logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत कबीर नगर से बड़ी खबर संत कबीर नगर में कल 11 मार्च 2026 राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का आगमन होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कल शाम लगभग 4:00 बजे जिले में पहुंचेंगे। सबसे पहले उनका हीरालाल डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे बिधियानी में भाजपा नेता शुभम राय की नानी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 15 से 20 मिनट वहां रुकेंगे। कार्यक्रम के बाद श्रीकांत त्यागी सीधे तहसील मेहदावल के ग्राम बरगदवा पहुंचेंगे, जहां हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आकाश पांडेय के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान जिले के कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहने की संभावना है।

3 hrs ago
user_Vipin Times Khlilabad
Vipin Times Khlilabad
Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
7d6cbaaa-0890-4d1f-a8a2-8320125cd336

संत कबीर नगर से बड़ी खबर संत कबीर नगर में कल 11 मार्च 2026 राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी का आगमन होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कल शाम लगभग 4:00 बजे जिले में पहुंचेंगे। सबसे पहले उनका हीरालाल डिग्री कॉलेज में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे बिधियानी में भाजपा नेता शुभम राय की नानी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे और करीब 15 से 20 मिनट वहां रुकेंगे। कार्यक्रम के बाद श्रीकांत त्यागी सीधे तहसील मेहदावल के ग्राम बरगदवा पहुंचेंगे, जहां हाल ही में सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आकाश पांडेय के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान जिले के कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहने की संभावना है।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई । इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है । यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी । थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है ।
    1
    संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन,  क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में  वाद संख्या 711/2021 धारा 376/506 भाद0वि0 में  फरार अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक निवासी बेलराई थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध  न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में थाना महुली पुलिस द्वारा न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं ग्राम में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई ।
इस दौरान ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है । 
यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई (कुर्की आदि) की जाएगी ।
थाना महुली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधि सम्मत तरीके से की गई तथा संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा रही है ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 min ago
  • शिकायत है❗ 10 3.2026 ई0 यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है। ➡️ ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर के करमयनी गांव के किनारे से रेलवे लाइन का काम चल रहा है । अंबेडकर रोड के क्रॉसिंग पर रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण खुदाई से निकाली गई मिट्टी आजू बाजू में डाली गई है । यहां से रास्ता बनाया गया है। यह मिट्टी पूरा धूल बन गया है। ❌धूल में गड्ढे का पता नहीं चलता है, गाड़ियां आ सकती हैं मोटरसाइकिल की चलती है इस धूल भरे रास्ते के ऊपर हल्का-फुल्का कंक्रीट डालना चाहिए❗ जिससे धूल में गाड़ियां अटकें नहीं ❗मात्र 3 5 सेकंड के 50 सेकंड के रास्ते में पूरे धूल से आदमी भर जाता है । 🔻आदमी की हालत खराब हो जाती है, दमा से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बनी हुई है। शासन प्रशासन को तत्काल इस पर संज्ञान में लेना चाहिए और इस पर कंक्रीट डाल देना चाहिए। 🔻यह सभी निर्माण कार्य ठेके के ऊपर चल रहे हैं इसके कारण ठेके वाले सुनते ही नहीं है। ठेकेदारों का मानना है कि हमें जितना कहा गया है,,हम उतना ही काम करेंगे ❓
    1
    शिकायत है❗
10 3.2026 ई0
यह समस्या ग्राम पंचायत भगवानपुर से जुड़ा हुआ है।  
➡️ ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 
👉🏾 ग्राम पंचायत भगवानपुर के  करमयनी  गांव के किनारे से रेलवे लाइन का काम चल रहा है । अंबेडकर रोड के क्रॉसिंग पर रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण खुदाई से निकाली गई मिट्टी आजू बाजू में डाली गई है । यहां से रास्ता बनाया गया है। यह मिट्टी पूरा धूल बन गया है। 
❌धूल में गड्ढे का पता नहीं चलता है, गाड़ियां आ सकती हैं मोटरसाइकिल की चलती है इस धूल भरे रास्ते के ऊपर हल्का-फुल्का कंक्रीट डालना चाहिए❗ जिससे धूल में गाड़ियां अटकें नहीं ❗मात्र 3 5 सेकंड के 50  सेकंड के रास्ते में पूरे धूल से आदमी भर जाता है । 
🔻आदमी की हालत खराब हो जाती है, दमा से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत बनी हुई है। 
शासन प्रशासन को तत्काल इस पर संज्ञान में लेना चाहिए और इस पर कंक्रीट   डाल देना चाहिए। 
🔻यह सभी निर्माण कार्य ठेके के ऊपर चल रहे हैं इसके कारण ठेके वाले सुनते ही नहीं है। ठेकेदारों का मानना है कि हमें जितना कहा गया है,,हम उतना ही काम करेंगे ❓
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • Post by आज की आवाज
    1
    Post by आज की आवाज
    user_आज की आवाज
    आज की आवाज
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    1
    24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान
पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
संतकबीरनगर। 
जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vipin Times Khlilabad
    1
    Post by Vipin Times Khlilabad
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में फर्जी वसीयतनामा के माध्यम से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और खलीलाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का वसीयतनामा तैयार कराकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है
    1
    संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में फर्जी वसीयतनामा के माध्यम से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित ने समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और खलीलाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़ित अरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का वसीयतनामा तैयार कराकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
वहीं तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पीड़ित का कहना है कि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार प्रजापति
    1
    Post by अनिल कुमार प्रजापति
    user_अनिल कुमार प्रजापति
    अनिल कुमार प्रजापति
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
    4
    संतकबीरनगर।
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी।  परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।
पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.