IGRS व सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर को बड़ी सफलता संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर पुलिस को जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। नवीनतम रैंकिंग में जनपद को IGRS में प्रथम तथा सीएम डैशबोर्ड में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनसुनवाई प्रणाली को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर IGRS सेल/सीएम डैशबोर्ड में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह सहित टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, धनंजय शर्मा, लल्लन पाल, हेड कांस्टेबल धृष्टधुम्न सिंह तथा कांस्टेबल चन्दन कुमार साहनी को उनकी कार्यकुशलता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करना और फीडबैक में जनता की संतुष्टि प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, जिसे टीम ने अपनी मेहनत और लगन से संभव बनाया है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रत्येक पीड़ित को समय पर न्याय मिले और वह संतुष्ट होकर वापस जाए। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनमानस में भी खुशी का माहौल है।
IGRS व सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में संतकबीरनगर को बड़ी सफलता संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर पुलिस को जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। नवीनतम रैंकिंग में जनपद को IGRS में प्रथम तथा सीएम डैशबोर्ड में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनसुनवाई प्रणाली को मजबूत बनाने और आमजन की समस्याओं का
समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर IGRS सेल/सीएम डैशबोर्ड में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह सहित टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, धनंजय शर्मा, लल्लन पाल, हेड कांस्टेबल धृष्टधुम्न सिंह तथा
कांस्टेबल चन्दन कुमार साहनी को उनकी कार्यकुशलता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जन शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करना और फीडबैक में जनता की संतुष्टि प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, जिसे टीम ने अपनी मेहनत और लगन से संभव बनाया है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में
भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रत्येक पीड़ित को समय पर न्याय मिले और वह संतुष्ट होकर वापस जाए। इस उपलब्धि से पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनमानस में भी खुशी का माहौल है।
- गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका अहम — विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के ब्लॉक बघौली में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेहदावल विधायक Anil Kumar Tripathi ने पहुंचकर बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा और अपने क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर कार्य करें, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। इस अवसर पर ब्लॉक के जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।1
- खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर एक टाटा हैरियर वाहन अनियंत्रित होकर 11000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया है। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत सप्लाई कटवा दी गई है तथा टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मार्ग को शीघ्र सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में किसी व्यक्ति के घायल नहीं है तथा मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। थाना अध्यक्ष महुली मौके पर फोर्स के साथ मौजूद है।4
- वार्षिक परिणाम के साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी 24 मार्च को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में इस कार्यक्रम को लेकर अभी से उत्साह का माहौल है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर विद्यार्थियों पर पुरस्कारों की बारिश की जाएगी। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि सूर्या परिवार हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय ने मेधावी विद्यार्थियों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया था और इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतिभाओं को भी मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। इसी दिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले से अपना पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक उत्सव और प्रवेश परीक्षा के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक व हाईटेक सुविधाओं से युक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह है तथा कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।1
- Aakashvani, 11/3/2026, 👉🏾67000 Indian s have safely returned home amid recent developments in West Ashia. ➡️2014:- 40 India's nurse rescued from ISIS Capitivity in IRAQI. ➡️2015. ➡️2016. ➡️2021 ➡️2022 ➡️2023 ➡️2025 -No matter the criesis INDIA'S STANDS PEOPLE.1
- इतेंद्र कश्यप राष्ट्रीय मत्स्य विभाग भारत सरकार बिहार में मुलाक़ात हुई और बहुत अच्छा लग1
- Post by आज की आवाज1
- फरार दुष्कर्म आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की चेतावनी महुली थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में धारा 82 सीआरपीसी के तहत की गई कार्रवाई, गांव में बनी चर्चा का विषय संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महुली थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक दुष्कर्म आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी के गांव पहुंचकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए उसे न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की चेतावनी दी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना महुली में दर्ज वाद संख्या 711/2021 धारा 376 व 506 आईपीसी के आरोपी आकाश पुत्र अशोक निवासी ग्राम बेलराई, थाना महुली के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम आरोपी के घर तथा गांव में पहुंची और ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी कि आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना रहा। महुली थाना पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेश के अनुसार विधि सम्मत तरीके से पूरी की गई है और इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जा रही है।1
- आकाशवाणी , 11 3 2026 ई0, -भारत दुनिया के तमाम फसलों में नंबर वन है! -गेहूं में नंबर वन. -चावल में नंबर वन . -सरसों के पैदावार में नंबर 1. -सोयाबीन के पैदावार में नंबर वन! -मूंगफली के पैदावार में नंबर वन! 👉🏾यह विपक्षी हाय-हाय करते रहे और दुनिया हमारे किसानों को वाह - वाह कर रही है। मैं हाथ जोड़कर भारतीय किसानों को प्रणाम करता हूं । ✍️ जलने वाले जल करें!! - शिवराज चौहान,1