पहने एक लड़के ने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान बाबा ने उन्हें तीन-चार थप्पड़ मारे और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। इस पूरी घटना के दौरान मंदिर में मौजूद किसी भी शख्स ने पीड़ित को बचाने या उनकी मदद करने की कोशिश नहीं की। पीड़ित जगदीश ने बताया कि मंदिर में उन्हें जबरन शराब पीने वाला (बैवड़ा) बोला गया, जबकि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर उनकी कोई भी गलती है, तो मंदिर के सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार भाइयों और लोगों से इस घटना के वीडियो व संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने और मदद करने की गुहार लगाई है ताकि अन्य भक्तों को इस सच्चाई का पता चल सके।1
- राजस्थान के श्रीगंगानगर में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेहाना रेयाज आज श्रीगंगानगर पहुंचीं और उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। रेहाना रेयाज ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।1
- श्रीगंगानगर में दुकान नंबर 23 को लेकर छिड़े विवाद के बीच रजा अब्बास नकवी ने बाबू खान रिजवी पर जानलेवा हमले, धमकी देने और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रजा अब्बास नकवी ने दावा किया कि विवादित दुकान के सभी वैध दस्तावेज उनके पास सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और अपने लिए सुरक्षा मुहैया कराने की पुरजोर मांग की है।1
- बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने श्रीगंगानगर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कैंसर देखभाल, कैंसर उपचार और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस चिकित्सा सेवा से डॉ. प्रवीण गुप्ता और आदर्श नर्सिंग होम भी जुड़े हुए हैं।1
- श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव शुभम शर्मा और नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह सिसोदिया का पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के निवास स्थान पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को साफा पहनाकर और फूलमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने युवाओं को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों पदाधिकारी अपने समर्पण, मेहनत और ऊर्जा के बल पर संगठन को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। गौड़ ने छात्र राजनीति को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए दोनों पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, छात्र हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा युवाओं को कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।3
- Hiring Job Title : कॉलिंग का काम रहेगा और डिजिटल स्किल भी सिखाई जाएगी Company / Shop : लीड गुरु कंपनी डिजिटल मार्केटिंग जयपुर Job Field : आपको कंपनी की तरफ से 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन नंबरों पर आपको कॉल करना होगा। Locality : ऑल इंडिया Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कंपनी 15 से 20 नंबर देगी उन पर आपको कॉल करना होगा उससे जो कमीशन आएगा आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाए और अगर आप स्किल सीख कर काम करते हो तो कंपनी आपको जोब दे देती है1
- श्रीगंगानगर में फल सब्जी मंडी की दुकान नंबर 23 के विवाद को लेकर रजा अब्बास नक़वी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने भाजपा नेता बाबू खान रिजवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- Hiring Job Title : कॉलिंग का काम Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग कंपनी Job Field : घर बैठे मोबाइल से काम Locality : ऑल ओवर इंडिया Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कंपनी की तरफ से 15 से 20 नंबर मिलेंगे उन पर आपको कॉल करना है जो कंपनी आपको डाटा प्रोवाइड करवाती है वह डाटा उन कस्टमर को प्रोवाइड करवाना होता है। जो आपका कमीशन बनता है वह शाम को आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है।1