Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी...थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत टेड़ी मोड़ में नरेश प्रसाद पर 03 व्यक्तियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई थी, इस संबंध में थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येन्द्र तिवारी की वीडियो वाइट। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कौशांबी...थाना कोखराज क्षेत्रांतर्गत टेड़ी मोड़ में नरेश प्रसाद पर 03 व्यक्तियों द्वारा जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गई थी, इस संबंध में थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येन्द्र तिवारी की वीडियो वाइट। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की मौत के बाद गुस्साए परिजनो नौर ग्रामीणों ने इमामगंज के पास नेशनल हाईवे जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाते बुझाते हुए1
- *कौशाम्बी संदेश मंजीत कुमार* *कौशांबी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत टेढ़ीमोड़ चौकी के सामने शहजादपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान रामनरेश सोनकर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार, दबंगों ने पूर्व प्रधान को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामनरेश सोनकर को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है इन पर लगे आरोप हमले के मामले में सत्यम, पंकज और अंगद पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष और पीड़ित के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया वीडियो हुआ वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है कि घायल रामनरेश सोनकर अंदावा गांव के पूर्व प्रधान हैं पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ पर पूर्व प्रधान रामनरेश सोनकर को दबंगों ने सरेआम घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल रामनरेश सोनकर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि पुलिस की फौरन कार्रवाई से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।1
- पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम! संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।1
- Post by Local news tv1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशांबी....थाना सैनी पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS सैनी/कौशांबी....थाना सैनी पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.03.2026 को थाना सैनी पर वादी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी सुरेन्द्र लोधी बहला फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो सकी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सैनी पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 05.05.2026 को थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र लोधी पुत्र स्वचानी लोधी निवासी निहालपुर थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को ससुर खदेरी नदी का पुल टांडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1