logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदनोर में मुस्लिम भाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया विशाल जुलूस, मजहबी झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र; पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था आसींद / आसींद विधान सभा के बदनोर कस्बे में बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुकद्दस अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल हुए। जुलूस वापस ईदगाह पहुंचने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से सलातो-सलाम पेश कर देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश इस मौके पर KKC कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव, ब्यावर अल्पसंख्यक विभाग, मंसूर अहमद ने कहा कि बदनोर कस्बा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। ईद मिलादुन्नबी के इस पावन अवसर पर समाज के सभी वर्गों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बदनोर के गणमान्य नागरिक रामचंद्र जी सेन, घनश्याम जी सिकलीगर, सरपंच राजेंद्र जी राठौड़, रमेश जी जायसवाल, मदन जी रावत, अनिल जी शर्मा, जितेंद्र जी पलासिया, मंसूर अहमद एवं श्याम सुंदर जी शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से डिप्टी साहब अनिल जी एवं उनकी टीम ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर माकूल इंतजाम किए। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से सभी गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों का इस्तकबाल किया गया। ईद मिलादुन्नबी के आयोजन ने बदनोर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। आसींद मंजूर 9413889596

7 hrs ago
user_आसींद मंजूर
आसींद मंजूर
Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
7 hrs ago
5cd1c023-42fc-4243-8779-c643dead8ac7

बदनोर में मुस्लिम भाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया विशाल जुलूस, मजहबी झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र; पुलिस प्रशासन ने संभाली व्यवस्था आसींद / आसींद विधान सभा के बदनोर कस्बे में बुधवार को मुस्लिम समाज द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुकद्दस अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में नात शरीफ पढ़ते हुए विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के दौरान धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में समाज के लोग इसमें शामिल हुए। जुलूस वापस ईदगाह पहुंचने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से सलातो-सलाम पेश कर देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश इस मौके पर KKC कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव, ब्यावर अल्पसंख्यक विभाग, मंसूर अहमद ने कहा कि बदनोर कस्बा हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। ईद मिलादुन्नबी के इस पावन अवसर पर समाज के सभी वर्गों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बदनोर के गणमान्य नागरिक रामचंद्र जी सेन, घनश्याम जी सिकलीगर, सरपंच राजेंद्र जी राठौड़, रमेश जी जायसवाल, मदन जी रावत, अनिल जी शर्मा, जितेंद्र जी पलासिया, मंसूर अहमद एवं श्याम सुंदर जी शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से डिप्टी साहब अनिल जी एवं उनकी टीम ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर माकूल इंतजाम किए। कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज की ओर से सभी गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों का इस्तकबाल किया गया। ईद मिलादुन्नबी के आयोजन ने बदनोर में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। आसींद मंजूर 9413889596

More news from Bhilwara and nearby areas
  • आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
    1
    आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    7 hrs ago
  • निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew
    1
    निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना...
#LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भीलवाड़ा के रूपाहेली में पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत: पत्नी को नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
    1
    भीलवाड़ा के रूपाहेली में पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत: पत्नी को नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार ब्यावर जिले के खरवा के पास लहरी गांव में पिछले कई वर्षों से रह रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के मुर्दाघर में रखवाया गया था। पहचान के लिए प्रयास किए गए और आमजन से भी अपील की गई । लेकिन निर्धारित समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में वीर हिन्दू आर्मी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई । संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय से शव प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली तथा हिन्दू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्था के बंटी रल, साँवरसिंह, रूपेश लोहार, रवि लोहार, कालू लोहार, नेनू लोहार, नरेन्द्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज क्षत्रिय ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मानवता और सम्मान अज्ञात नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक लहरी गांव में अपना जीवन बिताया, उसके अंतिम समय में कोई अपना सामने नहीं आया । लेकिन समाज और इंसानियत ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए वह लावारिस शव नहीं, बल्कि एक इंसान था। जीवन में चाहे उसका कोई अपना रहा हो या नहीं, लेकिन अंतिम सफर में उसे सम्मान देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य था।” वीर हिन्दू आर्मी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें । ताकि मृतक की पहचान और उसके परिवार तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया जा सके।
    1
    जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार


जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार
ब्यावर जिले के खरवा के पास लहरी गांव में पिछले कई वर्षों से रह रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के मुर्दाघर में रखवाया गया था। पहचान के लिए प्रयास किए गए और आमजन से भी अपील की गई । लेकिन निर्धारित समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
ऐसी स्थिति में वीर हिन्दू आर्मी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई । संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय से शव प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली तथा हिन्दू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
इस अवसर पर संस्था के बंटी रल, साँवरसिंह, रूपेश लोहार, रवि लोहार, कालू लोहार, नेनू लोहार, नरेन्द्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया।
वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज क्षत्रिय ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मानवता और सम्मान अज्ञात नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक लहरी गांव में अपना जीवन बिताया, उसके अंतिम समय में कोई अपना सामने नहीं आया । लेकिन समाज और इंसानियत ने उसे अकेला नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा, “हमारे लिए वह लावारिस शव नहीं, बल्कि एक इंसान था। जीवन में चाहे उसका कोई अपना रहा हो या नहीं, लेकिन अंतिम सफर में उसे सम्मान देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य था।”
वीर हिन्दू आर्मी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें । ताकि मृतक की पहचान और उसके परिवार तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया जा सके।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।
    1
    वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी
।।वन्दे भारत न्यूज।।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित

मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित
मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                     ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ।
रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए।
सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक  मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस
मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र 
पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम 
आसींद / आसींद कस्बे में आज  मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए  विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    13 hrs ago
  • (ब्यवर)थाना रास क्षेत्र के भीका नाड़ा रूपनगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत रूपनगर। रूपनगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एवं पुलिस पहुंची। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रास क्षेत्र के भीखा नाडा रूपनगर में सगे भाई बहिन रीना पुत्री प्रकाश उम्र 9 साल और राहुल पुत्र प्रकाश उम्र 7 वर्ष जो बकरिया चराने गए थे , जिनकी भीखा नाडा में डूबने से मौत हो गई, शव को पानी से निकलकर रास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे से परिवार में कोहर मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बहुत ही दुःखद घटना। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे.
    1
    (ब्यवर)थाना रास क्षेत्र के भीका नाड़ा रूपनगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
रूपनगर। रूपनगर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एवं पुलिस पहुंची। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रास क्षेत्र के भीखा नाडा रूपनगर में सगे भाई बहिन रीना पुत्री प्रकाश उम्र 9 साल और राहुल पुत्र प्रकाश उम्र 7 वर्ष जो बकरिया चराने गए थे , जिनकी भीखा नाडा में डूबने से मौत हो गई, शव को पानी से निकलकर रास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे से परिवार में कोहर मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बहुत ही दुःखद घटना। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करे.
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.